झारखंड पेपर लीक मामले में सीबीआई जांच जरूरी: एन. रामचंद्र राव

झारखंड सरकार छात्रों के प्रति असंवेदनशील

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

हैदराबाद। झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षा में गड़बड़ी के आरोप को लेकर छात्रों का विरोध प्रदर्शन लगातार 15वें दिन भी जारी है। इस बीच तेलंगाना भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एन. रामचंद्र राव ने हेमंत सोरेन सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि यह सरकार छात्रों की चिंताओं के प्रति पूरी तरह असंवेदनशील है।

एन. रामचंद्र राव ने कहा कि झारखंड में जो सरकार चल रही है वह एनडीए का हिस्सा नहीं है। ऐसे में छात्रों की समस्याओं को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। जेपीएससी के पेपर लीक होने के बाद छात्र लगातार सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं, लेकिन राज्य सरकार इस मांग को नजरअंदाज कर रही है। छात्र कई दिनों से सड़कों पर हैं, लेकिन सरकार बात करने तक नहीं आ रही। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।"

प्रशांत किशोर: चुनावी रणनीतिकार से जन नेता बनने तक का सफर,जानिये पूरा इतिहास  ये खबर भी पढ़े : प्रशांत किशोर: चुनावी रणनीतिकार से जन नेता बनने तक का सफर,जानिये पूरा इतिहास

भाजपा नेता ने कांग्रेस और इंडिया गठबंधन पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस दावा करती है कि वह युवाओं के साथ है, लेकिन झारखंड और केरल में उसकी हकीकत अलग है। इन राज्यों में इंडिया गठबंधन के सहयोगी दल छात्रों के आंदोलन को दबाने के लिए लाठीचार्ज और झूठे मामले दर्ज करने जैसे हथकंडे अपना रहे हैं। यह कांग्रेस का दोहरा चरित्र और पाखंड है। वह सिर्फ बातों में छात्रों का समर्थन करते हैं, लेकिन जमीन पर कुछ नहीं होता।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी सिर्फ राजनीतिक फायदे के लिए छात्रों का इस्तेमाल कर रहे हैं और इस मुद्दे का राजनीतिकरण कर रहे हैं। जब जरूरत होती है तो मुद्दा उठा दिया जाता है, लेकिन असल में कम्युनिस्ट पार्टी और कांग्रेस की छात्रों की चिंताओं को लेकर कोई वास्तविक मंशा नहीं है।

एन. रामचंद्र राव ने कहा कि पूरे देश में जब छात्रों की मांगें जायज होती हैं तो सरकारें मानती हैं, लेकिन झारखंड की स्थिति अलग है। पेपर लीक जैसे गंभीर मामले में पारदर्शी जांच के लिए सीबीआई जांच जरूरी है। छात्रों का आंदोलन इसी मांग को लेकर है और सरकार को इसे तुरंत मानना चाहिए।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

महिला आरक्षण कानून बिना शर्त लागू करें, राहुल गांधी ने किरेन रिजिजू को दिया जवाब

नई दिल्ली। महिला आरक्षण को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और केंद्रीय...
राष्ट्रीय  राज्य 
महिला आरक्षण कानून बिना शर्त लागू करें, राहुल गांधी ने किरेन रिजिजू को दिया जवाब

आबादी के बीच पहुंचा 4.5 फीट लंबा मगरमच्छ, ग्रामीणों में दहशत

कोरबा। कोरबा जिले में वन्यजीवों की आबादी वाले क्षेत्रों में दस्तक लगातार लोगों के लिए चिंता का कारण बन रही...
छत्तीसगढ़ 
आबादी के बीच पहुंचा 4.5 फीट लंबा मगरमच्छ, ग्रामीणों में दहशत

ब्राह्मण समाज के बसपा से जुड़ाव से विचलित होकर सपा ने PDA में ‘P’ से जोड़ा ‘पंडित’: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने समाजवादी पार्टी (सपा) पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
ब्राह्मण समाज के बसपा से जुड़ाव से विचलित होकर सपा ने PDA में ‘P’ से जोड़ा ‘पंडित’: मायावती

अबान के जनाजे में शामिल होने झांसी जेल से प्रयागराज रवाना हुआ अली

झांसी। माफिया अतीक अहमद के बेटे अली अहमद को शनिवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे झांसी जिला जेल से कड़ी...
उत्तर प्रदेश 
अबान के जनाजे में शामिल होने झांसी जेल से प्रयागराज रवाना हुआ अली

पीएम मोदी से राघव चड्ढा की मुलाकात क्यों बताई जा रही खास?

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी काे छाेड़कर हाल ही में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हुए राज्यसभा सांसद राघव...
राष्ट्रीय 
पीएम मोदी से राघव चड्ढा की मुलाकात क्यों बताई जा रही खास?

उत्तर प्रदेश

ब्राह्मण समाज के बसपा से जुड़ाव से विचलित होकर सपा ने PDA में ‘P’ से जोड़ा ‘पंडित’: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने समाजवादी पार्टी (सपा) पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
ब्राह्मण समाज के बसपा से जुड़ाव से विचलित होकर सपा ने PDA में ‘P’ से जोड़ा ‘पंडित’: मायावती

अबान के जनाजे में शामिल होने झांसी जेल से प्रयागराज रवाना हुआ अली

झांसी। माफिया अतीक अहमद के बेटे अली अहमद को शनिवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे झांसी जिला जेल से कड़ी...
उत्तर प्रदेश 
अबान के जनाजे में शामिल होने झांसी जेल से प्रयागराज रवाना हुआ अली

प्रतापपुर ओवरब्रिज के पास डीसीएम की टक्कर में चालक की मौत

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में अजीतमल कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे-19 पर प्रतापपुर ओवरब्रिज के पास शुक्रवार देर...
उत्तर प्रदेश 
प्रतापपुर ओवरब्रिज के पास डीसीएम की टक्कर में चालक की मौत

मीरजापुरः गैंगस्टर एक्ट में इमरान की 1.50 करोड़ की जमीन कुर्क

मीरजापुर। अपराध और अवैध गतिविधियों से अर्जित संपत्ति के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस-प्रशासन ने गैंगस्टर एक्ट...
उत्तर प्रदेश 
मीरजापुरः गैंगस्टर एक्ट में इमरान की 1.50 करोड़ की जमीन कुर्क