भूने हुए काजू खाकर अधिकारियों ने सिटी बसों की आय बढ़ाने पर दिया जोर
-अफसरों की टेबल पर नजर आये प्लेट भर भुने काजू,महंगी पानी की बोतलें
-एलसीटीएसएल की 51वीं बोर्ड बैठक में संचालन और बजट की समीक्षा
लखनऊ। शुक्रवार लखनऊ सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड के निदेशक मंडल की 51वीं बैठकमंडलायुक्त एवं कंपनी के अध्यक्ष की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान अफसरों ने भुने हुए काजू खाकर सिटी बस की आय बढ़ाने पर जोर दिया है। बैठक के दौरान अधिकारियों के टेबल सजी हुई प्लेटों में भुने हुए काजू भरे नजर आये। वहीं अफसरों के टेबल पर नजर आ रही कांच की पानी की 750ml बोतल की बाजार में कीमत 200 से 250 रूपये है।

स्मार्ट सिटी में शाम 4:30 बजे आयोजित बैठक में सिटी बसों के संचालन,आय और बजट की स्थिति की विस्तार से समीक्षा की गई। निदेशक मंडल ने यात्रियों की जरूरत और बसों के संचालन को ध्यान में रखते हुए संचालित मार्गों का अध्ययन करने तथा आय बढ़ाने के लिए प्रभावी प्रयास करने के निर्देश दिए। बैठक में मार्च 2026 से जुलाई 2026 तक सिटी बसों के संचालन के परिणामों की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने विभिन्न मार्गों पर बसों के संचालन और उससे प्राप्त परिणामों की जानकारी निदेशक मंडल के सामने रखी।

इस दौरान संचालित मार्गों का अध्ययन कर संचालन को और बेहतर बनाने पर जोर दिया गया। निदेशक मंडल ने सिटी बस सेवा की आय में सुधार के लिए लगातार प्रयास करने के निर्देश दिए। इसके लिए बसों के वर्तमान मार्गों और उनके संचालन से मिलने वाले परिणामों की समीक्षा करने को कहा गया है, ताकि जरूरत के अनुसार व्यवस्था को और बेहतर किया जा सके।
बैठक में मार्च से जुलाई 2026 के बीच आवंटित बजट और उसके सापेक्ष प्राप्त परिणामों की भी समीक्षा की। निदेशक मंडल ने बजट के सापेक्ष प्राप्त परिणामों को संतोषजनक पाया। इसके साथ ही वित्तीय स्थिति और संचालन व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने पर जोर दिया।
निदेशक मंडल को पिछली बैठक में लिए गए निर्णयों और दिए गए निर्देशों पर हुई कार्रवाई की जानकारी भी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि पूर्व में लिए गए निर्णयों और निर्देशों के अनुपालन में आवश्यक कार्रवाई पूरी कर ली गई है।
बैठक में मंडलायुक्त, नगर आयुक्त गौरव कुमार, एलडीए वीसी, नगरीय परिवहन निदेशालय के निदेशक, पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के प्रतिनिधि, एलसीटीएसएल के प्रबंध निदेशक, मुख्य वित्त अधिकारी, प्रबंधक (संचालन), चार्टर्ड अकाउंटेंट और कंपनी सचिव सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पिछले छह वर्षों से क्राइम रिपोर्टिंग में सक्रिय सत्य प्रकाश भारती अपराध से जुड़े मामलों पर गहरी पकड़ रखते हैं। तथ्यपरक रिपोर्टिंग और संतुलित प्रस्तुति उनकी कार्यशैली की पहचान है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ में कार्यरत हैं।
