असम में बाढ़ का कहर जारी, 12 जिले प्रभावित; 98 लोगों की मौत

पानी में डूबी कृषि भूमि

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

गुवाहाटी। असम में विनाशकारी बाढ़ का असर अभी भी राज्य के विभिन्न इलाकों में देखने को मिल रहा है। इस बीच, राज्य सरकार 10 अगस्त से स्कूलों को खोलने की योजना बना रही है।

हालांकि स्कूलों में कीचड़ भरा हुआ है। ऊंचाई वाले विद्यालयों में प्रभावित लोग आश्रय लिए हुए हैं। ऐसे में शिक्षण कार्य तय तिथि पर शुरू हो पाएगा या नहीं, यह देखना होगा।

भोपाल: ब्रिक्स संस्कृति महोत्सव, 100 से अधिक विदेशी प्रतिनिधि होंगे शामिल ये खबर भी पढ़े : भोपाल: ब्रिक्स संस्कृति महोत्सव, 100 से अधिक विदेशी प्रतिनिधि होंगे शामिल

ऊपरी असम के शिवसागर, चराईदेव, जोरहाट और गोलाघाट में लोगों का सामान्य जीवन अभी भी बुरी तरह से प्रभावित है। राज्य के 12 जिले अभी भी बाढ़ प्रभावित हैं।

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के 8 अगस्त के आंकड़ों के अनुसार धनसिरि नदी (नुमलीगढ़ और गोलाघाट) तथा कुसियारा नदी (श्रीभूमि) इलाके में खतरे के निशान से अभी भी ऊपर बह रही है। शनिवार को गोलाघाट जिले में 1 और शव बरामद हुआ है। इस तरह बाढ़ से राज्य में मृतकों की कुल संख्या 98 पहुंच गई है।

बाढ़ प्रभावित 12 जिलों में शोणितपुर, नगांव, गोलाघाट, शिवसागर, होजाई, दरंग, जोरहाट, धेमाजी, चराईदेव, कार्बी आंगलोंग, लखीमपुर और बिश्वनाथ शामिल हैं।

इन जिले के 30 राजस्व मंडलों के कुल 460 गांव प्रभावित हैं। राज्य की कुल 147376 आबादी अभी भी प्रभावित हैं एवं 10599.89 हेक्टेयर कृषि भूमि पानी में डूबी हुई है।

राहत एवं बचाव अभियान में एसडीआरएफ, सेना/अर्धसैनिक बल, एनडीआरएफ, डीडीआरएफ, एयर फोर्स, पुलिस, अग्निशमन और आपातकालीन सेवाएं (एफ एंड ईएस), सर्कल कार्यालय/स्थानीय प्रशासन, नागरिक सुरक्षा/प्रशिक्षित स्वयंसेवक और अग्निशमन विभाग जुटा हुआ है।

बाढ़ प्रभावित इलाकों में शनिवार को राज्य सरकार ने कुल 55 मेडिकल टीमों को तैनात किया। 10 नावें भी राहत कार्य में जुटी रहीं।

इस बीच नावों के जरिए बाढ़ प्रभावित 135 लोगों को बचाकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। वहीं 5 मवेशियों को भी नावों के जरिए सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।

बाढ़ से बड़े पैमाने पर सड़क, पुल एवं अन्य आधारभूत ढांचे को नुकसान पहुंचा है। इसकी मरम्मत के लिए सरकार लगातार समीक्षा बैठक कर हालात का जायजा ले रही है।

मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा एवं राज्य सरकार के कई मंत्री लगातार अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रभावितों की मदद के लिए हर संभव कदम उठा रहे हैं।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

हिमाचल में मानसून का तांडव: 152 मौतें, 835 करोड़ की संपत्ति तबाह

शिमला। हिमाचल प्रदेश में इस साल मानसून के दौरान बारिश, भूस्खलन, बाढ़ और अन्य वर्षा जनित हादसों ने अब तक...
हिमाचल 
हिमाचल में मानसून का तांडव: 152 मौतें, 835 करोड़ की संपत्ति तबाह

बुलंदशहर में दुष्कर्म और हत्या का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में दुष्कर्म और हत्या का आरोपी मोनू पुलिस मुठभेड़ में ढेर हो गया है। मोनू...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बुलंदशहर में दुष्कर्म और हत्या का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोले- युवा देश की ताकत

आज काकोरी ट्रेन एक्शन का 101वां पर्व
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोले- युवा देश की ताकत

नगांव के जुरिया में जलमग्न घर में गिरने से बुजुर्ग महिला की मौत

नगांव (असम)। असम के नगांव जिले के जुरिया थाना क्षेत्र के महगुड़ी अंतर्गत दिघलियाटी गांव में एक बुजुर्ग महिला की...
राष्ट्रीय 
नगांव के जुरिया में जलमग्न घर में गिरने से बुजुर्ग महिला की मौत

असम में बाढ़ का कहर जारी, 12 जिले प्रभावित; 98 लोगों की मौत

गुवाहाटी। असम में विनाशकारी बाढ़ का असर अभी भी राज्य के विभिन्न इलाकों में देखने को मिल रहा है। इस...
राष्ट्रीय 
असम में बाढ़ का कहर जारी, 12 जिले प्रभावित; 98 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश

बुलंदशहर में दुष्कर्म और हत्या का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में दुष्कर्म और हत्या का आरोपी मोनू पुलिस मुठभेड़ में ढेर हो गया है। मोनू...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बुलंदशहर में दुष्कर्म और हत्या का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोले- युवा देश की ताकत

आज काकोरी ट्रेन एक्शन का 101वां पर्व
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोले- युवा देश की ताकत

बांदा: करंट से चिपके दो मासूम भाइयों के लिए देवदूत बने पुलिसकर्मी

बांदा। उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में बिसंडा थाना क्षेत्र के पुनाहुर गांव में शनिवार को पुलिसकर्मियों की सूझबूझ, साहस...
उत्तर प्रदेश 
बांदा: करंट से चिपके दो मासूम भाइयों के लिए देवदूत बने पुलिसकर्मी

राम मंदिर ट्रस्ट में CEO की नियुक्ति प्रक्रिया अंतिम चरण में

अयोध्या। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) की नियुक्ति की प्रक्रिया अब अंतिम चरण में...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
राम मंदिर ट्रस्ट में CEO की नियुक्ति प्रक्रिया अंतिम चरण में