महोबा: दोस्तों के साथ घूमने गए युवक की मदन सागर में डूबने से मौत

पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की कार्रवाई

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

महोबा। यूपी के महोबा जनपद मुख्यालय में दोस्तों के साथ घूमने निकले युवक की मदन सागर सरोवर में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई।

सरोवर में जलकुंभी अधिक होने के कारण घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद बुधवार देर रात युवक का शव बरामद हुआ। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर अग्रिम विधिक कार्रवाई में जुट गई है।

जनपद मुख्यालय निवासी घनश्याम साहू का बेटा चंद्रपाल साहू उर्फ चंदू (31) बुधवार की शाम अपने साथी धर्मेंद्र और विकास के साथ रिमझिम बारिश और सुहाने मौसम का लुत्फ उठाने के लिए घर से निकला था।

वाहन चालको को बड़ी राहत, टोल -फ्री हुआ लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस-वे ये खबर भी पढ़े : वाहन चालको को बड़ी राहत, टोल -फ्री हुआ लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस-वे

बताया जा रहा है कि वह मदन सागर सरोवर में छोटी चंद्रिका देवी और बड़ी चंद्रिका देवी मंदिर को जोड़ने वाले पुल पर दोस्तों के साथ बैठा था, जहां उसका संतुलन बिगड़ गया और वह तालाब में गिर गया।

जिसे बचाने के लिए साथी धर्मेंद्र भी तालाब में कूंद गया। और दोनों पानी में गोता खाने लगे। आसपास मौजूद लोगों ने कड़ी मशक्कत कर धर्मेंद्र को तो पानी से बाहर निकाल लिया लेकिन चंदू सरोवर में गहरे पानी में समा गया और जलकुंभी में फंसकर बाहर नहीं निकल सका।

घटना की सूचना पर सदर एसडीएम शिवध्यान पाण्डेय, सदर क्षेत्राधिकारी रविकांत गौड़ ने घटनास्थल पर पहुंचकर गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया लेकिन घंटों तक उसका कोई पता नहीं चल सका।

घटना स्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। देर रात तालाब से युवक का शव बरामद हुआ। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। मृतक की दो संतान हैं।

गल्ला व्यापारी भूपेंद्र साहू ने बताया कि बुधवार को बारिश होने के कारण गल्ले का व्यापार ठप था, जिस कारण चंदू अपने दोस्तों के साथ घूमने चला गया और यह दर्दनाक हादसा हो गया।

गुरुवार को सदर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनीष कुमार पांडेय ने बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

गंभीर हो रही बिजली की समस्या, अधिकारी-जनप्रतिनिधि बने उदासीन

उतरौला (बलरामपुर I मंगलवार को विधानसभा चुनाव में बिजली की समस्या सबसे बड़ा मुद्दा बनने वाला है। शासन-प्रशासन के निर्बाध...
गंभीर हो रही बिजली की समस्या, अधिकारी-जनप्रतिनिधि बने उदासीन

प्रवीण नेत्तारू हत्याकांड में NIA की बड़ी कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने कर्नाटक के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता प्रवीण नेत्तारू की 2022 में हुई...
राष्ट्रीय 
प्रवीण नेत्तारू हत्याकांड में NIA की बड़ी कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार

शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव, सेंसेक्स-निफ्टी में जारी है हलचल

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती घंटे के दौरान उतार-चढ़ाव के बीच कारोबार होता हुआ नजर आ रहा...
कारोबार 
शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव, सेंसेक्स-निफ्टी में जारी है हलचल

सर्राफा बाजार में महंगा हुआ सोना, चांदी ने भी लगाई छलांग

नई दिल्ली। सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान जबरदस्त तेजी का रुख बना हुआ है। सोना और चांदी...
कारोबार 
सर्राफा बाजार में महंगा हुआ सोना, चांदी ने भी लगाई छलांग

बाराबंकी: जर्जर दीवार गिरने से मासूम भाई-बहन की मौत, तीन घायल

बाराबंकी । उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में पदरियाबाद कोतवाली क्षेत्र के गुलचप्पा कलां (अलियाबाद) गांव में गुरुवार सुबह स्कूल जाने...
उत्तर प्रदेश 
 बाराबंकी: जर्जर दीवार गिरने से मासूम भाई-बहन की मौत, तीन घायल

उत्तर प्रदेश

बाराबंकी: जर्जर दीवार गिरने से मासूम भाई-बहन की मौत, तीन घायल

बाराबंकी । उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में पदरियाबाद कोतवाली क्षेत्र के गुलचप्पा कलां (अलियाबाद) गांव में गुरुवार सुबह स्कूल जाने...
उत्तर प्रदेश 
 बाराबंकी: जर्जर दीवार गिरने से मासूम भाई-बहन की मौत, तीन घायल

महोबा: दोस्तों के साथ घूमने गए युवक की मदन सागर में डूबने से मौत

महोबा। यूपी के महोबा जनपद मुख्यालय में दोस्तों के साथ घूमने निकले युवक की मदन सागर सरोवर में डूबने से...
उत्तर प्रदेश 
महोबा: दोस्तों के साथ घूमने गए युवक की मदन सागर में डूबने से मौत

प्रयागराज में तीन दिव्यांगों की हत्या का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में शाहगंज थाना क्षेत्र में हुई तीन दिब्यांगो की हत्या का खुलासा करते हुए...
उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज में तीन दिव्यांगों की हत्या का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

औरैया में दर्दनाक हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से 3 युवकों की मौत

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में बिधूना कोतवाली क्षेत्र में बिधूना-ऐरवा कटरा मार्ग पर रठगांव स्थित एचपी पेट्रोल पंप...
उत्तर प्रदेश 
औरैया में दर्दनाक हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से 3 युवकों की मौत