नेपाल में एलपीजी संकट घटा, आपूर्ति सामान्य होने की उम्मीद

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन से बढ़ाया गया गैस आयात

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

काठमांडू। नेपाल की राजधानी काठमांडू समेत देश के विभिन्न हिस्सों में पिछले कुछ दिनों से रसोई गैस (एलपीजी) की कमी धीरे-धीरे कम होने लगी है।

नेपाल ऑयल कॉरपोरेशन (एनओसी) ने बताया कि इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) से आयात बढ़ने और वितरण प्रक्रिया को सुचारु बनाए जाने के बाद गैस की आपूर्ति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है।

 नेपाल: सत्तारूढ़ दल के सांसदों ने सरकार से पूछा– ‘सरकार कहां है?’ ये खबर भी पढ़े :  नेपाल: सत्तारूढ़ दल के सांसदों ने सरकार से पूछा– ‘सरकार कहां है?’

एनओसी ने 15 जुलाई से 14.2 किलोग्राम के पूरे सिलेंडर की बिक्री फिर शुरू की थी। इसके बाद बाजार में अचानक मांग बढ़ गई, जिससे गैस की कमी पैदा हो गई।

एनओसी के एलपी गैस विभाग के निदेशक बिनितमणि उपाध्याय के अनुसार, 7.1 किलोग्राम के आधे सिलेंडर से फिर पूर्ण सिलेंडर के वितरण की ओर लौटने के शुरुआती दिनों में आपूर्ति पर दबाव पड़ा था, लेकिन अब बिक्री और वितरण व्यवस्था स्थिर होने लगी है।

उपाध्याय ने कहा, “आईओसी की रिफाइनरियों से रोजाना 100 से अधिक गैस बुलेट लोड किए जा रहे हैं। अधिकतम एक सप्ताह के भीतर आपूर्ति पूरी तरह सुचारु हो जानी चाहिए।

हम उपभोक्ताओं से अनावश्यक रूप से सिलेंडर जमा नहीं करने का आग्रह करते हैं।” पश्चिम एशिया में तनाव और संभावित संकट के कारण आपूर्ति बाधित होने की आशंका को देखते हुए एनओसी ने 10 मार्च से केवल 7.1 किलोग्राम के आधे सिलेंडर वितरित करना शुरू किया था।

एलपी गैस उद्योग संघ के अध्यक्ष कृष्ण भक्त श्रेष्ठ ने बताया कि उपभोक्ताओं ने आधे सिलेंडर में ज्यादा रुचि नहीं दिखाई और पूर्ण सिलेंडर की बिक्री दोबारा शुरू होने की उम्मीद में उन्हें अपने पास रखा। इससे बाद में मांग अचानक बढ़ गई।

उद्योग, वाणिज्य एवं आपूर्ति मंत्री गौरी यादव ने बताया कि आगामी बड़े त्योहारों की तैयारी को देखते हुए सरकार अगले तीन महीनों के लिए भारत से नेपाल का गैस कोटा बढ़ाने के संबंध में कूटनीतिक पहल भी कर रही है। वर्तमान में नेपाल में 58 एलपी गैस उद्योग संचालित हैं, जिनकी कुल भंडारण क्षमता 10,166 मीट्रिक टन है।

गैस वितरण को सुचारु बनाने के लिए एनओसी और उद्योग, वाणिज्य एवं आपूर्ति मंत्रालय ने बाजार की निगरानी तेज कर दी है। शनिवार को मंत्री यादव और एनओसी के वरिष्ठ अधिकारियों ने बालाजू स्थित नेपाल गैस उद्योग तथा टेकू के कई वितरण केंद्रों का निरीक्षण किया।

एनओसी के अनुसार, निरीक्षण के दौरान कृत्रिम कमी या कालाबाजारी के कोई प्रमाण नहीं मिले। वहीं, गैस नहीं मिलने की उपभोक्ताओं की शिकायतों के समाधान के लिए निगम द्वारा गठित त्वरित प्रतिक्रिया टीम अब तक 500 से अधिक शिकायतों का समाधान कर चुकी है।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

हिमाचल में मानसून का तांडव: 152 मौतें, 835 करोड़ की संपत्ति तबाह

शिमला। हिमाचल प्रदेश में इस साल मानसून के दौरान बारिश, भूस्खलन, बाढ़ और अन्य वर्षा जनित हादसों ने अब तक...
हिमाचल 
हिमाचल में मानसून का तांडव: 152 मौतें, 835 करोड़ की संपत्ति तबाह

बुलंदशहर में दुष्कर्म और हत्या का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में दुष्कर्म और हत्या का आरोपी मोनू पुलिस मुठभेड़ में ढेर हो गया है। मोनू...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बुलंदशहर में दुष्कर्म और हत्या का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोले- युवा देश की ताकत

आज काकोरी ट्रेन एक्शन का 101वां पर्व
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोले- युवा देश की ताकत

नगांव के जुरिया में जलमग्न घर में गिरने से बुजुर्ग महिला की मौत

नगांव (असम)। असम के नगांव जिले के जुरिया थाना क्षेत्र के महगुड़ी अंतर्गत दिघलियाटी गांव में एक बुजुर्ग महिला की...
राष्ट्रीय 
नगांव के जुरिया में जलमग्न घर में गिरने से बुजुर्ग महिला की मौत

असम में बाढ़ का कहर जारी, 12 जिले प्रभावित; 98 लोगों की मौत

गुवाहाटी। असम में विनाशकारी बाढ़ का असर अभी भी राज्य के विभिन्न इलाकों में देखने को मिल रहा है। इस...
राष्ट्रीय 
असम में बाढ़ का कहर जारी, 12 जिले प्रभावित; 98 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश

बुलंदशहर में दुष्कर्म और हत्या का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में दुष्कर्म और हत्या का आरोपी मोनू पुलिस मुठभेड़ में ढेर हो गया है। मोनू...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बुलंदशहर में दुष्कर्म और हत्या का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोले- युवा देश की ताकत

आज काकोरी ट्रेन एक्शन का 101वां पर्व
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोले- युवा देश की ताकत

बांदा: करंट से चिपके दो मासूम भाइयों के लिए देवदूत बने पुलिसकर्मी

बांदा। उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में बिसंडा थाना क्षेत्र के पुनाहुर गांव में शनिवार को पुलिसकर्मियों की सूझबूझ, साहस...
उत्तर प्रदेश 
बांदा: करंट से चिपके दो मासूम भाइयों के लिए देवदूत बने पुलिसकर्मी

राम मंदिर ट्रस्ट में CEO की नियुक्ति प्रक्रिया अंतिम चरण में

अयोध्या। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) की नियुक्ति की प्रक्रिया अब अंतिम चरण में...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
राम मंदिर ट्रस्ट में CEO की नियुक्ति प्रक्रिया अंतिम चरण में