सोनभद्र में छेड़खानी का आरोप लगाकर युवक का सिर मुंडवाया
दो महिलाओं समेत 10 लाेग गिरफ्तार
सोनभद्र। उत्तर प्रदेश के जनपद सोनभद्र के बभनी थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक युवती के छेड़खानी करने का आराेप लगाकर लाेगाें द्वारा युवक के साथ मारपीट, प्राइवेट पार्ट पर हमला व अमानवीय कृत्य करने के मामले में कल देर शाम से लेकर शनिवार दाेपहर तक दस लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
एडीशनल एसपी ऋषभ रुणवाल ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार को बभनी थाने में आवेदक सरजू प्रसाद पुत्र हनुमान प्रसाद, निवासी ईकदिरी द्वारा लिखित प्रार्थना-पत्र दिया गया कि छेड़खानी की बात को लेकर उसके भाई भोला प्रसाद को बभनी बाजार से घर वापस आते समय दराई मोड़ के पास विपक्षीगण द्वारा एक राय होकर जान से मारने की नीयत से घर में खींच कर ले जाया गया तथा उसके साथ मारपीट कर अमानवीय कृत्य किया गया एवं उसे अपमानित किया गया।
उन लोगो ने बीच-बचाव करने पहुंची आवेदक की पत्नी के साथ भी लाठी-डण्डे से मारपीट, गाली-गलौज एवं जान से मारने की धमकी दी गई। उन लोगों द्वारा मेरे भाई के प्राइवेट पार्ट पर भी हमला किया गया व सिर का बाल मुड़वा कर अमानवीय कृत्य किया गया।
इस मामले में बभनी थाना पुलिस ने फोरन मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू किया। पुलिस ने इस प्रकरण में अजय पुत्र राजेन्द्र, राजेन्द्र पुत्र छबिलाल, चितरंजन पुत्र शिवलोचन, ममता पत्नी अजय, चिंता पत्नी अयोध्या, शंभू पुत्र अशर्फी लाल, संजय पुत्र सीताराम, सीताराम पुत्र मनोरथ, रामकिशुन पुत्र मनमूरत और बीगन सभी निवासीगण ग्राम करकच्छी को गिरफ्तार कर लिया है। एएसपी ने बताया की सभी गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय भेज दिया गया है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
