मनीला में भारत-आसियान की अहम बैठक, जयशंकर का बड़ा संदेश

भारत-आसियान साझेदारी होगी और मजबूत जयशंकर 

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

नई दिल्ली। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने फिलीपींस की राजधानी मनीला में आयोजित भारत-आसियान पोस्ट-मिनिस्ट्रियल कॉन्फ्रेंस 2026 की सह-अध्यक्षता की। यह बैठक 59वें आसियान दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों का हिस्सा थी। इस दौरान भारत की ओर से सभी आसियान सदस्य देशों को शुभकामनाएं दी गईं।

बैठक में भारत ने अपनी ‘एक्ट ईस्ट’ नीति के तहत दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों के साथ संबंधों को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई। दोनों पक्षों के बीच रणनीतिक साझेदारी को नई गति देने और क्षेत्रीय सहयोग बढ़ाने से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई।

मौसम अलर्ट: पूर्वोत्तर भारत में अगले दो दिन भारी बारिश के आसार ये खबर भी पढ़े : मौसम अलर्ट: पूर्वोत्तर भारत में अगले दो दिन भारी बारिश के आसार

बैठक के बाद विदेश मंत्री जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए भारत-आसियान संबंधों को लेकर अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ नीति के तहत कनेक्टिविटी, व्यापार, डिजिटल लिंकेज, मजबूत सप्लाई चेन, रक्षा, शिक्षा और सांस्कृतिक आदान-प्रदान के माध्यम से भारत और आसियान के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी लगातार मजबूत हो रही है।

जयशंकर ने भरोसा जताया कि आने वाले समय में भारत-आसियान संबंध और अधिक मजबूत और महत्वाकांक्षी बनेंगे। उन्होंने कहा कि इससे व्यापक इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में शांति, स्थिरता और समृद्धि को बढ़ावा मिलेगा। मनीला में हुई बैठक को भारत और आसियान के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

सोनभद्र में छेड़खानी का आरोप लगाकर युवक का सिर मुंडवाया

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश के जनपद सोनभद्र के बभनी थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक युवती के छेड़खानी करने का आराेप...
उत्तर प्रदेश 
सोनभद्र में छेड़खानी का आरोप लगाकर युवक का सिर मुंडवाया

तेजी से बदलती दुनिया में जो सीखेगा, वही जीतेगा: प्रधानमंत्री

युवाओं से जिज्ञासा बनाए रखने और नई चुनौतियों के समाधान खोजने का आह्वान समारोह में 3,000 से अधिक स्नातकों को...
राष्ट्रीय 
तेजी से बदलती दुनिया में जो सीखेगा, वही जीतेगा: प्रधानमंत्री

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक से टकराई कार, दो की मौत

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में अछल्दा थाना क्षेत्र में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह तेज रफ्तार कार खड़े...
उत्तर प्रदेश 
बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक से टकराई कार, दो की मौत

गंगोत्री हाईवे पर बाल-बाल बचे कांवड़िए, गंगा में गिरने से बचा वाहन

उत्तरकाशी। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर पापड़ गाड के पास शनिवार सुबह कांवड़ियों का पिकअप वाहन गंगा नदी में गिरने से...
उत्तराखंड 
गंगोत्री हाईवे पर बाल-बाल बचे कांवड़िए, गंगा में गिरने से बचा वाहन

उत्तर प्रदेश

सोनभद्र में छेड़खानी का आरोप लगाकर युवक का सिर मुंडवाया

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश के जनपद सोनभद्र के बभनी थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक युवती के छेड़खानी करने का आराेप...
उत्तर प्रदेश 
सोनभद्र में छेड़खानी का आरोप लगाकर युवक का सिर मुंडवाया

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक से टकराई कार, दो की मौत

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में अछल्दा थाना क्षेत्र में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह तेज रफ्तार कार खड़े...
उत्तर प्रदेश 
बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक से टकराई कार, दो की मौत

कानपुर में बेखौफ बदमाशों का आतंक, घर में घुसकर जानलेवा हमला

घटना के बाद दोनों बदमाश मोटरसाइकिल से फरार कानपुर। उत्तर प्रदेश के जनपद कानपुर शहर के साढ़ थाना क्षेत्र के...
उत्तर प्रदेश 
कानपुर में बेखौफ बदमाशों का आतंक, घर में घुसकर जानलेवा हमला