मां के संघर्ष को बनाया ताकत, गोरखपुर विवि में बीए में टॉप कर मानसी भट्ट ने बढ़ाया विद्यालय का गौरव

Published By Sanjay srivastava
On
Sanjay srivastava Picture

सहजनवा(सुरज प्रताप सिंह की रिपोर्ट )। पंडित जवाहरलाल इंटर कॉलेज जैतपुर की पूर्व छात्रा मानसी भट्ट ने गोरखपुर विश्वविद्यालय में बीए की परीक्षा में टॉप कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। दीक्षांत समारोह में मानसी को पांच स्वर्ण पदक प्राप्त हुए, जो उनके परिवार के साथ-साथ विद्यालय के लिए भी गौरव का क्षण रहा।

मानसी की सफलता के पीछे उनकी कड़ी मेहनत के साथ उनकी मां बीना भट्ट के संघर्ष और त्याग की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। मानसी जब महज छह वर्ष की थीं, तभी उनके पिता सीताराम भट्ट का निधन हो गया था। इसके बाद परिवार की पूरी जिम्मेदारी उनकी मां के कंधों पर आ गई। आर्थिक और पारिवारिक चुनौतियों के बावजूद बीना भट्ट ने बेटी की पढ़ाई में कभी बाधा नहीं आने दी।
मानसी ने भी परिस्थितियों को अपनी कमजोरी नहीं बनने दिया। उन्होंने कठिनाइयों को अपनी ताकत बनाया और निरंतर परिश्रम करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। वह बचपन से ही मेधावी छात्रा रही हैं और मेहनत को अपनी सफलता का आधार बनाया।
मानसी ने पंडित जवाहरलाल इंटर कॉलेज जैतपुर में कक्षा छह से दसवीं तक शिक्षा ग्रहण की। विद्यालय में अध्ययन के दौरान भी वह पढ़ाई में लगातार बेहतर प्रदर्शन करती रहीं। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है।
दीक्षांत समारोह में पांच स्वर्ण पदक मिलने के बाद मानसी ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी मां के त्याग, मार्गदर्शन और विश्वास को दिया। उन्होंने कहा कि मां के संघर्ष ने उन्हें हर परिस्थिति में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

उमेश पाल हत्याकांड: अतीक अहमद के परिवार की तीन महिलाएं अब भी फरार ये खबर भी पढ़े : उमेश पाल हत्याकांड: अतीक अहमद के परिवार की तीन महिलाएं अब भी फरार

मानसी का सपना सरकारी नौकरी हासिल कर अपनी मां के वर्षों के संघर्ष और त्याग को सार्थक करना है। उनकी इस उपलब्धि ने यह साबित कर दिया कि कठिन परिस्थितियां सफलता की राह में बाधा नहीं, बल्कि दृढ़ संकल्प और मेहनत के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा बन सकती हैं।
मानसी की सफलता पर पंडित जवाहरलाल इंटर कॉलेज जैतपुर के प्रबंधक बिंदु सिंह, प्रधानाचार्य गोपाल नारायण शुक्ल, उप प्रधानाचार्य सूरज प्रताप सिंह, निशिकांत पांडे,अंजनी पाण्डेय ,कृष्णमोहन उपाध्याय ,वीरेंद्र सिंह , शिवशंकर यादव , सतेंद्र भूषण , अमर प्रताप सिंह, अनिल कुमार , वीरेंद्र यादव सहित  विद्यालय परिवार ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

लेखक के बारे में

Sanjay srivastava Picture

पत्रकारिता में 33 वर्षों का अनुभव रखने वाले संजय श्रीवास्तव वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के गोरखपुर ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय और प्रशासनिक मुद्दों पर ज़मीनी रिपोर्टिंग के साथ वह निरंतर समाचार कवरेज करते हैं।

