उतरौला के बाक़ भवानी मण्डल में चला डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम अभियान
कार्यकर्ताओं को सरल ऐप के माध्यम से पार्टी की गतिविधियों, योजनाओं की दी जानकारी
मोहम्मद अय्यूब
उतरौला(बलरामपुर)। विधानसभा उतरौला के मण्डल बाक़ भवानी में भाजपा का डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम (DLP) अभियान चलाया गया। अभियान के तहत कार्यकर्ताओं को सरल ऐप के माध्यम से पार्टी की गतिविधियों, योजनाओं और विचारधारा से संबंधित जानकारी दी गई।
मण्डल में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी कार्यकर्ताओं ने मोबाइल के जरिए सरल ऐप पर पार्टी से जुड़े कंटेंट को देखा और अभियान को गांव-गांव तक ले जाने पर चर्चा की। कार्यक्रम का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को डिजिटल माध्यम से जोड़कर पार्टी की नीतियों और केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी को आमजन तक पहुंचाना है।
इस दौरान अभियान को आगे बढ़ाने और अधिक से अधिक लोगों को ऐप से जोड़ने का संकल्प लिया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम से कार्यकर्ता तकनीक के साथ जुड़कर संगठन को मजबूत करने में मदद मिलेगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
