ब्रिगेडियर ओपी चौधरी का निधन, शिक्षा जगत में शोक की लहर

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

सोनीपत। सोनीपत के गांव ठरु उलदेपुर के मूल निवासी और वर्तमान में सेक्टर-14 निवासी कर्मयौद्धा ब्रिगेडियर ओ.पी. चौधरी के निधन की सूचना मिलते ही शिक्षा, सामाजिक और जनसेवा से जुड़े लोगों में शोक की लहर दौड़ गई।

उनका अंतिम संस्कार शनिवार दोपहर बाद तीन बजे सेक्टर-15 स्थित शिव मुक्ति धाम में किया जाएगा। ब्रिगेडियर ओ.पी. चौधरी ने अपना जीवन शिक्षा के उत्थान, अनुशासन और युवा पीढ़ी के मार्गदर्शन के लिए समर्पित किया।

हरियाणा पालिका कर्मचारी 6 अगस्त से तीन दिन हड़ताल पर ये खबर भी पढ़े : हरियाणा पालिका कर्मचारी 6 अगस्त से तीन दिन हड़ताल पर

उन्होंने हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन, महर्षि विश्वविद्यालय रोहतक के कुलपति और राई खेल विद्यालय के प्राचार्य के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारिया निभाईं। इसके अलावा वे सोनीपत के ब्राइट स्कॉलर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के संरक्षक भी रहे।

शिक्षा  क्षेत्र में विभिन्न पदों पर रहते हुए उन्होंने विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ अनुशासन, जिम्मेदारी और राष्ट्र सेवा की भावना से जोड़ने पर जोर दिया।

उनके मार्गदर्शन में शिक्षा प्राप्त करने वाले अनेक विद्यार्थी आज विभिन्न क्षेत्रों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। शिक्षा के प्रति समर्पण और विद्यार्थियों के प्रति मार्गदर्शक भाव के कारण उनकी अलग पहचान बनी।

परिचितों और शिक्षा जगत से जुड़े लोगों के अनुसार ब्रिगेडियर चौधरी का व्यक्तित्व सादगी, अनुशासन, राष्ट्रभक्ति और सेवा भावना से जुड़ा रहा।

वे युवाओं को मेहनत, अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते थे। विभिन्न संस्थानों में जिम्मेदारी निभाते हुए उन्होंने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और अनुशासन को प्राथमिकता दी।

सोनीपत के पूर्व विधायक सुरेंद्र पंवार ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ब्रिगेडियर ओ.पी. चौधरी का निधन शिक्षा जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि देते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

ब्रिगेडियर चौधरी अपने पीछे पत्नी दमयंती चौधरी, बेटा डा. इंद्रजीत सिंह चौधरी सरोज चौधरी, बेटी वीना राठी दामाद कर्नल सुरेश राठी, विक्रम राठी शालिनी राठी, अमरदीप चौधरी, विनय, गौतम आदि पौते और नाती सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।

इनेलो के जिला अध्यक्ष कुनाल गहलोत ने बताया कि सेना, शिक्षा में अनुकरणीय कार्य करने वाले एक कर्मयौद्धा का जाना शिक्षा और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े इनेलो परिवार, समाज व पूरे राष्ट्र के लिए अपूर्णीय क्षति है।

इसकी भरपाई नहीं की जा सकती। उनके निधन से गहरा शोक है। उनके शिक्षा के प्रति योगदान और समाज सेवा को लंबे समय तक याद किया जाएगा।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

राहुल को महिला आरक्षण विधेयक का समर्थन करने में कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए: किरेन रिजिजू

नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने महिलाओं की आजादी और भागीदारी पर बयान दिया। उन्होंने एक वीडियो...
राष्ट्रीय  राज्य 
राहुल को महिला आरक्षण विधेयक का समर्थन करने में कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए: किरेन रिजिजू

भोपाल में राष्ट्रीय घुड़सवारी सेमिनार, MP के लिए बनेगा विकास रोडमैप

भोपाल। मध्य प्रदेश में घुड़सवारी खेल के समग्र विकास और प्रोत्साहन के उद्देश्य से आज शनिवार को भोपाल स्थित मप्र...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
भोपाल में राष्ट्रीय घुड़सवारी सेमिनार, MP के लिए बनेगा विकास रोडमैप

इंदौर में आज से दो दिवसीय वेस्ट जोन रीजनल कॉन्फ्रेंस का आगाज

इंदौर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली, मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर तथा मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
इंदौर में आज से दो दिवसीय वेस्ट जोन रीजनल कॉन्फ्रेंस का आगाज

भाजपा पर बरसे रामआसरे विश्वकर्मा, सपा सरकार में मिलेगा PDA को न्याय

  भदोही।जब तक भाजपा सरकार रहेगी तब तक पिछड़ों दलितों पर अन्याय और अपमान होता रहेगा। सपा सरकार बनने पर...
उत्तर प्रदेश 
भाजपा पर बरसे रामआसरे विश्वकर्मा, सपा सरकार में मिलेगा PDA को न्याय

मां के संघर्ष को बनाया ताकत, गोरखपुर विवि में बीए में टॉप कर मानसी भट्ट ने बढ़ाया विद्यालय का गौरव

सहजनवा(सुरज प्रताप सिंह की रिपोर्ट )। पंडित जवाहरलाल इंटर कॉलेज जैतपुर की पूर्व छात्रा मानसी भट्ट ने गोरखपुर विश्वविद्यालय...

मेरठ में शिवभक्तों पर आज पुष्पवर्षा करेंगे सीएम योगी

लखनऊ/मेरठ। सावन में शिवमय आस्था के बीच शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मेरठ में कांवड़ यात्रा में शामिल शिवभक्तों का...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मेरठ में शिवभक्तों पर आज पुष्पवर्षा करेंगे सीएम योगी

बहराइच में पुलिस मुठभेड़ के बाद बिजली तार चोर गिरोह के 5 शातिर गिरफ्तार

बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद बिजली तार चोरी करने वाले गिरोह के पांच...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बहराइच में पुलिस मुठभेड़ के बाद बिजली तार चोर गिरोह के 5 शातिर गिरफ्तार