छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय, उत्तर क्षेत्र में भारी वर्षा की संभावना

तेज हवाएं चलने की भी संभावना

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

रायपुर। दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे लगे उत्तरी ओडिशा के ऊपर बने निम्न दबाव क्षेत्र के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय बना हुआ है। पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में वर्षा दर्ज की गई।

अगले 24 से 48 घंटों के दौरान प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और उत्तर छत्तीसगढ़ के कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ भारी वर्षा व वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है। बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने चक्रवाती परिसंचरण (लो प्रेशर सिस्टम) की वजह से राज्य में लगातार नमी आ रही है।

मौसम विभाग के अनुसार सरगुजा, बिलासपुर, जशपुर, सूरजपुर और बलरामपुर जैसे उत्तरी हिस्सों में भारी बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की अधिक संभावना जताई गई है।

रायपुर और दुर्ग संभाग सहित राज्य के अधिकांश इलाकों में बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहेगा। कुछ जगहों पर तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

राजस्थान में मानसून फिर हुआ सक्रिय, 22 जिलों में बारिश-आंधी का यलो अलर्ट ये खबर भी पढ़े : राजस्थान में मानसून फिर हुआ सक्रिय, 22 जिलों में बारिश-आंधी का यलो अलर्ट

बलरामपुर और बीजापुर जिले के एक-दो स्थानों पर भारी बारिश हुई है। प्रदेश में अब तक मौसमी वर्षा सामान्य से सात प्रतिशत कम दर्ज की गई है।

राजधानी रायपुर में शनिवार देर शाम लगातार दाे घंटे तक हुई बारिश से लोगों को उमस से राहत मिली। पिछले दो दिनों में अधिकतम तापमान में करीब तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। 7 अगस्त को 33 डिग्री सेल्सियस रहा अधिकतम तापमान शनिवार को घटकर 30 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।

पिछले 24 घंटों में प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस पेंड्रा रोड में रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग ने रायपुर शहर और आसपास के क्षेत्रों में आज रविवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया है।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

हिमाचल में मानसून का तांडव: 152 मौतें, 835 करोड़ की संपत्ति तबाह

शिमला। हिमाचल प्रदेश में इस साल मानसून के दौरान बारिश, भूस्खलन, बाढ़ और अन्य वर्षा जनित हादसों ने अब तक...
हिमाचल 
हिमाचल में मानसून का तांडव: 152 मौतें, 835 करोड़ की संपत्ति तबाह

बुलंदशहर में दुष्कर्म और हत्या का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में दुष्कर्म और हत्या का आरोपी मोनू पुलिस मुठभेड़ में ढेर हो गया है। मोनू...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बुलंदशहर में दुष्कर्म और हत्या का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोले- युवा देश की ताकत

आज काकोरी ट्रेन एक्शन का 101वां पर्व
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोले- युवा देश की ताकत

नगांव के जुरिया में जलमग्न घर में गिरने से बुजुर्ग महिला की मौत

नगांव (असम)। असम के नगांव जिले के जुरिया थाना क्षेत्र के महगुड़ी अंतर्गत दिघलियाटी गांव में एक बुजुर्ग महिला की...
राष्ट्रीय 
नगांव के जुरिया में जलमग्न घर में गिरने से बुजुर्ग महिला की मौत

असम में बाढ़ का कहर जारी, 12 जिले प्रभावित; 98 लोगों की मौत

गुवाहाटी। असम में विनाशकारी बाढ़ का असर अभी भी राज्य के विभिन्न इलाकों में देखने को मिल रहा है। इस...
राष्ट्रीय 
असम में बाढ़ का कहर जारी, 12 जिले प्रभावित; 98 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश

बुलंदशहर में दुष्कर्म और हत्या का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में दुष्कर्म और हत्या का आरोपी मोनू पुलिस मुठभेड़ में ढेर हो गया है। मोनू...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बुलंदशहर में दुष्कर्म और हत्या का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोले- युवा देश की ताकत

आज काकोरी ट्रेन एक्शन का 101वां पर्व
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोले- युवा देश की ताकत

बांदा: करंट से चिपके दो मासूम भाइयों के लिए देवदूत बने पुलिसकर्मी

बांदा। उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में बिसंडा थाना क्षेत्र के पुनाहुर गांव में शनिवार को पुलिसकर्मियों की सूझबूझ, साहस...
उत्तर प्रदेश 
बांदा: करंट से चिपके दो मासूम भाइयों के लिए देवदूत बने पुलिसकर्मी

राम मंदिर ट्रस्ट में CEO की नियुक्ति प्रक्रिया अंतिम चरण में

अयोध्या। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) की नियुक्ति की प्रक्रिया अब अंतिम चरण में...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
राम मंदिर ट्रस्ट में CEO की नियुक्ति प्रक्रिया अंतिम चरण में