असमः बाढ़ से 13 जिलों 1,55,849 आबादी प्रभावित, एक और मिला शव

मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 97

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

गुवाहाटी। असम में आई बाढ़ की विनाशकारी बाढ़ से लोग अब धीरे-धीरे उबरने लगे हैं। हालांकि, स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है। उपरी असम के शिवसागर, चराईदेव, जोरहाट और गोलाघाट में लोगों का सामान्य जीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है।

इस आपदा से पूरी तरह से उबरने में लोगों को लंबा समय लगने वाला है। हालांकि, सरकार यह बार-बार दावा कर रही है कि वह सभी तरह के नुकसान की भरपाई करने की कोशिश कर रही है, बावजूद सामान्य स्थिति बहाल होने में समय लगेगा।

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) की ओर से जारी बीते 07 अगस्त के आंकड़ों के अनुसार धनसिरि नदी (नुमलीगढ़ और गोलाघाट) तथा कुसियारा नदी (श्रीभूमि) इलाके में खतरे के निशान से अभी भी उपर बह रही है, जिसके चलते लोगों में दहशत व्याप्त है।

मध्य प्रदेश: ग्वालियर टेलीकॉम जोन को मिले 1550 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ये खबर भी पढ़े : मध्य प्रदेश: ग्वालियर टेलीकॉम जोन को मिले 1550 करोड़ के निवेश प्रस्ताव

इस बीच शुक्रवार को चराईदेव जिले में 1 और शव बरामद हुए। इस तरह बाढ़ से राज्य में मृतकों की कुल संख्या 97 पहुंच गयी है। वर्तमान समय में बाढ़ की स्थिति कुल 13 जिलों में बनी हुई है।

प्रभावित जिलों में शिवसागर, गोलाघाट, नगांव, होजाई, शोणितपुर, धेमाजी, दरंग, बिश्वनाथ, कामरूप (मेट्रो), लखीमपुर, उदालगुरी, जोरबाट और चराईदेव शामिल हैं।

बाढ़ से 13 जिलों के 33 राजस्व मंडलों के कुल 464 गांव प्रभावित हैं। वर्तमान समय में राज्य की कुल 155849 आबादी अभी भी प्रभावित हैं एवं 10748.64 हेक्टेयर कृषि भूमि पानी में डूबी हुई है।

राज्य सरकार ने बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए अभी भी कुल 55 राहत शिविर एवं 18 राहत वितरण केंद्र समेत कुल 73 शिविर क्रियान्वित रखे हैं। राहत शिविरों में 10326 लोग आश्रय लिए हुए हैं। जबकि राहत वितरण केंद्रों पर 6881 गैर-शिविर निवासी राहत प्राप्त कर रहे हैं।

शुक्रवार को चराईदेव जिले में 1 शव बरामद हुए हैं। इस तरह राज्य में बाढ़ से अब तक कुल 97 लोगों की मौत होने के आंकड़े सामने आए हैं। बाढ़ से अभी भी प्रभावित जानवरों की कुल संख्या 47879 दर्ज हुई है। जिसमें बड़े 22846, छोटे 18083 एवं मुर्गी-पालन 6950 दर्ज हुए हैं।

07 अगस्त के आंकड़ों के अनुसार बाढ़ के पानी में पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कच्चे मकानों की कुल संख्या 122 बतायी गयी है। जिसमें शिवसागर में 120 तथा धेमाजी में 2 मकान शामिल हैं।

वहीं पूरी तरह से क्षतिग्रस्त पक्के मकानों की संख्या शिवसागर जिले में 4 दर्ज हुई है। जबकि, आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त कच्चे मकानों की संख्या 268 दर्ज हुई है।

जिसमें शिवसागर में 216, दरंग में 50 एवं धेमाजी जिले में 2 दर्ज हुई है। वहीं आंशिक रूप से शिवसागर जिले में क्षतिग्रस्त पक्के मकानों की कुल संख्या 76 है। क्षतिग्रस्त अन्य मवेशी शेडों की शिवसागर जिले में कुल संख्या 213 है।

बाढ़ में राहत एवं बचाय अभियान में एसडीआरएफ, सेना/अर्धसैनिक बल, एनडीआरएफ, डीडीआरएफ, एयर फोर्स, पुलिस, अग्निशमन और आपातकालीन सेवाएं (एफ एंड ईएस), सर्कल कार्यालय/स्थानीय प्रशासन, नागरिक सुरक्षा/प्रशिक्षित स्वयंसेवक और अग्निशमन विभाग जुटा हुआ है।

इस बीच बाढ़ प्रभावित इलाकों में शुक्रवार को राज्य सरकार ने कुल 219 मेडिकल टीमों को तैनात किया। इस दौरान 8 नावें भी राहत कार्य में जुटी रहीं। इस बीच नावों के जरिए बाढ़ प्रभावित 112 लोगों को बचाकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