नवीनतम

जेपीएससी-जेएसएससी छात्रों ने सरकार से की परीक्षा तत्काल रद्द करने की मांग

रांची। जेपीएससी-जेएसएससी अभ्यर्थियों का आंदोलन शनिवार को 15वें दिन भी जारी है। जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में धरने पर बैठे...
राज्य  झारखंड 
जेपीएससी-जेएसएससी छात्रों ने सरकार से की परीक्षा तत्काल रद्द करने की मांग

नेपाल के सुनसरी में हिंसा, 112 घर जले और 61 वाहन क्षतिग्रस्त

काठमांडू। नेपाल के सुनसरी जिले के देवानगंज नगरपालिका में दो समूहों के बीच हुई झड़प और उसके बाद पैदा हुए...
अंतर्राष्ट्रीय 
नेपाल के सुनसरी में हिंसा, 112 घर जले और 61 वाहन क्षतिग्रस्त

यूपीआई लेनदेन उपभोक्ताओं, छोटे कारोबारियों के लिए बना रहेगा मुफ्त : पीसीआई

नई दिल्ली। भारतीय भुगतान परिषद (पीसीआई) ने कहा कि भुगतान एवं निपटान प्रणाली अधिनियम, 2007 में संशोधन के बावजूद आम...
कारोबार 
यूपीआई लेनदेन उपभोक्ताओं, छोटे कारोबारियों के लिए बना रहेगा मुफ्त : पीसीआई

पीएम मोदी ने हिमाचल के चंबा में बस दुर्घटना में सात लोगों की मौत पर जताया दुख

नई दिल्ली/शिमला।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश के चंबा जनपद में हुई बस दुर्घटना में सात लोगों की मौत...
राष्ट्रीय  राज्य 
पीएम मोदी ने हिमाचल के चंबा में बस दुर्घटना में सात लोगों की मौत पर जताया दुख

मस्क ने रूस में ड्रोन हमलों के लिए स्टारलिंक देने से किया इनकार

वॉशिंगटन/कीव। अमेरिकी कारोबारी एलन मस्क ने कथित तौर पर यूक्रेन को रूस के अंदर गहराई तक ड्रोन हमले करने के...
अंतर्राष्ट्रीय 
मस्क ने रूस में ड्रोन हमलों के लिए स्टारलिंक देने से किया इनकार

उत्तर प्रदेश

प्रतापपुर ओवरब्रिज के पास डीसीएम की टक्कर में चालक की मौत

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में अजीतमल कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे-19 पर प्रतापपुर ओवरब्रिज के पास शुक्रवार देर...
उत्तर प्रदेश 
प्रतापपुर ओवरब्रिज के पास डीसीएम की टक्कर में चालक की मौत

मीरजापुरः गैंगस्टर एक्ट में इमरान की 1.50 करोड़ की जमीन कुर्क

मीरजापुर। अपराध और अवैध गतिविधियों से अर्जित संपत्ति के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस-प्रशासन ने गैंगस्टर एक्ट...
उत्तर प्रदेश 
मीरजापुरः गैंगस्टर एक्ट में इमरान की 1.50 करोड़ की जमीन कुर्क

भाजपा पर बरसे रामआसरे विश्वकर्मा, सपा सरकार में मिलेगा PDA को न्याय

  भदोही।जब तक भाजपा सरकार रहेगी तब तक पिछड़ों दलितों पर अन्याय और अपमान होता रहेगा। सपा सरकार बनने पर...
उत्तर प्रदेश 
भाजपा पर बरसे रामआसरे विश्वकर्मा, सपा सरकार में मिलेगा PDA को न्याय

मां के संघर्ष को बनाया ताकत, गोरखपुर विवि में बीए में टॉप कर मानसी भट्ट ने बढ़ाया विद्यालय का गौरव

सहजनवा(सुरज प्रताप सिंह की रिपोर्ट )। पंडित जवाहरलाल इंटर कॉलेज जैतपुर की पूर्व छात्रा मानसी भट्ट ने गोरखपुर विश्वविद्यालय...
उत्तर प्रदेश 
मां के संघर्ष को बनाया ताकत, गोरखपुर विवि में बीए में टॉप कर मानसी भट्ट ने बढ़ाया विद्यालय का गौरव