विश्वविद्यालयों में रोज दिलाई जाएगी नशामुक्ति की शपथ

Published By Rajesh Singh
On
Rajesh Singh Picture

लखनऊ। प्रदेश के सभी राजकीय विश्वविद्यालयों  एवं महा विघालयों में छात्रों को रोज नशा मुक्ति की दो मिनट की शपथ दिलाने का निर्णय याुक्रवार को कुलसचिवों एवं परीक्षा नियंत्रकों की बैठक में लिया गया। साथ ही उच्च शिक्षण संस्थानों में नशामुक्ति अभियान को प्रभावी बनाने के लिए एक कार्ययोजना पर भी मंथन किया गया। 
विधानभवन में आयोजित इस बैठक में उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि यदि युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रखा जाए तो प्रदेश और देश का भविष्य और सशक्त होगा। सभी राजकीय एवं निजी विश्वविद्यालयों तथा महाविद्यालयों में प्रत्येक कार्यदिवस की शुरूआत से पूर्व विद्यार्थियों को दो मिनट की नशामुक्ति शपथ दिलाई जाएगी। साथ ही 'रन फॉर नशामुक्ति', मैराथन, पथ संचलन, भाषण, निबंध, चित्रकला, नाटक एवं नुक्कड़ नाटक जैसी जनजागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। सप्ताह में एक बार अपने पीरियड के अंतिम दस मिनट नशामुक्ति विषय पर विद्यार्थियों के साथ संवाद भी किया जायेगा। उन्होंने कहा कि अभियान के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए परिसर एवं सार्वजनिक स्थलों पर होर्डिंग, वॉल पेंटिंग और सोशल मीडिया का उपयोग तथा विद्यार्थियों को 'माय भारत' पोर्टल से जोड़ा जाएगा। अभियान की प्रभावी निगरानी के लिए प्रदेश को पांच जोनों में विभाजित किया गया है। प्रत्येक जोन में एक एक वरिष्ठ अधिकारी को नोडल अधिकारी बनाया जाएगा।

उच्च शिक्षा मंत्री ने यह भी कहा कि सभी विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों के 500 मीटर के दायरे में किसी भी प्रकार के नशीले पदार्थों की बिक्री पर सख्ती से रोक लगायी जाएगी। इस अवसर पर प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा एम पी अग्रवाल , विधायक उमेश द्विवेदी, बाबूलाल तिवारी, मानवेन्द्र सिंह, चंद्र शर्मा, धर्मेन्द्र भारद्वाज, अरुण पाठक एवं हरि सिंह ढिल्लो,  अवनीश कुमार सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे। 

डॉक्टर की लापरवाही से पत्रकार की सात वर्षीय मासूम बेटी की मौत ये खबर भी पढ़े : डॉक्टर की लापरवाही से पत्रकार की सात वर्षीय मासूम बेटी की मौत

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Rajesh Singh Picture

राजेश कुमार सिंह को पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से बीएससी, एलएलबी और मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। वर्तमान में वह हिंदी दैनिक ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। राजनीतिक, प्रशासनिक और शासन से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी समझ है। 

नवीनतम

महानिदेशक पुलिस राजीव कुमार शर्मा ने इंदौर में आयोजित पश्चिमी क्षेत्रीय पुलिस समन्वय समिति की बैठक में लिया हिस्सा

महानिदेशक पुलिस राजीव कुमार शर्मा ने इंदौर में आयोजित पश्चिमी क्षेत्रीय पुलिस समन्वय समिति की बैठक में लिया हिस्सा अंतरराज्यीय...
महानिदेशक पुलिस राजीव कुमार शर्मा ने इंदौर में आयोजित पश्चिमी क्षेत्रीय पुलिस समन्वय समिति की बैठक में लिया हिस्सा

किसान बनकर पहुंचे उप कृषि निदेशक, ओवररेट पर यूरिया बेचने वाला विक्रेता रंगे हाथों पकड़ा, दुकान-गोदाम सील

प्रतापगढ़। जनपद में किसानों को निर्धारित मूल्य पर उर्वरक उपलब्ध कराने और कालाबाजारी पर अंकुश लगाने के लिए कृषि विभाग...
किसान बनकर पहुंचे उप कृषि निदेशक, ओवररेट पर यूरिया बेचने वाला विक्रेता रंगे हाथों पकड़ा, दुकान-गोदाम सील

सीडीओ की अध्यक्षता में जिला स्वच्छता समिति एवं गोबरधन समिति की बैठक सम्पन्न

प्रतापगढ़। मुख्य विकास अधिकारी डॉ. राममोहन मीना की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में जिला स्वच्छता समिति एवं गोबरधन समिति...
सीडीओ की अध्यक्षता में जिला स्वच्छता समिति एवं गोबरधन समिति की बैठक सम्पन्न

छात्रों की गूंज आज, राहुल उठायेंगे छात्रों के मुद्दे 

लखनऊ। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शनिवार को प्रयागराज में आयोजित होने वाले छात्रों की गूंज आयोंजन में छात्रों...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
छात्रों की गूंज आज, राहुल उठायेंगे छात्रों के मुद्दे 

सामान्य व सिजेरियन प्रसव के बाद स्तनपान की सही तकनीक पर चर्चा

लखनऊ। हर बच्चे को छह माह तक केवल मां का दूध मिले, इसके लिए स्वास्थ्य कर्मियों को समुदाय में स्तनपान...
उत्तर प्रदेश 

भूने हुए काजू खाकर अधिकारियों ने सिटी बसों की आय बढ़ाने पर दिया जोर

-एलसीटीएसएल की 51वीं बोर्ड बैठक में संचालन और बजट की समीक्षा
राज्य  उत्तर प्रदेश 
भूने हुए काजू खाकर अधिकारियों ने सिटी बसों की आय बढ़ाने पर दिया जोर

घुमंतू व वंचित समुदाय की सूची तैयार करायें ताकि मिल सके लाभ: राज्यपाल

ग्राम प्रधान पात्रों की सूची डीएम ऑफिस को दें व उसकी प्रति राज्यपाल कार्यालय को भी भेजें महिलाओं से बोलीं...
उत्तर प्रदेश 
घुमंतू व वंचित समुदाय की सूची तैयार करायें ताकि मिल सके लाभ: राज्यपाल