डोनर ह्यूमन मिल्क मां के दूध का विकल्प नहीं : प्रो. शालिनी

— कॉम्प्रिहेंसिव लैक्टेशन मैनेजमेंट सेंटर से मिल रही बच्चों को जिंदगी

Published By Shubham Kashyap
On
Shubham Kashyap Picture

लखनऊ। डोनर ह्यूमन मिल्क किसी भी स्थिति में मां के दूध का विकल्प नहीं है। " हमारा उद्देश्य केवल डोनर मिल्क उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि हर मां को उसके अपने बच्चे को स्तनपान कराने के लिए सक्षम बनाना है। डोनर मिल्क केवल तब तक दिया जाता है, जब तक मां का दूध पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध नहीं हो जाता। ये जानकारी कॉम्प्रिहेंसिव लैक्टेशन मैनेजमेंट सेंटर की नोडल एवं वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ प्रो. शालिनी त्रिपाठी ने दी।
 किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय,केजीएमयू के कॉम्प्रिहेंसिव लैक्टेशन मैनेजमेंट सेंटर ने अब तक 1716 समय से पहले जन्मे, कम वजन वाले और गंभीर रूप से बीमार नवजातों को सुरक्षित डोनर ह्यूमन मिल्क देकर जिंदगी दी है लेकिन इस केंद्र की सबसे बड़ी सफलता ऐसी माताओं में भी स्तनपान स्थापित करना है, जिससे प्रसव के बाद शुरुआती दिनों में दूध पर्याप्त मात्रा में नहीं बन पाता।

हर महीने 15–20 लीटर डोनर ह्यूमन मिल्क का संग्रह
केजीएमयू के इस केंद्र में हर महीने लगभग 15 से 20 लीटर डोनर ह्यूमन मिल्क एकत्र किया जाता है। स्वास्थ्य जांच, संक्रमण की स्क्रीनिंग, पाश्चुरीकरण और गुणवत्ता परीक्षण के बाद ही यह दूध समय से पहले जन्मे, अत्यधिक कम वजन वाले और गंभीर रूप से बीमार नवजातों को दिया जाता है।
 
डोनर मिल्क जुटाना सबसे बड़ी चुनौती
डॉ. शालिनी के अनुसार - सुरक्षित डोनर ह्यूमन मिल्क उपलब्ध कराना सबसे बड़ी चुनौती है। पर्याप्त दूध बनने पर माताओं को दूध दान के लिए प्रेरित किया जाता है, लेकिन जिन महिलाओं को हाल में रक्त चढ़ाया गया हो या जिनमें एचआईवी, सिफिलिस, हेपेटाइटिस-बी, हेपेटाइटिस-सी व अन्य संक्रमण का जोखिम हो, उनका दूध स्वीकार नहीं किया जाता।
केजीएमयू में भर्ती होने वाली दो-तिहाई से अधिक महिलाएं एनीमिया से प्रभावित होती हैं। इससे संभावित दूध दाताओं की संख्या सीमित हो जाती है और सुरक्षित डोनर मिल्क जुटाना चुनौतीपूर्ण हो जाता है।
 
सबसे बड़ी सफलता—हर बच्चा अपनी माँ का दूध पी सकें
इसके बावजूद सीएलएमसी की सबसे बड़ी सफलता केवल डोनर ह्यूमन मिल्क उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि माताओं में स्तनपान स्थापित करना है। चिकित्सकों और लैक्टेशन काउंसलरों का प्रयास रहता है कि बच्चे को तभी डिस्चार्ज किया जाए , जब वह अपनी मां का दूध पीने लगे। डिस्चार्ज के बाद भी नियमित फॉलो-अप के माध्यम से स्तनपान से जुड़ी समस्याओं का समाधान किया जाता है। 

लेखक के बारे में

Shubham Kashyap Picture

शुभम कश्यप को पत्रकारिता और मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। उनकी विशेषज्ञता चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी खबरों और अस्पताल आधारित रिपोर्टिंग में है, जहाँ वह विषयों को तथ्यपरक, सटीक और जिम्मेदार ढंग से प्रस्तुत करते हैं।

नवीनतम

महानिदेशक पुलिस राजीव कुमार शर्मा ने इंदौर में आयोजित पश्चिमी क्षेत्रीय पुलिस समन्वय समिति की बैठक में लिया हिस्सा

महानिदेशक पुलिस राजीव कुमार शर्मा ने इंदौर में आयोजित पश्चिमी क्षेत्रीय पुलिस समन्वय समिति की बैठक में लिया हिस्सा अंतरराज्यीय...
महानिदेशक पुलिस राजीव कुमार शर्मा ने इंदौर में आयोजित पश्चिमी क्षेत्रीय पुलिस समन्वय समिति की बैठक में लिया हिस्सा

किसान बनकर पहुंचे उप कृषि निदेशक, ओवररेट पर यूरिया बेचने वाला विक्रेता रंगे हाथों पकड़ा, दुकान-गोदाम सील

प्रतापगढ़। जनपद में किसानों को निर्धारित मूल्य पर उर्वरक उपलब्ध कराने और कालाबाजारी पर अंकुश लगाने के लिए कृषि विभाग...
किसान बनकर पहुंचे उप कृषि निदेशक, ओवररेट पर यूरिया बेचने वाला विक्रेता रंगे हाथों पकड़ा, दुकान-गोदाम सील

सीडीओ की अध्यक्षता में जिला स्वच्छता समिति एवं गोबरधन समिति की बैठक सम्पन्न

प्रतापगढ़। मुख्य विकास अधिकारी डॉ. राममोहन मीना की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में जिला स्वच्छता समिति एवं गोबरधन समिति...
सीडीओ की अध्यक्षता में जिला स्वच्छता समिति एवं गोबरधन समिति की बैठक सम्पन्न

छात्रों की गूंज आज, राहुल उठायेंगे छात्रों के मुद्दे 

लखनऊ। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शनिवार को प्रयागराज में आयोजित होने वाले छात्रों की गूंज आयोंजन में छात्रों...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
छात्रों की गूंज आज, राहुल उठायेंगे छात्रों के मुद्दे 

सामान्य व सिजेरियन प्रसव के बाद स्तनपान की सही तकनीक पर चर्चा

लखनऊ। हर बच्चे को छह माह तक केवल मां का दूध मिले, इसके लिए स्वास्थ्य कर्मियों को समुदाय में स्तनपान...
उत्तर प्रदेश 

भूने हुए काजू खाकर अधिकारियों ने सिटी बसों की आय बढ़ाने पर दिया जोर

-एलसीटीएसएल की 51वीं बोर्ड बैठक में संचालन और बजट की समीक्षा
राज्य  उत्तर प्रदेश 
भूने हुए काजू खाकर अधिकारियों ने सिटी बसों की आय बढ़ाने पर दिया जोर

घुमंतू व वंचित समुदाय की सूची तैयार करायें ताकि मिल सके लाभ: राज्यपाल

ग्राम प्रधान पात्रों की सूची डीएम ऑफिस को दें व उसकी प्रति राज्यपाल कार्यालय को भी भेजें महिलाओं से बोलीं...
उत्तर प्रदेश 
घुमंतू व वंचित समुदाय की सूची तैयार करायें ताकि मिल सके लाभ: राज्यपाल