संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में संचालित क्रैक साइबर क्राइम अभियान के तहत साइबर क्राइम थाना पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी के शिकार पीड़ित अवधेश पुत्र रामशंकर राय निवासी सरौली चाहरूम थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर के खाते में ठगी गई धनराशि में से ₹3,81,966.63 सफलतापूर्वक वापस कराई गई।
*घटना का संक्षिप्त विवरण–* पीड़ित के साथ दिनांक 26.04.2026 को बैंक कस्टमर केयर का कर्मचारी बनकर एटीएम कार्ड अपडेट कराने के नाम पर ओटीपी प्राप्त कर ₹6,26,000 की साइबर ठगी की गई थी। इस संबंध में एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराते हुए साइबर क्राइम थाना में मुकदमा पंजीकृत किया गया, जिसकी विवेचना प्रचलित है। तत्पश्चात साइबर क्राइम थाना पुलिस के त्वरित एवं प्रभावी प्रयासों से पीड़ित को ₹3,81,966.63 की धनराशि वापस दिलाई गई।
रिकवर/होल्ड कराने वाले अधि0/कर्मचारी : प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश चौबे, उ0नि0 रमेश यादव, का0 रामप्रवेश मद्देशिया एवं का0 सौरभ यादव।