भूस्खलन और खराब मौसम के चलते मद्यमहेश्वर धाम यात्रा स्थगित

जिलाधिकारी ने जारी किए आदेश

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

देहरादून। जनपद रुद्रप्रयाग में लगातार प्रतिकूल मौसम, भूस्खलन की घटनाओं व यात्रा मार्ग पर उत्पन्न सुरक्षा संबंधी जोखिमों को देखते हुए जिला मजिस्ट्रेट व अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण विशाल मिश्रा ने जनसुरक्षा व व्यापक जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए श्री मद्यमहेश्वर धाम की यात्रा को तत्काल प्रभाव से अग्रिम आदेशों तक अस्थायी रूप से स्थगित करने के आदेश जारी किए हैं।

जारी आदेश के अनुसार, पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग, उप जिलाधिकारी ऊखीमठ व अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग, ऊखीमठ द्वारा प्रेषित आख्या में यात्रा मार्ग की वर्तमान स्थिति को अत्यंत संवेदनशील व जोखिमपूर्ण बताया गया है।

कालीशिला यात्रा में गुजरात से आए श्रद्धालु को आया हार्ट अटैक, इलाज के दौरान मौत ये खबर भी पढ़े : कालीशिला यात्रा में गुजरात से आए श्रद्धालु को आया हार्ट अटैक, इलाज के दौरान मौत

मस्ता-मद्यमहेश्वर पैदल मार्ग तलसारी तोक से गौण्डार, बनतोली एवं खुन्नू होते हुए मद्यमहेश्वर धाम तक लगभग 14.50 किलोमीटर लंबा है। मार्ग के प्रारंभिक भाग में लगभग 5 किलोमीटर क्षेत्र में कटिंग कार्य चल रहा है, जिसमें लगभग 3.5 किलोमीटर तक कटिंग का कार्य किया जा चुका है। वर्तमान में यात्रा संचालन को देखते हुए यह कार्य रोक दिया गया है, किन्तु तलसारी तोक से बनतोली तक कई स्थानों पर लगातार भूस्खलन हो रहा है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि कई श्रद्धालु एवं यात्री सुरक्षा चेतावनियों की अनदेखी करते हुए भूस्खलन वाले क्षेत्रों से जबरन गुजर रहे हैं तथा जोखिमपूर्ण स्थानों पर फोटोग्राफी एवं सेल्फी लेने का प्रयास कर रहे हैं, जिससे किसी भी समय गंभीर दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।

इसके अतिरिक्त बनतोली में मोरखण्डा नदी पर स्थापित लकड़ी का अस्थायी पुल 24 जुलाई को नदी के बढ़े जलस्तर के कारण बह गया था। इसके बाद से यात्रियों की आवाजाही मैनुअल ट्रॉली के माध्यम से कराई जा रही है। ट्रॉली की क्षमता एक बार में केवल दो व्यक्तियों की है। वर्तमान में सावन, कांवड़ यात्रा एवं अवकाश के कारण बड़ी संख्या में श्रद्धालु धाम पहुंच रहे हैं, जिससे ट्रॉली स्थल पर अत्यधिक भीड़, अव्यवस्था एवं आपाधापी की स्थिति उत्पन्न हो रही है। कई बार यात्रियों द्वारा ट्रॉली संचालकों एवं श्रमिकों के साथ दुर्व्यवहार किए जाने तथा सेल्फी लेने की होड़ के कारण सुरक्षा संबंधी गंभीर चुनौतियां सामने आई हैं।

लोक निर्माण विभाग, ऊखीमठ ने भी अवगत कराया गया है कि गौण्डार स्थित ट्रॉली के सुरक्षित संचालन के लिए उसके रिपेयर एवं मेंटेनेंस कार्य की तत्काल आवश्यकता है, जिसके लिए न्यूनतम दो से तीन दिन का समय अपेक्षित है। इन सभी परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाते हुए श्री मद्यमहेश्वर धाम यात्रा को अग्रिम आदेशों तक स्थगित करने का निर्णय लिया है, ताकि किसी भी संभावित दुर्घटना अथवा जनहानि से बचा जा सके।

जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं कि आदेश का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए। यात्रा मार्ग पर पर्याप्त संख्या में सुरक्षा कर्मियों की तैनाती, बैरिकेडिंग, चेतावनी एवं सूचना पट्ट लगाए जाएं तथा यात्रियों को समय रहते यात्रा स्थगन की जानकारी उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने पुलिस, राजस्व, लोक निर्माण विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों को आपसी समन्वय स्थापित कर आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए हैं।

जिला प्रशासन ने श्रद्धालुओं एवं आमजन से अपील की है कि वे अपनी सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए यात्रा स्थगन संबंधी आदेशों का पूर्ण पालन करें तथा मौसम एवं यात्रा की अद्यतन जानकारी प्राप्त करने के बाद ही अपनी यात्रा की योजना बनाएं।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

रजिस्ट्री आदेश वापस लेने को लेकर तीसरे दिन भी वकीलों का प्रदर्शन

मोहनलालगंज ,लखनऊ। लखनऊ के सदर उपनिबंधक कार्यालयो में मोहनलालगंज क्षेत्र के बैनामों के पंजीकरण के आदेश के विरोध में वकीलों...
उत्तर प्रदेश 
रजिस्ट्री आदेश वापस लेने को लेकर तीसरे दिन भी वकीलों का प्रदर्शन

जयंत को  झटका,  रामाशीष ने छोड़ा रालोद

लखनऊ।  विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय लोक दल के अध्यक्ष जयंत चौधरी को झटका लगा है। रालोद के यूपी अध्यक्ष...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
जयंत को  झटका,  रामाशीष ने छोड़ा रालोद

विधानसभा चुनाव को लेकर एकलव्य समाज पार्टी हुई बैठक

लखनऊ। एकलव्य समाज पार्टी ने आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027  को ध्यान में रखते हुए एक बैठक की। शुक्रवार...
उत्तर प्रदेश 
विधानसभा चुनाव को लेकर एकलव्य समाज पार्टी हुई बैठक

जनभागीदारी होगी जीत का आधार : डॉ. संजय निषाद

लखनऊ। राष्ट्रीय अध्यक्ष निषाद पार्टी एवं उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ.संजय कुमार निषाद की अध्यक्षता में लखनऊ मंडल...
उत्तर प्रदेश 
जनभागीदारी होगी जीत का आधार : डॉ. संजय निषाद

प्राइमरी स्कूल की छत पर चढ़ाकर बच्चों से कराई सफाई वीडियों वायरल

मोहनलालगंज , लखनऊ। मोहनलालगंज विकास खंड क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय ललूमर में शुक्रवार को बच्चों की सुरक्षा से जुड़ा गंभीर...