लखनऊ-सीतापुर हाईवे पर कार में लगी आग, वाहन स्वामी की जलकर मौत

घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

लखनऊ। राजधानी के बीकेटी थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-24 (लखनऊ-सीतापुर हाईवे) पर गुरुवार देर रात चलती कार में अचानक आग लग गई। हादसे में कार के अंदर मौजूद वाहन स्वामी की जलकर मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी।

पुलिस के अनुसार, 6 अगस्त की रात करीब 10:30 बजे सूचना मिली कि सरैया बाजार स्थित वीरेंद्र धर्मकांटा के पास मारुति कार संख्या UP32CS0626 में अचानक आग लग गई है। सूचना मिलते ही बीकेटी थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया।

एक्सक्लूसिव स्तनपान के लिए दो बच्चों में तीन साल का अंतर जरूरी:डॉ अंजू  ये खबर भी पढ़े : एक्सक्लूसिव स्तनपान के लिए दो बच्चों में तीन साल का अंतर जरूरी:डॉ अंजू

फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया, लेकिन वाहन पूरी तरह जल चुका था। तलाशी के दौरान कार की चालक सीट पर एक व्यक्ति का जला हुआ शव मिला। ई-चालान ऐप के माध्यम से वाहन की जानकारी की पुष्टि करने पर मृतक की पहचान अलमास हक (32) पुत्र हमीदुल हक, निवासी ए-12, खुर्रम नगर, साकेत विहार कॉलोनी, रिंग रोड, विकासनगर, लखनऊ के रूप में हुई।पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए हैं। मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस के मुताबिक, फिलहाल कार में आग लगने के कारणों की स्पष्ट जानकारी नहीं हो सकी है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि अभी तक घटना के संबंध में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, घटनास्थल से मिले अन्य साक्ष्यों और यदि कोई तहरीर प्राप्त होती है, तो उसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।घटना के बाद मौके पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा, लेकिन वर्तमान में क्षेत्र में शांति और कानून-व्यवस्था सामान्य है।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

हरिद्वार में गंगा का रौद्र रूप, चेतावनी स्तर पार होते ही बढ़ी चिंता

प्रशासन अलर्ट, स्थिति पर पूरी तरह नजर हरिद्वार। उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार हो रही भारी बारिश का असर...
उत्तर प्रदेश 
हरिद्वार में गंगा का रौद्र रूप, चेतावनी स्तर पार होते ही बढ़ी चिंता

पुलिस मुठभेड़ में 01 अभियुक्त के पैर में लगी गोली (घायल), हुआ गिरफ्तार

प्रतापगढ़। पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम...
पुलिस मुठभेड़ में 01 अभियुक्त के पैर में लगी गोली (घायल),  हुआ गिरफ्तार

गंगा में डूब रहे शिवभक्त के लिए सुरक्षा कवच बनी जल पुलिस

हरिद्वार। कांवड़ मेले के दौरान हरियाणा के करनाल सेक्टर-4 निवासी 19 वर्षीय राजू पुत्र शिशपाल जोधपुर भवन के सामने गंगा...
उत्तराखंड 
गंगा में डूब रहे शिवभक्त के लिए सुरक्षा कवच बनी जल पुलिस

11 अगस्त को जनपद मऊ में आयोजित होगी युथ मैराथन दौड़

मऊ । उत्तर प्रदेश एड्स नियंत्रण सोसाइटी, लखनऊ के निर्देशानुसार जनपद मऊ में 11 अगस्त, 2026 को जनपद स्तरीय युथ...
उत्तर प्रदेश 
11 अगस्त को जनपद मऊ में आयोजित होगी युथ मैराथन दौड़

मत्स्य विभाग की योजनाओं में ऑनलाइन आवेदन की तिथि 10 अगस्त तक बढ़ी

सहायक निदेशक मत्स्य डाक्टर विनोद कुमार वर्मा ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में मत्स्य विभाग द्वारा संचालित राज्य सेक्टर...
उत्तर प्रदेश 
मत्स्य विभाग की योजनाओं में ऑनलाइन आवेदन की तिथि 10 अगस्त तक बढ़ी

उत्तर प्रदेश

हरिद्वार में गंगा का रौद्र रूप, चेतावनी स्तर पार होते ही बढ़ी चिंता

प्रशासन अलर्ट, स्थिति पर पूरी तरह नजर हरिद्वार। उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार हो रही भारी बारिश का असर...
उत्तर प्रदेश 
हरिद्वार में गंगा का रौद्र रूप, चेतावनी स्तर पार होते ही बढ़ी चिंता

11 अगस्त को जनपद मऊ में आयोजित होगी युथ मैराथन दौड़

मऊ । उत्तर प्रदेश एड्स नियंत्रण सोसाइटी, लखनऊ के निर्देशानुसार जनपद मऊ में 11 अगस्त, 2026 को जनपद स्तरीय युथ...
उत्तर प्रदेश 
11 अगस्त को जनपद मऊ में आयोजित होगी युथ मैराथन दौड़

मत्स्य विभाग की योजनाओं में ऑनलाइन आवेदन की तिथि 10 अगस्त तक बढ़ी

सहायक निदेशक मत्स्य डाक्टर विनोद कुमार वर्मा ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में मत्स्य विभाग द्वारा संचालित राज्य सेक्टर...
उत्तर प्रदेश 
मत्स्य विभाग की योजनाओं में ऑनलाइन आवेदन की तिथि 10 अगस्त तक बढ़ी

लखनऊ में मॉर्निंग वॉक कर रहे डॉक्टर से चेन स्नैचिंग

लखनऊ। राजधानी के गुडंबा थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह मॉर्निंग वॉक के दौरान एक डॉक्टर से सोने की चेन लूट...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लखनऊ में मॉर्निंग वॉक कर रहे डॉक्टर से चेन स्नैचिंग