राजस्थान में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 19 जिलों में अलर्ट जारी

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

जयपुर। राजस्थान में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। रविवार सुबह राजधानी जयपुर सहित प्रदेश के कई हिस्सों में तेज बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने आज 19 जिलों में तेज बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।

जयपुर में सुबह करीब 5-6 बजे से लगातार बारिश हो रही है। करीब तीन घंटे तक हुई तेज बरसात से शहर के निचले इलाकों में तीन से चार फीट तक पानी भर गया, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

जयपुर के पुराने शहर में बारिश के कारण कई स्थानों पर यातायात प्रभावित हुआ है। बड़ी चौपड़, मोती डूंगरी रोड सहित कई इलाकों में जलजमाव हो गया।

मध्य प्रदेश में मानसून कमजोर, पन्ना-सतना-रीवा में भारी बारिश का अलर्ट ये खबर भी पढ़े : मध्य प्रदेश में मानसून कमजोर, पन्ना-सतना-रीवा में भारी बारिश का अलर्ट

लालरपुरा, गांधी पथ और वैशाली नगर में बारिश की फुहार और धुंध के कारण कोहरे जैसा दृश्य रहा। शनिवार देर रात भी राजधानी में तेज बारिश हुई थी। लगातार तीसरे दिन बारिश होने से मौसम में ठंडक घुल गई है।

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में बारिश का दौर 12-13 अगस्त तक जारी रहने की संभावना है। अगले दो दिनों में कई इलाकों में भारी बारिश हो सकती है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार उत्तर-पूर्वी राजस्थान के ऊपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। इसके प्रभाव से 10 से 12 अगस्त के बीच दक्षिण-पूर्वी और पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना है।

इसके बाद पश्चिमी राजस्थान में 14 अगस्त और पूर्वी राजस्थान में 15 अगस्त से बारिश की गतिविधियों में कमी आने का अनुमान है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश के कई जिलों में अच्छी बारिश हुई।

अलवर के कोटकासिम में 66 मिमी, थानागाजी में 52 मिमी और तिजारा में 20 मिमी बारिश हुई। चित्तौड़गढ़ के निम्बाहेड़ा में 32 मिमी, करौली शहर में 30 मिमी, हिंडौन में 28 मिमी, सवाई माधोपुर के मलारना डूंगर में 26 मिमी और बरनाला में 22 मिमी बारिश मापी गई।

नागौर के मकराना में 19 मिमी, हनुमानगढ़ के रावतसर में 22 मिमी और सवाई माधोपुर के तलवाड़ा में 21 मिमी बारिश हुई लगातार बारिश और दिनभर बादल छाए रहने के कारण प्रदेश के कई शहरों के तापमान में गिरावट आ गई।

शनिवार को चूरू, सीकर, पिलानी, हनुमानगढ़, सिरोही और झुंझुनूं में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। कई शहरों में अधिकतम तापमान में करीब 5 से 6 डिग्री तक की गिरावट आ गई।

जयपुर जिले के कोटखावदा में 2, जमवारामगढ़ में 2, तूंगा में 8, आंधी में 3 और शाहपुरा में 4 मिमी बारिश मापी गई शेखावाटी के जिलों में पिछले कई दिनों से बारिश का दौर बना हुआ है।

चूरू शहर और आसपास के क्षेत्रों में बारिश के कारण कई जगह पानी भर गया है। लगातार बारिश के चलते आम जनजीवन प्रभावित हुआ है।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

बुलंदशहर में दुष्कर्म और हत्या का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में दुष्कर्म और हत्या का आरोपी मोनू पुलिस मुठभेड़ में ढेर हो गया है। मोनू...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बुलंदशहर में दुष्कर्म और हत्या का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोले- युवा देश की ताकत

आज काकोरी ट्रेन एक्शन का 101वां पर्व
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोले- युवा देश की ताकत

नगांव के जुरिया में जलमग्न घर में गिरने से बुजुर्ग महिला की मौत

नगांव (असम)। असम के नगांव जिले के जुरिया थाना क्षेत्र के महगुड़ी अंतर्गत दिघलियाटी गांव में एक बुजुर्ग महिला की...
राष्ट्रीय 
नगांव के जुरिया में जलमग्न घर में गिरने से बुजुर्ग महिला की मौत

असम में बाढ़ का कहर जारी, 12 जिले प्रभावित; 98 लोगों की मौत

गुवाहाटी। असम में विनाशकारी बाढ़ का असर अभी भी राज्य के विभिन्न इलाकों में देखने को मिल रहा है। इस...
राष्ट्रीय 
असम में बाढ़ का कहर जारी, 12 जिले प्रभावित; 98 लोगों की मौत

नेपाल में एलपीजी संकट घटा, आपूर्ति सामान्य होने की उम्मीद

काठमांडू। नेपाल की राजधानी काठमांडू समेत देश के विभिन्न हिस्सों में पिछले कुछ दिनों से रसोई गैस (एलपीजी) की कमी...
अंतर्राष्ट्रीय 
नेपाल में एलपीजी संकट घटा, आपूर्ति सामान्य होने की उम्मीद

उत्तर प्रदेश

बुलंदशहर में दुष्कर्म और हत्या का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में दुष्कर्म और हत्या का आरोपी मोनू पुलिस मुठभेड़ में ढेर हो गया है। मोनू...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बुलंदशहर में दुष्कर्म और हत्या का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोले- युवा देश की ताकत

आज काकोरी ट्रेन एक्शन का 101वां पर्व
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोले- युवा देश की ताकत

बांदा: करंट से चिपके दो मासूम भाइयों के लिए देवदूत बने पुलिसकर्मी

बांदा। उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में बिसंडा थाना क्षेत्र के पुनाहुर गांव में शनिवार को पुलिसकर्मियों की सूझबूझ, साहस...
उत्तर प्रदेश 
बांदा: करंट से चिपके दो मासूम भाइयों के लिए देवदूत बने पुलिसकर्मी

राम मंदिर ट्रस्ट में CEO की नियुक्ति प्रक्रिया अंतिम चरण में

अयोध्या। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) की नियुक्ति की प्रक्रिया अब अंतिम चरण में...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
राम मंदिर ट्रस्ट में CEO की नियुक्ति प्रक्रिया अंतिम चरण में