जनपद के बाढ़ संवेदनशील क्षेत्रों का किया गया स्थलीय भ्रमण/निरीक्षण
संत कबीर नगर । बाढ़ प्रबन्धन कार्यवाहियों के निरीक्षण एवं समन्वय हेतु राज्य आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण तथा संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यू०एन०डी०पी०) की प्रतिनिधि टीमों द्वारा आज जनपद के बाढ़ संवेदनशील स्थलों का भ्रमण/निरीक्षण एवं समन्वय बैठक की गई।
परियोजना निदेशक (बाढ़) एवं परियोजना विशेषज्ञ (FW&IS) आशीष शर्मा, प्रोजेक्ट एसोसिएट (ICEM) प्रशान्त कुमार एवं मेट्रोलॉजिस्ट, यू०एन०डी०पी० सुश्री सहाना हेगड़े की संयुक्त टीम द्वारा बिड़हर घाट बाढ़ निरीक्षण केंद्र का निरीक्षण किया गया।
बांध पर बने बाढ़ चौकी तुरकौलिया नायक का निरीक्षण किया गया और जनता से संवाद किया गया।
गायघाट में नदी के किनारे निरीक्षण किया गया तथा ग्राम वासियों से संवाद किया गया, ग्राम तिघरा में बाढ़ चौकी बाढ़ श्राणालय का निरीक्षण किया गया एवं बाढ़ प्रभावित व्यक्तियों से वार्ता किया गया प्रधान, एडिओ पंचायत व सचिव से साफ सफाई के संबंध में वार्ता किया गया। आपदा राहत पोर्टल पर ऑनलाइन बजट के संबंध में बताएं गया और सूचना के संबंध में बाढ़ प्रभावित ग्राम वासियों से वार्ता किया गया उनके द्वारा बताया गया कि आपदा आने के संबंध में मोबाइल पर मैसेज आता है, बाढ़ आने पर लेखपाल को तत्काल सूचना दिया जाता है।
ग्राम वासियों को यह भी बताया गया जैसे सांप काट ले या आकाशीय बिजली या कोई घटना घट जाए तो डायल 112 पर भी सूचना दे सकते हैं।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखने वाले दयानिधि त्रिपाठी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के संत कबीर नगर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।
