महिला आरक्षण कानून बिना शर्त लागू करें, राहुल गांधी ने किरेन रिजिजू को दिया जवाब

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

नई दिल्ली। महिला आरक्षण को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू के बीच 'एक्स' पर बहस देखने को मिली। राहुल गांधी ने सरकार से 2023 में पारित महिला आरक्षण कानून को तुरंत बिना किसी शर्त के लागू करने की मांग की। 

यह विवाद राहुल गांधी के महिलाओं पर दिए बयान के बाद शुरू हुआ। राहुल गांधी ने शुक्रवार को 'एक्स' पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसके बाद शनिवार को किरेन रिजिजू ने उनके वीडियो को रिपोस्ट करते हुए कहा कि यह कांग्रेस के नजरिए में सकारात्मक बदलाव का संकेत है। यह कांग्रेस पार्टी का सकारात्मक संदेश लगता है। राहुल गांधी के दिल में महिलाओं को लेकर बदलाव दिख रहा है। अब मुझे उम्मीद है कि कांग्रेस महिला आरक्षण विधेयक का बिना शर्त समर्थन करेगी।

डीपीएल: आर्यन गौर के 91 रन, पुरानी दिल्ली 6 ने न्यू दिल्ली टाइगर्स को 27 रन से हराया ये खबर भी पढ़े : डीपीएल: आर्यन गौर के 91 रन, पुरानी दिल्ली 6 ने न्यू दिल्ली टाइगर्स को 27 रन से हराया

रिजिजू के पोस्ट पर राहुल गांधी ने तुरंत जवाब दिया। उन्होंने 'एक्स' पोस्ट कर लिखा, " किरेन रिजिजू, संसदीय कार्य मंत्री होने के नाते आपसे बेहतर यह कौन जानता होगा। महिला आरक्षण विधेयक 2023 में ही सर्वसम्मति से पारित हो चुका है, कांग्रेस के पूर्ण समर्थन के साथ।"

राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा, "सवाल यह है कि तीन साल बाद भी वह लागू क्यों नहीं हुआ और अब आप उसे परिसीमन से बेवजह क्यों जोड़ना चाहते हैं? 2023 का कानून लागू कीजिए। बिना किसी शर्त के।"

दरअसल, वीडियो में राहुल गांधी ने कहा था, "मैं सोच रहा था कि भारत की महिलाओं की ऊर्जा फंसी हुई है, उसे व्यक्त करने की इजाजत नहीं है, कल्पना करने की आजादी नहीं है। मेरे लिए कोई भी देश तब तक सफल नहीं हो सकता जब तक वहां की महिलाएं खुद को व्यक्त न कर सकें।"

उन्होंने कहा था कि महिलाओं की आवाज दबने से देश की तरक्की पर असर पड़ता है। मेरी राजनीति का एक बड़ा हिस्सा यही है कि लोग समझें कि महिलाओं की अभिव्यक्ति के बिना हमारा देश अधूरा और पिछड़ा है।

राहुल गांधी ने कहा था कि महिला सशक्तीकरण सिर्फ बिजनेस या राजनीति तक सीमित नहीं होना चाहिए। यह सिर्फ इस बारे में नहीं है कि महिलाएं बिजनेस या राजनीति में अच्छा करें, बल्कि यह भी है कि वे अपने घरों में, परिवार में और सार्वजनिक जगहों पर खुलकर बोल सकें और सड़कों पर आराम से चल सकें।

उन्होंने कहा था, "महिलाओं को यह आजादी होनी चाहिए कि वे दूसरों से अलग राय रख सकें, अपने माता-पिता, पति, भाई-बहन से सवाल कर सकें। भारत को सच में विकसित होना है तो पितृसत्ता और पुरुषों के कड़े नियंत्रण से महिलाओं को थोड़ी आजादी मिलनी ही चाहिए।"

