कानपुर में बेखौफ बदमाशों का आतंक, घर में घुसकर जानलेवा हमला

कानपुर में घर में घुसकर पति-पत्नी पर हमला, पति की मौत

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • घटना के बाद दोनों बदमाश मोटरसाइकिल से फरार

कानपुर। उत्तर प्रदेश के जनपद कानपुर शहर के साढ़ थाना क्षेत्र के देवषङ गांव में शुक्रवार देर रात खेतों के बीच बने मकान में घुसे दो बदमाशाें ने पति-पत्नी पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। वारदात में पति गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि पत्नी भी चोटिल हुईं। गंभीर हालत में पति को अस्पताल ले जाया गया, जहां शनिवार को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद दोनों बदमाश मोटरसाइकिल से फरार हो गए।

अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घायल महिला को उपचार के लिए हैलट अस्पताल भेजा गया, जहां उससे घटना की जानकारी ली गई। पुलिस ने घटनास्थल की जांच के साथ आसपास के इलाकों में भी छानबीन शुरू कर दी है। वारदात के शीघ्र खुलासे और आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए क्राइम ब्रांच, स्वाट, सर्विलांस समेत पुलिस की सात टीमें लगाई गई हैं।

श्री दुःख हरण नाथ मंदिर की रामलीला कमेटी गठित, संतोष सोनी बने अध्यक्ष ये खबर भी पढ़े : श्री दुःख हरण नाथ मंदिर की रामलीला कमेटी गठित, संतोष सोनी बने अध्यक्ष

पुलिस के अनुसार, मोहम्मद कल्लू (40) अपनी पत्नी शाहजहां और दो साल की बेटी के साथ गांव से करीब 700 मीटर दूर खेतों में बने मकान में रहते थे। देर रात दो बदमाश उनके घर में दाखिल हुए और दंपत्ति पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से दोनों को संभलने का मौका नहीं मिला। हमलावरों ने धारदार हथियार से वार किए और इसके बाद मौके से फरार हो गए।

शुरुआती जांच में सामने आया है कि वारदात से पहले बदमाशाें ने मकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों का रुख ऊपर की ओर कर दिया था। इससे आशंका है कि आरोपितों ने पहचान छिपाने के लिए पहले से योजना बनाई थी। पुलिस आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

जांच में यह भी पता चला है कि मृतक कुछ समय पहले सऊदी अरब में रहते थे और कुछ माह पूर्व ही वापस लौटे थे। वह परिवार से अलग खेत में बने मकान में रह रहे थे। उनके बेटे बाहर रहकर नौकरी करते हैं। पुलिस लूट, पुरानी रंजिश और अन्य संभावित कारणों को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पुलिस ने बदमाशाें के भागने वाले संभावित रास्तों पर भी छानबीन तेज कर दी है। सर्विलांस की मदद से संदिग्ध नंबरों और गतिविधियों की जानकारी जुटाई जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपितों की पहचान कर जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

सोनभद्र में छेड़खानी का आरोप लगाकर युवक का सिर मुंडवाया

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश के जनपद सोनभद्र के बभनी थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक युवती के छेड़खानी करने का आराेप...
उत्तर प्रदेश 
सोनभद्र में छेड़खानी का आरोप लगाकर युवक का सिर मुंडवाया

तेजी से बदलती दुनिया में जो सीखेगा, वही जीतेगा: प्रधानमंत्री

युवाओं से जिज्ञासा बनाए रखने और नई चुनौतियों के समाधान खोजने का आह्वान समारोह में 3,000 से अधिक स्नातकों को...
राष्ट्रीय 
तेजी से बदलती दुनिया में जो सीखेगा, वही जीतेगा: प्रधानमंत्री

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक से टकराई कार, दो की मौत

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में अछल्दा थाना क्षेत्र में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह तेज रफ्तार कार खड़े...
उत्तर प्रदेश 
बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक से टकराई कार, दो की मौत

गंगोत्री हाईवे पर बाल-बाल बचे कांवड़िए, गंगा में गिरने से बचा वाहन

उत्तरकाशी। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर पापड़ गाड के पास शनिवार सुबह कांवड़ियों का पिकअप वाहन गंगा नदी में गिरने से...
उत्तराखंड 
गंगोत्री हाईवे पर बाल-बाल बचे कांवड़िए, गंगा में गिरने से बचा वाहन

उत्तर प्रदेश

सोनभद्र में छेड़खानी का आरोप लगाकर युवक का सिर मुंडवाया

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश के जनपद सोनभद्र के बभनी थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक युवती के छेड़खानी करने का आराेप...
उत्तर प्रदेश 
सोनभद्र में छेड़खानी का आरोप लगाकर युवक का सिर मुंडवाया

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक से टकराई कार, दो की मौत

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में अछल्दा थाना क्षेत्र में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह तेज रफ्तार कार खड़े...
उत्तर प्रदेश 
बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक से टकराई कार, दो की मौत

कानपुर में बेखौफ बदमाशों का आतंक, घर में घुसकर जानलेवा हमला

घटना के बाद दोनों बदमाश मोटरसाइकिल से फरार कानपुर। उत्तर प्रदेश के जनपद कानपुर शहर के साढ़ थाना क्षेत्र के...
उत्तर प्रदेश 
कानपुर में बेखौफ बदमाशों का आतंक, घर में घुसकर जानलेवा हमला