उर्वरक प्रतिष्ठानों का किया गया आकस्मिक निरीक्षण

Published By Dayanidhi Tripathi
On
Dayanidhi Tripathi Picture

संत कबीर नगर । जिला कृषि अधिकारी डॉ0 सर्वेश कुमार यादव ने बताया है कि शासन द्वारा आकस्मिक छापे डालने हेतु जारी किए गए निर्देश के क्रम में जिलाधिकारी द्वारा जनपद में उर्वरक प्रतिष्ठानों की जांच हेतु कृषि विभाग एवं मजिस्ट्रेट की तीन संयुक्त टीम तहसीलवार क्रमशः तहसील खलीलाबाद  मे जिला कृषि अधिकारी डा सर्वेश कुमार एवं उप जिलाधिकारी , एवं डा ब्रजेश कुमार वरिष्ठ तकनीकी सहायक , तहसील धनघटा मे भूमि संरक्षण अधिकारी, दीप चंद्र चौरसिया एवम् उप जिलाधिकारी , व तहसील मेहदावाल में उप कृषि निदेशक डा0 राकेश कुमार सिंह एवम उप जिलाधिकारी मेहदवाल, की टीमें गठित कर उर्वरकों की जांच हेतु  औचक छापामार की कार्यवाही संपादित की गई।

तहसील धनघटा मे कुल  आठ दुकानों का निरीक्षण किया गया जिसमे से 0२ उर्वरक के नमूना ग्रहण किया गए। एवं एक कारण बताओ नोटिस अभिलेख अपूर्ण रखने पर जारी किया गया ।तहसील खलीलाबाद मे कुल 16 दुकानों का निरीक्षण कर 05 उर्वरक के नमूने ग्रहण किया गया । तहसील मेहदावल मे 9 दुकानों का निरीक्षण करते हुए 1 नमूना ग्रहण किया गया। 
मेहदावाल में एक दुकानदार  को अभिलेख अद्यतन नही  करने के कारण तथा खलीलाबाद में दुकान बंद कर भागने पर प्रजापति ट्रेडर्स, महुआदांड, चौधरी खाद बीज भंडार, चमरसन , iffdc महुआडंड का लाइसेंस निलंबित कर नोटिस जारी किया गया। मुख्य प्रतिष्ठान जिनके यहां छापा डाला गया निम्न है। साधन सहकारी समिति मीरगंज, जय माँ वैष्णों ट्रेडर्स खाद भंडार , तेनुहारी ,एग्री जंक्शन, दड़वा, साधन सहकारी समिति, पालीखास, डीसीएफ केंद्र, भुजैनी, iffdc बुढ़ाकला , काँटे, एग्री जंक्शन कांटे,संतोष चौधरी खाद भंडार, जिगिना 
चौधरी खाद बीज भंडार, गर्थौलिया चौराहा, प्रजापति ट्रेडर्स गर्थौलिया चौराहा, सहकारी क्रय विक्रय भुजैनी, दिनेश एंटरप्राइज़ भुजानी,तिवारी एंटरप्राइज़िज़ भुजैनी  आकाश एंटरप्राइज़िस, चुरेब आदि पर छापा मारा गया।
जिला कृषि अधिकारी द्वारा बताया गया कि इस प्रकार जनपद मे उर्वरकों की जांच हेतु *औचक छापे मे कुल 33 उर्वरक की दुकानों का निरीक्षण कर कुल चार दुकान का लाइसेंस निलंबित कर नोटिस जारी कर  कुल आठ नमूने उर्वरक के लिए गए।* ग्रहीत नमूनों को प्रयोगशाला मे परीक्षण हेतु प्रेषित किया जायेगा। यदि नमूने का परिणाम अमानक आने पर उर्वरक नियंत्रण आदेश में दिए गए प्रावधानों के अनुसार कार्यवाही की जाएगी। खरीफ सीजन में बुवाई कार्यक्रम पूर्ण होने के बाद फ़सलो की बढ़वार हेतु किसान भाइयों की यूरिया, की माँग में वृद्धि हो रही है अतः उर्वरकों की दुकानों पर गुणवत्ता नियंत्रण एवं कालाबाजारी रोकने हेतु औचक छापामार कार्रवाई आगे भी सघन रूप से जारी रहेगी।

वाराणसी में कृषि विमान ड्रोन सेवा का प्रदर्शन ये खबर भी पढ़े : वाराणसी में कृषि विमान ड्रोन सेवा का प्रदर्शन

लेखक के बारे में

Dayanidhi Tripathi Picture

पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखने वाले दयानिधि त्रिपाठी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के संत कबीर नगर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

नवीनतम

निपुण भारत मिशन की समीक्षा: डीएम सख्त, तीन बीईओ का वेतन रोकने के निर्देश

   फतेहपुर, । कलेक्ट्रेट के महात्मा गांधी सभागार में जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स की अध्यक्षता में बेसिक शिक्षा विभाग की जनपद...
निपुण भारत मिशन की समीक्षा: डीएम सख्त, तीन बीईओ का वेतन रोकने के निर्देश

डॉ. जबीर अहमद को सीएसआईआर-एनबीआरआइ के निदेशक की जिम्मेदारी

लखनऊ। सीएसआईआर-भारतीय समेकित औषधि संस्थान जम्मू के निदेशक डॉ. जबीर अहमद को लखनऊ स्थित सीएसआईआर-राष्ट्रीय वनस्पति अनुसंधान संस्थान के निदेशक...
उत्तर प्रदेश 
डॉ. जबीर अहमद को सीएसआईआर-एनबीआरआइ के निदेशक की जिम्मेदारी

पीएमएस संघ के जिलाध्यक्ष बने डॉ. राजेश वर्मा, मोहित यादव सचिव

बदायूं। प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ उत्तर प्रदेश के प्रांतीय नेतृत्व के दिशा।निर्देशों के क्रम में शुक्रवार को प्रांतीय चिकित्सा सेवा...
उत्तर प्रदेश 
पीएमएस संघ के जिलाध्यक्ष बने डॉ. राजेश वर्मा, मोहित यादव सचिव

भूस्खलन और खराब मौसम के चलते मद्यमहेश्वर धाम यात्रा स्थगित

देहरादून। जनपद रुद्रप्रयाग में लगातार प्रतिकूल मौसम, भूस्खलन की घटनाओं व यात्रा मार्ग पर उत्पन्न सुरक्षा संबंधी जोखिमों को देखते...
उत्तराखंड 