शशि थरूर ने अपनी ही पार्टी को दिखाया आइना

'छात्रों की गूंज' पर बोले- हम Gen Z की नब्ज नहीं पकड़ पाए

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

नई दिल्ली । कांग्रेस सांसद शशि थरूर आए दिन अपनी ही पार्टी को लेकर ऐसा बयान देते हैं कि वह सुर्खियों में आ जाते हैं। एक बार फिर थरूर ने अपनी ही पार्टी को आइना दिखाने का काम किया है। राहुल गांधी की ‘छात्रों की गूंज’ कैंपेन को छात्रों से अपेक्षित समर्थन नहीं मिलने की बात पर थरूर ने कहा, पार्टी शायद युवाओं और खासकर Gen Z की नब्ज पकड़ने में नाकाम रही।

'छात्रों की गूंज' सीजेपी प्रदर्शन जितना असरदार नहीं रहा-थरूर

कांग्रेस नेता शशि थरूर ने शुक्रवार को कहा कि कॉकरेच जनता पार्टी (सीजेपी) ने हाल में जिन मुद्दों को लेकर प्रदर्शन किया, वे मुद्दे कांग्रेस के छात्र संपर्क अभियान 'छात्रों की गूंज' का हिस्सा पहले से ही थे। जिसमें राहुल गांधी छात्रों से पेपर लीक के बारे में बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का यह अभियान सीजेपी के प्रदर्शन जितना असर नहीं छोड़ सका। शशि थरूर ने मुंबई में इंडिया इंटरनेशनल मूवमेंट टू यूनाइट नेशंस (आईआईएमयूएन) की 15वीं वर्षगांठ के मौके पर बातचीत के दौरान यह बात कही।

खबर का असर: डीएम से शिकायत के बाद SP-1 टावर की छत से निजी मोटर हटाई ये खबर भी पढ़े : खबर का असर: डीएम से शिकायत के बाद SP-1 टावर की छत से निजी मोटर हटाई

थरूर बोले- हमें समझना होगा हम क्या नहीं कर पाए?

थरूर ने कहा, इसीलिए हमें खुद से पूछना चाहिए कि हम क्या नहीं कर पाए? कांग्रेस की रणनीति पर सवाल उठाते हुए कहा कि पार्टी को यह देखना होगा कि कहीं वह छात्रों की बात सुनने में तो नाकाम नहीं रही। उन्होंने कहा कि राजनीति में लोगों की नब्ज टटोलने की पुरानी कहावत है और कांग्रेस को यह समझना होगा कि वह इस मामले में कहां पीछे रह गई।

क्या हम Gen Z की नब्ज नहीं पकड़ पाए-थरूर

थरूर ने पूछा, “क्या हम ‘जेन ज़ी’ की नब्ज नहीं पकड़ पाए?” उनके इस बयान को कांग्रेस की युवा रणनीति और छात्रों के बीच पार्टी की पहुंच को लेकर अहम आत्ममंथन के तौर पर देखा जा रहा है। राहुल गांधी के कैंपेन को लेकर कांग्रेस के भीतर से ही थरूर का यह आत्ममंथन वाला बयान सियासी चर्चा का विषय बन गया है।

राहुल गांधी ने 17 जून को शुरू किया 'छात्रों की गूंज' अभियान

बता दें कि पेपर लीक के खिलाफ सबसे पहले आवाज उठाने वालों में कांग्रेस का छात्र संगठन एनएसयूआई भी शामिल था। शुरुआती प्रदर्शनों में से एक के तहत नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) ने 12 मई को दिल्ली में बड़ा प्रदर्शन किया था। यह प्रदर्शन उस घटना के कुछ दिनों बाद हुआ था, जब पेपर लीक के आरोपों के बाद राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने नीट परीक्षा रद्द कर दी थी। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने 17 जून को राजस्थान के कोटा से 'छात्रों की गूंज' अभियान शुरू किया था। इसके बाद यह अभियान देहरादून पहुंचा। वहां राहुल  गांधी ने परीक्षा में कथित अनियमितताओं से प्रभावित छात्रों और उनके परिवारों से बातचीत की। राहुल गांधी ने परीक्षा से जुड़ी कथित अनियमितताओं से प्रभावित छात्रों और परिवारों से बातचीत की। इसके बावजूद कांग्रेस की मुहिम उस व्यापक छात्र लामबंदी में नहीं बदल पाई

जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन ने देश हिला दिया

वहीं, दूसरी ओर सीजेपी ने नीट-यूजी 2026 पेपर लीक के खिलाफ 20 जून से प्रदर्शन शुरू किया था। संगठन ने सरकार से जवाबदेही तय करने और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की थी। यह प्रदर्शन धीरे-धीरे देश के पहले जेन जी प्रदर्शन के नाम से चर्चित हुआ। शिक्षाविद और जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने छात्रों की मांगों के समर्थन में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू की, तो प्रदर्शन और तेज हुआ। बाद में कई अन्य छात्र और कार्यकर्ता भी उनके साथ जुड़ गए। बाद में कॉकरेच जनता पार्टी ने 20 जुलाई को संसद मार्च का आह्वान किया। लेकिन तय मार्च से कुछ दिन पहले वांगचुक को जंतर-मंतर के प्रदर्शन स्थल से हटा दिया गया। 20 जुलाई को प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस ने कार्रवाई की। जिसके बाद सियसी विवाद बढ़ा जो धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे के साथ थमा।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक से टकराई कार, दो की मौत

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में अछल्दा थाना क्षेत्र में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह तेज रफ्तार कार खड़े...
उत्तर प्रदेश 
बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक से टकराई कार, दो की मौत

गंगोत्री हाईवे पर बाल-बाल बचे कांवड़िए, गंगा में गिरने से बचा वाहन

उत्तरकाशी। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर पापड़ गाड के पास शनिवार सुबह कांवड़ियों का पिकअप वाहन गंगा नदी में गिरने से...
उत्तराखंड 
गंगोत्री हाईवे पर बाल-बाल बचे कांवड़िए, गंगा में गिरने से बचा वाहन

अतिपिछड़ों के लिए 15 प्रतिशत अतिरिक्त आरक्षण लेकर रहेगें: चंद्रशेखर आजाद

लखनऊ। आजाद समाज पार्टी के नगीना सांसद और फायर ब्रांड नेता चंद्रशेखर  ने तरुणमित्र से हुई विशेष बातचीत में अति...
राष्ट्रीय 
अतिपिछड़ों के लिए 15 प्रतिशत अतिरिक्त आरक्षण लेकर रहेगें: चंद्रशेखर आजाद

खराब मौसम के चलते बड़ा फैसला, जम्मू की अमरनाथ यात्रा पर लगी रोक

जम्मू। जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे और यात्रा के रास्तों पर बारिश और भूस्खलन, पत्थर गिरने और दूसरी रुकावटों की आशंका को...
उत्तराखंड 
खराब मौसम के चलते बड़ा फैसला, जम्मू की अमरनाथ यात्रा पर लगी रोक

उत्तर प्रदेश

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक से टकराई कार, दो की मौत

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में अछल्दा थाना क्षेत्र में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह तेज रफ्तार कार खड़े...
उत्तर प्रदेश 
बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक से टकराई कार, दो की मौत

कानपुर में बेखौफ बदमाशों का आतंक, घर में घुसकर जानलेवा हमला

घटना के बाद दोनों बदमाश मोटरसाइकिल से फरार कानपुर। उत्तर प्रदेश के जनपद कानपुर शहर के साढ़ थाना क्षेत्र के...
उत्तर प्रदेश 
कानपुर में बेखौफ बदमाशों का आतंक, घर में घुसकर जानलेवा हमला

ब्राह्मण समाज के बसपा से जुड़ाव से विचलित होकर सपा ने PDA में ‘P’ से जोड़ा ‘पंडित’: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने समाजवादी पार्टी (सपा) पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
ब्राह्मण समाज के बसपा से जुड़ाव से विचलित होकर सपा ने PDA में ‘P’ से जोड़ा ‘पंडित’: मायावती