होटल, रेस्टोरेंट एवं मिठाई व्यवसायियों के साथ संवाद कार्यक्रम का सफल आयोजन।
संत कबीर नगर, 07 अगस्त 2026 (सूचना विभाग)।* शासन एवं राज्य कर मुख्यालय द्वारा जारी निर्देशों के क्रम में राज्य कर विभाग, जनपद संत कबीर नगर, स्थान खलीलाबाद में होटल, रेस्टोरेंट एवं मिठाई व्यवसायियों के साथ एक संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस संवाद कार्यक्रम में व्यापारियों द्वारा अपनी व्यावसायिक समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष विस्तार से रखा गया। मुख्य समस्याओं में शामिल थीं। रेस्टोरेंट एवं होटल में जीएसटी दरों (एसी/नॉन-एसी, कंपोजिशन स्कीम) संबंधी स्पष्टता एवं अनुपालन की कठिनाइयाँ, इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) की उपलब्धता, मिलान एवं अस्वीकृति संबंधी मुद्दे
ई-इनवॉइसिंग, ई-वे बिल एवं बिलिंग सॉफ्टवेयर से जुड़ी प्रक्रियात्मक अड़चनें, मिठाई एवं खाद्य पदार्थों के वर्गीकरण, टेकअवे बनाम डाइन-इन पर कर निर्धारण संबंधी समस्याएँ
रिटर्न फाइलिंग, कर भुगतान एवं विभाग से समन्वय में होने वाली व्यवहारिक कठिनाइयाँ, सूचनाओं की मांग, संवीक्षा एवं कर निर्धारण संबंधी मामलों में शीघ्र निस्तारण की आवश्यकता
अधिकारियों ने व्यापारियों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना तथा उन्हें समाधान हेतु आश्वासन दिया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि विभाग व्यापारियों के साथ सहयोगात्मक दृष्टिकोण अपनाते हुए समस्याओं के शीघ्र निस्तारण एवं व्यापार-अनुकूल वातावरण बनाने के लिए तत्पर है। व्यापारियों को जीएसटी अनुपालन, कंपोजिशन स्कीम, रिटर्न फाइलिंग एवं विभाग की विभिन्न सुविधाओं के संबंध में भी मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
यह संवाद कार्यक्रम विभाग एवं व्यापारिक समुदाय के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा व्यापारियों की समस्याओं के समाधान की दिशा में एक सकारात्मक कदम है।
कार्यक्रम में विभाग की ओर से राजेश पाण्डेय (डिप्टी कमिश्नर), विनय गुप्ता (डिप्टी कमिश्नर), धम्म प्रिय (सहायक आयुक्त) तथा ब्रिजेश सरोज उपस्थित रहे तथा व्यापारियों एवं अधिवक्ताओं की ओर से श्रवण अग्रहरी (अधिवक्ता), पतंजलि अग्रहरी (अधिवक्ता), विकाश श्रीवास्तव (लालाजी हाँड़ी चिकन), इम्तियाज़ अहमद (कासर स्वीट्स), हरीओम (गोकुल स्वीट्स), अमित यादव (कस्तूरी स्वीट्स) सहित 25 से अधिक व्यापारियों एवं अधिवक्ताओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखने वाले दयानिधि त्रिपाठी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के संत कबीर नगर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।
