बढ़े हाउस टैक्स के विरोध में व्यापारियों का धरना दूसरे दिन भी जारी

आरके गर्ग ने आर्थिक सहयोग देकर आंदोलन को समर्थन दिया

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

गाजियाबाद। बढ़े हुए हाउस टैक्स के विरोध में व्यापारियों का अनिश्चितकालीन धरना शुक्रवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। सैकड़ों व्यापारी धरना स्थल पर डटे रहे और नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए बढ़े हुए हाउस टैक्स को वापस लेने की मांग की। व्यापारियों ने नगर निगम के नगर आयुक्त और महापौर को धरना स्थल पर बुलाकर वार्ता करने की मांग भी दोहराई।

व्यापारियों का कहना है कि बढ़े हुए हाउस टैक्स से व्यापारियों के साथ-साथ आम जनता पर भी अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। उनका कहना है कि टैक्स निर्धारण की प्रक्रिया को नियमों के अनुसार लागू किया जाना चाहिए। व्यापारियों ने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी मांगों का समाधान नहीं होता, तब तक उनका अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा।

लखनऊ-सीतापुर हाईवे पर कार में लगी आग, वाहन स्वामी की जलकर मौत ये खबर भी पढ़े : लखनऊ-सीतापुर हाईवे पर कार में लगी आग, वाहन स्वामी की जलकर मौत

धरने को आरडब्ल्यूए फेडरेशन गाजियाबाद के चेयरमैन आर.के. गर्ग ने भी समर्थन दिया। उन्होंने धरना स्थल पर पहुंचकर व्यापारियों से मुलाकात की और आंदोलन के आयोजकों को फेडरेशन की ओर से आर्थिक सहायता प्रदान की।
आर.के. गर्ग ने कहा, व्यापारियों द्वारा हाउस टैक्स के विरोध में चलाया जा रहा यह धरना बहुत महत्वपूर्ण है। मैं फेडरेशन की ओर से धरने के आयोजकों को आर्थिक सहयोग दे रहा हूं। मेरा सभी लोगों से आग्रह है कि इस धरने को सफल बनाने के लिए अपने-अपने हिसाब से कुछ न कुछ सहयोग जरूर करें। यह केवल व्यापारियों की लड़ाई नहीं है, इसलिए सभी को उनके साथ खड़ा होना चाहिए।

वहीं राष्ट्रीय सैनिक। संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष कर्नल टी.पी. त्यागी भी धरना स्थल पर पहुंचे और व्यापारियों की मांगों का समर्थन किया। उन्होंने व्यापारियों की समस्याओं के समाधान की मांग की।
इससे पहले कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के नेताओं ने भी धरना स्थल पर पहुंचकर व्यापारियों के आंदोलन को अपना समर्थन दिया था। व्यापारियों ने कहा कि विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों के समर्थन से उनका आंदोलन लगातार मजबूत हो रहा है।

व्यापारियों ने नगर निगम से बढ़े हुए हाउस टैक्स को तत्काल वापस लेने, टैक्स निर्धारण की प्रक्रिया को नियमों के अनुसार लागू करने तथा व्यापारियों के साथ वार्ता कर समाधान निकालने की मांग की है। उन्होंने कहा कि मांग पूरी होने तक अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा। इस अवसर पर राष्ट्रीय सैनिक संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष कर्नल टीपी त्यागी, RWA फेडरेशन के चेयरमैन आरके गर्ग, सुभाष छावड़ा, आयोजक राजकिशोर गुप्ता, देवेंद्र हितकारी, राजू छावड़ा, सुनील चाचा,प्रेमचंद गुप्ता, तिलक राज अरोड़ा, सुभाष गुप्ता, सुरेंद्र मुन्नी, बिजिंदर यादव, सतीश शर्मा जिलाध्यक्ष कांग्रेस, गौरव गर्ग, रामशरण जग्गा, दिनेश सिंह ,गौरव बंसल समेत सैकड़ों व्यापारी मौजूद रहे।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

निपुण भारत मिशन की समीक्षा: डीएम सख्त, तीन बीईओ का वेतन रोकने के निर्देश

   फतेहपुर, । कलेक्ट्रेट के महात्मा गांधी सभागार में जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स की अध्यक्षता में बेसिक शिक्षा विभाग की जनपद...
निपुण भारत मिशन की समीक्षा: डीएम सख्त, तीन बीईओ का वेतन रोकने के निर्देश

डॉ. जबीर अहमद को सीएसआईआर-एनबीआरआइ के निदेशक की जिम्मेदारी

लखनऊ। सीएसआईआर-भारतीय समेकित औषधि संस्थान जम्मू के निदेशक डॉ. जबीर अहमद को लखनऊ स्थित सीएसआईआर-राष्ट्रीय वनस्पति अनुसंधान संस्थान के निदेशक...
उत्तर प्रदेश 
डॉ. जबीर अहमद को सीएसआईआर-एनबीआरआइ के निदेशक की जिम्मेदारी

पीएमएस संघ के जिलाध्यक्ष बने डॉ. राजेश वर्मा, मोहित यादव सचिव

बदायूं। प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ उत्तर प्रदेश के प्रांतीय नेतृत्व के दिशा।निर्देशों के क्रम में शुक्रवार को प्रांतीय चिकित्सा सेवा...
उत्तर प्रदेश 
पीएमएस संघ के जिलाध्यक्ष बने डॉ. राजेश वर्मा, मोहित यादव सचिव

भूस्खलन और खराब मौसम के चलते मद्यमहेश्वर धाम यात्रा स्थगित

देहरादून। जनपद रुद्रप्रयाग में लगातार प्रतिकूल मौसम, भूस्खलन की घटनाओं व यात्रा मार्ग पर उत्पन्न सुरक्षा संबंधी जोखिमों को देखते...
उत्तराखंड 