बाढ़ प्रभावितों के बीच राज्य सरकार की ओर से चावल (क्विंटल में): 121.098, दाल (क्विंटल में): 22.413, नमक (क्विंटल में): 6.7329, मस्टर्ड ऑयल/सरसों का तेल (लीटर में): 477.37 के साथ ही पशुओं का चारा - पशुओं का चारा - गेंहूं का चोकर (क्विंटल में): 278.791 एवं पशुओं का चारा - चावल का चोकर (क्विंटल में): 75.4 राहत सामग्री बांटी गई।

बाढ़ से बड़े पैमाने पर सड़क, पुल एवं अन्य आधारभूत ढांचे को नुकसान पहुंचा है। इसकी मरम्मत के लिए सरकार लगातार समीक्षा बैठक कर हालात का जायजा ले रही है।

मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा एवं राज्य सरकार के कई मंत्री लगातार अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रभावितों की मदद के लिए हर संभव कदम उठा रहे हैं।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

भोपाल में राष्ट्रीय घुड़सवारी सेमिनार, MP के लिए बनेगा विकास रोडमैप

भोपाल। मध्य प्रदेश में घुड़सवारी खेल के समग्र विकास और प्रोत्साहन के उद्देश्य से आज शनिवार को भोपाल स्थित मप्र...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
भोपाल में राष्ट्रीय घुड़सवारी सेमिनार, MP के लिए बनेगा विकास रोडमैप

इंदौर में आज से दो दिवसीय वेस्ट जोन रीजनल कॉन्फ्रेंस का आगाज

इंदौर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली, मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर तथा मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
इंदौर में आज से दो दिवसीय वेस्ट जोन रीजनल कॉन्फ्रेंस का आगाज

भाजपा पर बरसे रामआसरे विश्वकर्मा, सपा सरकार में मिलेगा PDA को न्याय

  भदोही।जब तक भाजपा सरकार रहेगी तब तक पिछड़ों दलितों पर अन्याय और अपमान होता रहेगा। सपा सरकार बनने पर...
उत्तर प्रदेश 
भाजपा पर बरसे रामआसरे विश्वकर्मा, सपा सरकार में मिलेगा PDA को न्याय

मां के संघर्ष को बनाया ताकत, गोरखपुर विवि में बीए में टॉप कर मानसी भट्ट ने बढ़ाया विद्यालय का गौरव

सहजनवा(सुरज प्रताप सिंह की रिपोर्ट )। पंडित जवाहरलाल इंटर कॉलेज जैतपुर की पूर्व छात्रा मानसी भट्ट ने गोरखपुर विश्वविद्यालय...
उत्तर प्रदेश 
मां के संघर्ष को बनाया ताकत, गोरखपुर विवि में बीए में टॉप कर मानसी भट्ट ने बढ़ाया विद्यालय का गौरव

ब्रिक्स सम्मेलन में शामिल हाे सकते हैं बांग्लादेश के पीएम तारिक रहमान

ढाका। नई दिल्ली में अगले महीने आयोजित हो रहे ब्रिक्स सम्मेलन में बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान का शामिल...
अंतर्राष्ट्रीय 
ब्रिक्स सम्मेलन में शामिल हाे सकते हैं बांग्लादेश के पीएम तारिक रहमान

उत्तर प्रदेश

भाजपा पर बरसे रामआसरे विश्वकर्मा, सपा सरकार में मिलेगा PDA को न्याय

  भदोही।जब तक भाजपा सरकार रहेगी तब तक पिछड़ों दलितों पर अन्याय और अपमान होता रहेगा। सपा सरकार बनने पर...
उत्तर प्रदेश 
भाजपा पर बरसे रामआसरे विश्वकर्मा, सपा सरकार में मिलेगा PDA को न्याय

मां के संघर्ष को बनाया ताकत, गोरखपुर विवि में बीए में टॉप कर मानसी भट्ट ने बढ़ाया विद्यालय का गौरव

सहजनवा(सुरज प्रताप सिंह की रिपोर्ट )। पंडित जवाहरलाल इंटर कॉलेज जैतपुर की पूर्व छात्रा मानसी भट्ट ने गोरखपुर विश्वविद्यालय...
उत्तर प्रदेश 
मां के संघर्ष को बनाया ताकत, गोरखपुर विवि में बीए में टॉप कर मानसी भट्ट ने बढ़ाया विद्यालय का गौरव

मेरठ में शिवभक्तों पर आज पुष्पवर्षा करेंगे सीएम योगी

लखनऊ/मेरठ। सावन में शिवमय आस्था के बीच शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मेरठ में कांवड़ यात्रा में शामिल शिवभक्तों का...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मेरठ में शिवभक्तों पर आज पुष्पवर्षा करेंगे सीएम योगी

बहराइच में पुलिस मुठभेड़ के बाद बिजली तार चोर गिरोह के 5 शातिर गिरफ्तार

बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद बिजली तार चोरी करने वाले गिरोह के पांच...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बहराइच में पुलिस मुठभेड़ के बाद बिजली तार चोर गिरोह के 5 शातिर गिरफ्तार