महिला आरक्षण विधेयक, जिसे नारी शक्ति वंदन अधिनियम भी कहा जाता है, 2023 में संसद से पारित हुआ था। इसके तहत लोकसभा, राज्य विधानसभाओं और दिल्ली विधानसभा में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत सीटें आरक्षित हैं। कांग्रेस का कहना है कि कानून बनने के बावजूद इसे लागू नहीं किया गया है।

 

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

मनीला में भारत-आसियान की अहम बैठक, जयशंकर का बड़ा संदेश

नई दिल्ली। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने फिलीपींस की राजधानी मनीला में आयोजित भारत-आसियान पोस्ट-मिनिस्ट्रियल कॉन्फ्रेंस 2026 की सह-अध्यक्षता...
राष्ट्रीय 
मनीला में भारत-आसियान की अहम बैठक, जयशंकर का बड़ा संदेश

कानपुर में बेखौफ बदमाशों का आतंक, घर में घुसकर जानलेवा हमला

घटना के बाद दोनों बदमाश मोटरसाइकिल से फरार कानपुर। उत्तर प्रदेश के जनपद कानपुर शहर के साढ़ थाना क्षेत्र के...
उत्तर प्रदेश 
कानपुर में बेखौफ बदमाशों का आतंक, घर में घुसकर जानलेवा हमला

शशि थरूर ने अपनी ही पार्टी को दिखाया आइना

नई दिल्ली । कांग्रेस सांसद शशि थरूर आए दिन अपनी ही पार्टी को लेकर ऐसा बयान देते हैं कि वह...
राष्ट्रीय  राज्य 
 शशि थरूर ने अपनी ही पार्टी को दिखाया आइना

खरगे के दौरे से पहले कांग्रेस नेताओं का एसएसपी ऑफिस पर धरना

हल्द्वानी। राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की हल्द्वानी में प्रस्तावित जनसभा से पहले ही सियासी पारा चढ़ गया। कांग्रेस ने पुलिस...
उत्तराखंड 
खरगे के दौरे से पहले कांग्रेस नेताओं का एसएसपी ऑफिस पर धरना

संपादकीय: 100 प्रतिशत टैरिफ का दांव, पांच देशों को नई चुनौती

अमेरिकी सीनेट में हाल ही में पास हुए ‘लिंडसे ओ. ग्राहम सेंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026’ ने वैश्विक...
विचार मित्र 
संपादकीय: 100 प्रतिशत टैरिफ का दांव, पांच देशों को नई चुनौती

उत्तर प्रदेश

कानपुर में बेखौफ बदमाशों का आतंक, घर में घुसकर जानलेवा हमला

घटना के बाद दोनों बदमाश मोटरसाइकिल से फरार कानपुर। उत्तर प्रदेश के जनपद कानपुर शहर के साढ़ थाना क्षेत्र के...
उत्तर प्रदेश 
कानपुर में बेखौफ बदमाशों का आतंक, घर में घुसकर जानलेवा हमला

ब्राह्मण समाज के बसपा से जुड़ाव से विचलित होकर सपा ने PDA में ‘P’ से जोड़ा ‘पंडित’: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने समाजवादी पार्टी (सपा) पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
ब्राह्मण समाज के बसपा से जुड़ाव से विचलित होकर सपा ने PDA में ‘P’ से जोड़ा ‘पंडित’: मायावती

अबान के जनाजे में शामिल होने झांसी जेल से प्रयागराज रवाना हुआ अली

झांसी। माफिया अतीक अहमद के बेटे अली अहमद को शनिवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे झांसी जिला जेल से कड़ी...
उत्तर प्रदेश 
अबान के जनाजे में शामिल होने झांसी जेल से प्रयागराज रवाना हुआ अली

प्रतापपुर ओवरब्रिज के पास डीसीएम की टक्कर में चालक की मौत

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में अजीतमल कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे-19 पर प्रतापपुर ओवरब्रिज के पास शुक्रवार देर...
उत्तर प्रदेश 
प्रतापपुर ओवरब्रिज के पास डीसीएम की टक्कर में चालक की मौत