टेम्पू में महिलाओ का चैन उड़ाने वाले गैंग का सरगना गिरफ्तार
बस्ती - थाना छावनी पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-167/2026 धारा-303(2),317(2) BNS से संबंधित एक वांछित अभियुक्त पंकज कुमार पुत्र हाकिम प्रसाद ग्राम विश्वनाथपुर सेमरा थाना झंगहा जनपद गोरखपुर को आज मंगलवार को रामजानकी रोड रामरेखा मंदिर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा जा रहा है।
घटना मे शामिल और अभियुक्ता सुनीता देवी पत्नी राजन ,सुलहरी पत्नी मनोज ,काजल पत्नी प्रदुम्म ,लाला उर्फ रीना पत्नी कालो लोना निवासीगण गरथौली, सिधुआपार थाना बड़हलगंज जनपद गोरखपुर | उक्त चारो महिलाओं द्वारा जनपद अमेठी में इसी तरह की घटना का अंजाम देने के कारण थाना जगदीशपुर जनपद अमेठी पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया जा चुका है।
गिरफ्तार अभियुक्त पंकज से पुछताछ करने पर बताया कि हम और हमारी गैंग की चार महिलाएं सुनीता देवी पत्नी राजन, सुलहरी पत्नी मनोज, काजल पत्नी प्रदुम्मन तथा लाला उर्फ रीना पत्नी कालो लोना निवासीगण गरथौली, सिधुआपार थाना बड़हलगंज जनपद गोरखपुर जो मेरे साथ मिलकर अलग अलग जनपदों में स्कार्पियो से जाकर टैक्सी स्टैण्ड आदि स्थानों से महिलाओं के आभूषण चुरा कर घटना को अंजाम देते हैं ।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।
