गाजियाबाद में निर्मल पहलवान ढाबा की तीसरी शाखा का शुभारंभ

आरके गर्ग ने किया उद्घाटन

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

गाजियाबाद। जहांगीराबाद और शिकारपुर में अपनी पहचान बना चुके निर्मल पहलवान ढाबा की तीसरी शाखा का शुक्रवार को गाजियाबाद के डासना-मसूरी एनएच-24 पर विधिवत शुभारंभ हुआ। गाजियाबाद आरडब्ल्यूए फेडरेशन के चेयरमैन आर.के. गर्ग ने फीता काटकर नई शाखा का उद्घाटन किया।

उद्घाटन से पूर्व पंडित जी द्वारा विधिवत हवन-पूजन कराया गया। हवन में ढाबा संचालक, परिवार के सदस्यों और उपस्थित अतिथियों ने भाग लिया। इसके बाद आर.के. गर्ग ने फीता काटकर निर्मल पहलवान ढाबा की तीसरी शाखा का शुभारंभ किया।

डॉक्टर की लापरवाही से पत्रकार की सात वर्षीय मासूम बेटी की मौत ये खबर भी पढ़े : डॉक्टर की लापरवाही से पत्रकार की सात वर्षीय मासूम बेटी की मौत

इस अवसर पर ढाबे के स्वामी सोनू लोधी ने सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने उपस्थित सभी अतिथियों को ढाबे के लजीज व्यंजनों का स्वाद भी कराया। सोनू लोधी ने बताया कि निर्मल पहलवान ढाबा की पहली शाखा जहांगीराबाद और दूसरी शाखा शिकारपुर में संचालित हो रही है। दोनों शाखाओं को मिले लोगों के प्यार और विश्वास के बाद अब गाजियाबाद के डासना-मसूरी एनएच-24 पर तीसरी शाखा शुरू की गई है।

7aug51234567

उन्होंने बताया कि नई शाखा में ग्राहकों को शुद्ध शाकाहारी एवं स्वादिष्ट भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। ढाबे का उद्देश्य ग्राहकों को बेहतर स्वाद और अच्छी सेवा उपलब्ध कराना है।उद्घाटन के दौरान आर.के. गर्ग ने सोनू लोधी को नई शाखा के शुभारंभ पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि नई शाखा के शुरू होने से आसपास के लोगों के साथ-साथ एनएच-24 से गुजरने वाले यात्रियों को भी स्वादिष्ट भोजन की सुविधा मिलेगी।

इस अवसर पर गुलमोहर एन्क्लेव निवासी एडवोकेट राजकिशोर शर्मा, रामशरण जग्गा, दिनेश सिंह, गौरव बंसल, विकास शर्मा, मोनू जिंदल, अंकित, रिंकू, लकी, डिंपल, आर्यन, हरीश शर्मा समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। सभी ने सोनू लोधी को नई शाखा के शुभारंभ पर बधाई दी और निर्मल पहलवान ढाबा की सफलता की कामना की।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

राजग का हिस्सा बने नए सांसदों से प्रधानमंत्री की मुलाकात

प्रधानमंत्री ने प्रत्येक सांसद से की बातचीत जाना उनका हालचाल  नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक...
राष्ट्रीय 
राजग का हिस्सा बने नए सांसदों से प्रधानमंत्री की मुलाकात

उर्वरक प्रतिष्ठानों का किया गया आकस्मिक निरीक्षण

संत कबीर नगर । जिला कृषि अधिकारी डॉ0 सर्वेश कुमार यादव ने बताया है कि शासन द्वारा आकस्मिक छापे डालने...
उत्तर प्रदेश 
उर्वरक प्रतिष्ठानों का किया गया आकस्मिक निरीक्षण

राहुल गांधी शनिवार को छात्रों को संबोधित करने प्रयागराज जाएंगे

नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शनिवार को छात्रों को संबोधित करने उत्तर प्रदेश के शहर प्रयागराज जाएंगे।...
राष्ट्रीय 
राहुल गांधी शनिवार को छात्रों को संबोधित करने प्रयागराज जाएंगे

जनपद के बाढ़ संवेदनशील क्षेत्रों का किया गया स्थलीय भ्रमण/निरीक्षण

संत कबीर नगर । बाढ़ प्रबन्धन कार्यवाहियों के निरीक्षण एवं समन्वय हेतु राज्य आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण तथा संयुक्त राष्ट्र विकास...
उत्तर प्रदेश 
जनपद के बाढ़ संवेदनशील क्षेत्रों का किया गया स्थलीय भ्रमण/निरीक्षण

महिला सुरक्षा, के उद्देश्य से पुलिस द्वारा चलाया गया जागरूकता अभियान

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान...
उत्तर प्रदेश 
महिला सुरक्षा, के उद्देश्य से पुलिस द्वारा चलाया गया जागरूकता अभियान

उत्तर प्रदेश

उर्वरक प्रतिष्ठानों का किया गया आकस्मिक निरीक्षण

संत कबीर नगर । जिला कृषि अधिकारी डॉ0 सर्वेश कुमार यादव ने बताया है कि शासन द्वारा आकस्मिक छापे डालने...
उत्तर प्रदेश 
उर्वरक प्रतिष्ठानों का किया गया आकस्मिक निरीक्षण

जनपद के बाढ़ संवेदनशील क्षेत्रों का किया गया स्थलीय भ्रमण/निरीक्षण

संत कबीर नगर । बाढ़ प्रबन्धन कार्यवाहियों के निरीक्षण एवं समन्वय हेतु राज्य आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण तथा संयुक्त राष्ट्र विकास...
उत्तर प्रदेश 
जनपद के बाढ़ संवेदनशील क्षेत्रों का किया गया स्थलीय भ्रमण/निरीक्षण

महिला सुरक्षा, के उद्देश्य से पुलिस द्वारा चलाया गया जागरूकता अभियान

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान...
उत्तर प्रदेश 
महिला सुरक्षा, के उद्देश्य से पुलिस द्वारा चलाया गया जागरूकता अभियान

साइबर ठगी के शिकार पीड़ित को 3,81,966.63 की धनराशि कराई गई वापस

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में संचालित क्रैक साइबर क्राइम अभियान के तहत साइबर...
उत्तर प्रदेश 
साइबर ठगी के शिकार पीड़ित को 3,81,966.63 की धनराशि कराई गई वापस