बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक से टकराई कार, दो की मौत

औरैया में बड़ा सड़क हादसा, महिला समेत दो की मौत, तीन घायल

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में अछल्दा थाना क्षेत्र में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह तेज रफ्तार कार खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसे में कार सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। घायलों को यूपीडा की एंबुलेंस से सैफई मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

जानकारी के अनुसार, झांसी के उन्नाव गेट चौकी अंतर्गत निवासी पांच लोग कार संख्या यूपी 75 एए 0023 (स्विफ्ट डिजायर) से बरेली में आयोजित उर्स में शामिल होने जा रहे थे। अछल्दा थाना क्षेत्र के ईटैली चौकी अंतर्गत बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के किलोमीटर संख्या 277.9 पर उनकी कार खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूर्णतरह क्षतिग्रस्त हो गया।

20 वर्ष से संचालित अल्ट्रासाउंड केंद्र के नवीनीकरण की मांग ये खबर भी पढ़े : 20 वर्ष से संचालित अल्ट्रासाउंड केंद्र के नवीनीकरण की मांग

हादसे की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस, यूपीडा अधिकारी, कुदरकोट थाना प्रभारी अमर बहादुर तथा ईटैली चौकी प्रभारी विपिन पाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस और यूपीडा कर्मियों ने कार में फंसे लोगों को बाहर निकालकर एंबुलेंस से सैफई मेडिकल कॉलेज भेजा।

अस्पताल में चिकित्सकों ने मोहम्मद जमाल (50) पुत्र मोहम्मद इकबाल और शकीला बानो (62) पत्नी शहजाद अली को मृत घोषित कर दिया। वहीं मोहम्मद फिरोज (45) की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसका उपचार जारी है। रेहाना बानो (45) और ताहिरा बानो (8) को मामूली चोटें आई हैं।

सैफई अस्पताल पहुंचे यूपीडा के सीएसओ विजय सिंह ने घटना की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि हादसे में दो लोगों की मौत हुई है। पुलिस ने मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। हादसे की जानकारी मृतकों के परिजनों को दे दी गई है।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

मौसम के बदलते ही बच्चों में तेजी से बढ़ रहे वायरल बुखार के मामले

सारण। छपरा में पिछले एक सप्ताह से वायरल संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सदर अस्पताल से...
बिहार 
मौसम के बदलते ही बच्चों में तेजी से बढ़ रहे वायरल बुखार के मामले

आय से अधिक संपत्ति मामले में सहायक ग्रेड-2 के ठिकानों पर छापा

सहायक ग्रेड-2 के ठिकानों पर मिली करोड़ों की संपत्ति जबलपुर। मध्य प्रदेश में जबलपुर लोकायुक्त पुलिस ने आय से अधिक...
मध्य प्रदेश 
आय से अधिक संपत्ति मामले में सहायक ग्रेड-2 के ठिकानों पर छापा

लखनऊ में E20 पेट्रोल को लेकर सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन 

कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया लखनऊ। राजधानी लखनऊ के हजरतगंज चौराहे पर शनिवार को E20 पेट्रोल के विरोध...
उत्तर प्रदेश 
लखनऊ में E20 पेट्रोल को लेकर सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन 

सोनभद्र में छेड़खानी का आरोप लगाकर युवक का सिर मुंडवाया

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश के जनपद सोनभद्र के बभनी थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक युवती के छेड़खानी करने का आराेप...
उत्तर प्रदेश 
सोनभद्र में छेड़खानी का आरोप लगाकर युवक का सिर मुंडवाया

तेजी से बदलती दुनिया में जो सीखेगा, वही जीतेगा: प्रधानमंत्री

युवाओं से जिज्ञासा बनाए रखने और नई चुनौतियों के समाधान खोजने का आह्वान समारोह में 3,000 से अधिक स्नातकों को...
राष्ट्रीय 
तेजी से बदलती दुनिया में जो सीखेगा, वही जीतेगा: प्रधानमंत्री

उत्तर प्रदेश

लखनऊ में E20 पेट्रोल को लेकर सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन 

कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया लखनऊ। राजधानी लखनऊ के हजरतगंज चौराहे पर शनिवार को E20 पेट्रोल के विरोध...
उत्तर प्रदेश 
लखनऊ में E20 पेट्रोल को लेकर सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन 

सोनभद्र में छेड़खानी का आरोप लगाकर युवक का सिर मुंडवाया

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश के जनपद सोनभद्र के बभनी थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक युवती के छेड़खानी करने का आराेप...
उत्तर प्रदेश 
सोनभद्र में छेड़खानी का आरोप लगाकर युवक का सिर मुंडवाया

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक से टकराई कार, दो की मौत

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में अछल्दा थाना क्षेत्र में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह तेज रफ्तार कार खड़े...
उत्तर प्रदेश 
बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक से टकराई कार, दो की मौत