श्री दुःख हरण नाथ मंदिर की रामलीला कमेटी गठित, संतोष सोनी बने अध्यक्ष
महंत मयंक गिरि बोले - इस बार भी होगा भव्य और ऐतिहासिक आयोजन
मोहम्मद अय्यूब
उतरौला(बलरामपुर)। श्री दुःख हरण नाथ मंदिर परिसर में आगामी रामलीला महोत्सव 2026 को भव्य एवं दिव्य रूप से मनाने के लिए नई कमेटी का गठन कर दिया गया है। यह निर्णय मंदिर के पीठाधीश्वर महंत मयंक गिरि की अध्यक्षता और नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अनूप चंद्र गुप्ता की उपस्थिति में सर्वसम्मति से लिया गया।
बैठक में 2025 की कमेटी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की सहमति से संतोष कुमार सोनी "श्रवण सोनी" को रामलीला कमेटी 2026 का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। वहीं संदीप कुमार गुप्ता "हिंदुस्तान यूनिलीवर एजेंसी" को महामंत्री और दीपक चौधरी को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।
अध्यक्षता महंत मयंक गिरि, श्री दुःख हरण नाथ मंदिर
अध्यक्ष संतोष कुमार सोनी
महामंत्री संदीप गुप्ता
कोषाध्यक्ष दीपक चौधरी
बैठक में महंत मयंक गिरि ने कहा कि उतरौला की रामलीला अपनी ऐतिहासिक और आध्यात्मिक पहचान के लिए जानी जाती है। क्षेत्रवासियों और नई कमेटी के संयुक्त प्रयासों से इस वर्ष भी आयोजन को भव्य, दिव्य और ऐतिहासिक बनाया जाएगा। उन्होंने प्रभु श्रीराम से सफल आयोजन की मंगलकामना की। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को उपस्थित लोगों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
