राजस्थान में मानसून सक्रिय, 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

जयपुर। राजस्थान में मानसून पूरी तरह सक्रिय है। मौसम विभाग ने सोमवार से प्रदेश के दक्षिण-पूर्वी हिस्सों में भारी बारिश का दौर शुरू होने की संभावना जताई है। इसे देखते हुए सात जिलों में ऑरेंज अलर्ट और 24 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में बारिश का दौर 13 अगस्त तक जारी रह सकता है। इसके बाद 14 अगस्त से पश्चिमी राजस्थान और 15 अगस्त से पूर्वी राजस्थान में बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना है।

इससे पहले रविवार को प्रदेश के कई जिलों में बारिश हुई। जयपुर का कानोता बांध लबालब होकर छलक गया और बांध पर चादर चलने लगी। वहीं बारिश के बाद सड़कों पर पानी बहता नजर आया। हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर के कई इलाकों में तेज बारिश हुई।

बारां जिले के शाहबाद क्षेत्र में करीब दो इंच पानी बरसा। बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में भी तेज बारिश के बाद सड़कों पर पानी नदी की तरह बहता दिखाई दिया।

पिछले 24 घंटे के दौरान जयपुर, भरतपुर, कोटा और बीकानेर संभाग के कई हिस्सों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। बारां के शाहबाद में 48, बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में 37, हनुमानगढ़ के भादरा में 31 और जोधपुर के भोपालगढ़ में 30 मिमी बारिश हुई। सिरोही के माउंट आबू में 25, श्रीगंगानगर के अनूपगढ़ में 24 और हिंदूमलकोट में 17 मिमी बारिश मापी गई।

अजमेर, दौसा, टोंक, उदयपुर समेत कई जिलों में दिनभर बादल छाए रहे। बीच-बीच में हल्की बारिश और बूंदाबांदी से मौसम सुहावना बना रहा।

प्रदेश में हो रही बारिश का असर तापमान पर भी दिखाई दिया। नागौर, बीकानेर, जोधपुर, कोटा और प्रतापगढ़ में तापमान में करीब दो डिग्री तक गिरावट आ गई। हालांकि झुंझुनूं, अलवर और चूरू समेत कुछ इलाकों में तापमान बढ़ा।

रविवार को प्रदेश के किसी भी शहर में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से ऊपर नहीं गया। बाड़मेर में सबसे अधिक 39.9 डिग्री सेल्सियस तापमान मापा गया।

जैसलमेर में 38.3, चूरू में 35, जालोर में 34.7, दौसा में 35, झुंझुनूं में 33.8, जोधपुर में 33.7, बीकानेर में 34, श्रीगंगानगर और अलवर में 33.5, पिलानी में 33.7 तथा चित्तौड़गढ़ में 33.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश और उससे लगे छत्तीसगढ़ के क्षेत्र में लो-प्रेशर सिस्टम बना हुआ है। यह सिस्टम धीरे-धीरे उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है।

उत्तर बंगाल में भारी वर्षा की चेतावनी, दक्षिण में उमस के बीच बारिश के आसार ये खबर भी पढ़े : उत्तर बंगाल में भारी वर्षा की चेतावनी, दक्षिण में उमस के बीच बारिश के आसार

इसके साथ ही मानसून ट्रफ लाइन उत्तर की ओर से खिसककर अब अपनी सामान्य स्थिति में आ गई है। वर्तमान में मानसून ट्रफ बीकानेर, ग्वालियर, उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पुरी होते हुए बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है।

इसके अलावा उत्तर-पूर्वी राजस्थान और आसपास के क्षेत्र में साइक्लोनिक सर्कुलेशन भी सक्रिय है। इन मौसम प्रणालियों के प्रभाव से राजस्थान में बारिश की गतिविधियां तेज होने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार 10 और 11 अगस्त को दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में कई स्थानों पर मध्यम से तेज बारिश और कुछ स्थानों पर भारी से अतिभारी बारिश हो सकती है। बारिश का यह दौर 13 अगस्त तक जारी रहने की संभावना है।

इसके बाद 14 अगस्त से पश्चिमी राजस्थान में मौसम धीरे-धीरे शुष्क होने लगेगा, जबकि 15 अगस्त से पूर्वी राजस्थान के इलाकों में भी बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना जताई गई है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

बागपत में कांवड़ मार्ग पर दो सड़क हादसे, चार कांवड़िए घायल

बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद के दोघट थाना क्षेत्र में बड़ौत-बुढ़ाना कांवड़ मार्ग पर रविवार देर रात दो अलग-अलग...
उत्तर प्रदेश 
बागपत में कांवड़ मार्ग पर दो सड़क हादसे, चार कांवड़िए घायल

कानपुर में पुलिस से मुठभेड़ में बदमाश घायल, गिरफ्तार

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर नगर में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार सुबह थाना साढ़...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
कानपुर में पुलिस से मुठभेड़ में बदमाश घायल, गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट, 28 जिलों में वज्रपात का खतरा

रायपुर। छत्तीसगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर ने रायपुर, दुर्ग, बस्तर और सरगुजा संभाग समेत प्रदेश के कई हिस्सों में वज्रपात...
छत्तीसगढ़ 
छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट, 28 जिलों में वज्रपात का खतरा

राहुल ने छात्र प्रदर्शन पर पुलिस कार्रवाई की जवाबदेही मांगी

नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक अंग्रेजी अखबार में प्रकाशित लेख में सरकार से 20 जुलाई...
राष्ट्रीय 
राहुल ने छात्र प्रदर्शन पर पुलिस कार्रवाई की जवाबदेही मांगी

सोने-चांदी के भाव में मामूली गिरावट, जानें आज के ताजा रेट

नई दिल्ली। सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान सांकेतिक गिरावट नजर आ रही है। कीमत में आई कमजोरी...
कारोबार 
सोने-चांदी के भाव में मामूली गिरावट, जानें आज के ताजा रेट

उत्तर प्रदेश

बागपत में कांवड़ मार्ग पर दो सड़क हादसे, चार कांवड़िए घायल

बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद के दोघट थाना क्षेत्र में बड़ौत-बुढ़ाना कांवड़ मार्ग पर रविवार देर रात दो अलग-अलग...
उत्तर प्रदेश 
बागपत में कांवड़ मार्ग पर दो सड़क हादसे, चार कांवड़िए घायल

कानपुर में पुलिस से मुठभेड़ में बदमाश घायल, गिरफ्तार

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर नगर में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार सुबह थाना साढ़...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
कानपुर में पुलिस से मुठभेड़ में बदमाश घायल, गिरफ्तार

बसपा सुप्रीमों मायावती का भाजपा और आप पर हमला

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने संतगुरु श्री रविदास जी के तुगलकाबाद स्थित गुरुघर को 2019 में...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बसपा सुप्रीमों मायावती का भाजपा और आप पर हमला

पति घर में नहीं रख रहा पत्नी पानी की टंकी पर जा चढ़ी महिला ,छूटे पुलिस के पसीने 

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में इन दिनों अजीबोगरीब मामलों में पुलिस की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं सरायलखंसी...
उत्तर प्रदेश 
पति घर में नहीं रख रहा पत्नी पानी की टंकी पर जा चढ़ी महिला ,छूटे पुलिस के पसीने