गंगोत्री हाईवे पर बाल-बाल बचे कांवड़िए, गंगा में गिरने से बचा वाहन
गंगोत्री हाईवे पर गंगा में गिरने से बचा कांवड़ियों का पिकअप वाहन, सभी सुरक्षित
उत्तरकाशी। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर पापड़ गाड के पास शनिवार सुबह कांवड़ियों का पिकअप वाहन गंगा नदी में गिरने से बाल-बाल बच गया। स्थानीय लोगों, पुलिस और सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के जवानों ने तत्परता दिखाते हुए वाहन को सुरक्षित निकाल लिया। वाहन में सवार सभी कांवड़ियों के सुरक्षित होने की सूचना है।
गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान ने बताया कि घटना उस समय हुई जब कांवड़ियों का वाहन गंगोत्री की ओर जा रहा था। उन्होंने बताया कि सभी कांवड़िए सुरक्षित हैं। विधायक ने कांवड़ियों और यात्रियों से अपील की कि गंगोत्री रवाना होने से पहले मौसम की स्थिति की जानकारी अवश्य लें और यात्रा के दौरान सतर्कता बरतें।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
