अबान अहमद की मौत का खुलासा, शरीर पर मिलीं 23 चोटें....

कई पसलियां भी टूटने की बात आई सामने

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

झांसी। झांसी-कानपुर हाईवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में माफिया अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद (21) और उसके साथी सोनू की मौत की वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में स्पष्ट हो गई है।

झांसी मेडिकल कॉलेज में तीन डॉक्टरों के पैनल द्वारा किए गए पोस्टमॉर्टम में सामने आया कि अबान के शरीर पर कुल 23 गंभीर चोटें थीं।

गाजियाबाद में बढ़े हाउस टैक्स के विरोध में व्यापारियों का अनिश्चितकालीन धरना शुरू ये खबर भी पढ़े : गाजियाबाद में बढ़े हाउस टैक्स के विरोध में व्यापारियों का अनिश्चितकालीन धरना शुरू

तेज रफ्तार टक्कर के कारण उसके लीवर, फेफड़े (लंग्स) और तिल्ली फट गई थी, जबकि कई पसलियां भी टूट गई थीं। शरीर के अंदर अत्यधिक रक्तस्राव (इंटरनल ब्लीडिंग) होने से उसकी मौत हुई।

वहीं, कार में अबान की सीट के पीछे बैठे उसके साथी सोनू की मौत सिर की हड्डी टूटने के कारण हुई। पोस्टमॉर्टम में उसके दोनों हाथों में भी फ्रैक्चर पाया गया।

गुरुवार रात करीब 11:30 बजे झांसी मेडिकल कॉलेज के पोस्टमॉर्टम हाउस में तीन सदस्यीय चिकित्सकीय पैनल ने दोनों शवों का पोस्टमॉर्टम किया।

पोस्टमॉर्टम के दौरान अबान का बड़ा भाई अहजम अहमद भी पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचा। छोटे भाई का शव देखकर वह भावुक हो गया और फूट-फूटकर रोने लगा। मौजूद परिजनों ने उसे संभाला।

बाद में उसने पुलिस अधिकारियों से पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट की प्रति मांगी, जिस पर अधिकारियों ने नियमानुसार बाद में उपलब्ध कराने की बात कही। साथ ही अबान के अंतिम संस्कार में सभी भाइयाें को आने देने की प्रशासन से गुहार लगाई।

पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई पूरी होने के बाद अहजम ने परिजनों के साथ दोनों शवों को एक ही एंबुलेंस में रखवाया और रात करीब 12 बजे प्रयागराज के लिए रवाना हो गया। दोनों का अंतिम संस्कार प्रयागराज में किया जाएगा।

गौरतलब है कि गुरुवार को अबान अहमद झांसी जेल में बंद अपने बड़े भाई अली अहमद से मिलने प्रयागराज से झांसी आ रहा था। उसके साथ क्रेटा कार में चार अन्य साथी भी सवार थे।

कार 35 वर्षीय मोहम्मद जैद चला रहा था। झांसी-कानपुर हाईवे पर पूंछ थाना क्षेत्र में खिल्ली के पास कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में अबान और सोनू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उमर अहमद, मोहम्मद जैद और फारुक अहजम घायल हो गए।

पोस्टमॉर्टम करने वाले डॉ. रजनीश ने बताया कि दोनों की मौत सड़क दुर्घटना में आई गंभीर चोटों के कारण हुई। उन्होंने बताया कि डॉ. पंकज मुसतारिया और डॉ. जिया जफर के साथ मिलकर दोनों शवों का पोस्टमॉर्टम किया गया।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

डिप्टी सीएम बृजेश पाठक का अखिलेश यादव पर तीखा हमला

चंद टिकटार्थियों के कारण आज पूरे ब्राह्मण समाज को अपमानित करना उचित नहीं: डिप्टी सीएम लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री...
उत्तर प्रदेश 
डिप्टी सीएम बृजेश पाठक का अखिलेश यादव पर तीखा हमला

हरिद्वार में गंगा का रौद्र रूप, चेतावनी स्तर पार होते ही बढ़ी चिंता

प्रशासन अलर्ट, स्थिति पर पूरी तरह नजर हरिद्वार। उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार हो रही भारी बारिश का असर...
उत्तर प्रदेश 
हरिद्वार में गंगा का रौद्र रूप, चेतावनी स्तर पार होते ही बढ़ी चिंता

पुलिस मुठभेड़ में 01 अभियुक्त के पैर में लगी गोली (घायल), हुआ गिरफ्तार

प्रतापगढ़। पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम...
पुलिस मुठभेड़ में 01 अभियुक्त के पैर में लगी गोली (घायल),  हुआ गिरफ्तार

गंगा में डूब रहे शिवभक्त के लिए सुरक्षा कवच बनी जल पुलिस

हरिद्वार। कांवड़ मेले के दौरान हरियाणा के करनाल सेक्टर-4 निवासी 19 वर्षीय राजू पुत्र शिशपाल जोधपुर भवन के सामने गंगा...
उत्तराखंड 
गंगा में डूब रहे शिवभक्त के लिए सुरक्षा कवच बनी जल पुलिस

11 अगस्त को जनपद मऊ में आयोजित होगी युथ मैराथन दौड़

मऊ । उत्तर प्रदेश एड्स नियंत्रण सोसाइटी, लखनऊ के निर्देशानुसार जनपद मऊ में 11 अगस्त, 2026 को जनपद स्तरीय युथ...
उत्तर प्रदेश 
11 अगस्त को जनपद मऊ में आयोजित होगी युथ मैराथन दौड़

उत्तर प्रदेश

डिप्टी सीएम बृजेश पाठक का अखिलेश यादव पर तीखा हमला

चंद टिकटार्थियों के कारण आज पूरे ब्राह्मण समाज को अपमानित करना उचित नहीं: डिप्टी सीएम लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री...
उत्तर प्रदेश 
डिप्टी सीएम बृजेश पाठक का अखिलेश यादव पर तीखा हमला

हरिद्वार में गंगा का रौद्र रूप, चेतावनी स्तर पार होते ही बढ़ी चिंता

प्रशासन अलर्ट, स्थिति पर पूरी तरह नजर हरिद्वार। उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार हो रही भारी बारिश का असर...
उत्तर प्रदेश 
हरिद्वार में गंगा का रौद्र रूप, चेतावनी स्तर पार होते ही बढ़ी चिंता

11 अगस्त को जनपद मऊ में आयोजित होगी युथ मैराथन दौड़

मऊ । उत्तर प्रदेश एड्स नियंत्रण सोसाइटी, लखनऊ के निर्देशानुसार जनपद मऊ में 11 अगस्त, 2026 को जनपद स्तरीय युथ...
उत्तर प्रदेश 
11 अगस्त को जनपद मऊ में आयोजित होगी युथ मैराथन दौड़

मत्स्य विभाग की योजनाओं में ऑनलाइन आवेदन की तिथि 10 अगस्त तक बढ़ी

सहायक निदेशक मत्स्य डाक्टर विनोद कुमार वर्मा ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में मत्स्य विभाग द्वारा संचालित राज्य सेक्टर...
उत्तर प्रदेश 
मत्स्य विभाग की योजनाओं में ऑनलाइन आवेदन की तिथि 10 अगस्त तक बढ़ी