13 आईएएस का तबादले, इंद्र विक्रम सिंह गोरखपुर मंडल के नये आयुक्त

डॉ. लोकेश एम को प्रयागराज मंडल की जिम्मेदारी दी गई

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने मंगलवार को राज्य के 13 आईएएस अफसरों का स्थानांतरण किया है। इनमें चार मंडलायुक्त भी शामिल हैं।

उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए शासन ने 13 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इनमें इंद्र विक्रम सिंह को गोरखपुर मंडल का नया आयुक्त बनाया गया है। इससे पहले वे सचिव, कृषि, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं निर्यात प्रोत्साहन विभाग, उप्र शासन तथा निदेशक, राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद की जिम्मेदारी निभा रहे थे।

उप्र मानसून सत्र : प्रदेश सरकार ने पेश किया 59 हजार करोड़ का अनुपूरक बजट ये खबर भी पढ़े : उप्र मानसून सत्र : प्रदेश सरकार ने पेश किया 59 हजार करोड़ का अनुपूरक बजट

प्रबंध निदेशक पीसीडीएफ वैभव श्रीवास्तव को बस्ती का मंडलायुक्त, शंभू कुमार को प्रबंध निदेशक पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड से हटाकर बरेली का मंडलायुक्त और डॉ. लोकेश एम को प्रयागराज मंडल की जिम्मेदारी दी गई है।

गोरखपुर के मंडलायुक्त अनिल ढींगड़ा को आवास आयुक्त, उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद, निदेशक, नगर भूमि सीमारोपण, उत्तर प्रदेश तथा सचिव, आवास एवं शहरी नियोजन विभाग, उत्तर प्रदेश शासन, रविन्द्र को वर्तमान पद के साथ निदेशक, राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद, का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। प्रकाश बिंदु को सचिव गृह एवं सतर्कता विभाग से प्रबंध निदेशक, पीसीडीएफ, भूपेंद्र एस चौधरी को मंडलायुक्त बरेली से सचिव, प्रशासनिक सुधार विभाग, सौम्या अग्रवाल को मंडलायुक्त प्रयागराज से श्रमायुक्त उप्र बनाया है।

संदीप कुमार काे सदस्य (न्यायिक) राजस्व, परिषद प्रयागराज से प्रबंध निदेशक पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड, पुष्प राज सिंह को सचिव, गोरखपुर विकास प्राधिकरण से अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी नोएडा, सतीश पाल को अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी नोएडा से विशेष सचिव गृह नोएडा और डा. बलकार सिंह को आवास आयुक्त, उप्र आवास एवं विकास परिषद, निदेशक, नगर भूमि सीमारोपण, उत्तर प्रदेश तथा सचिव, आवास एवं शहरी नियोजन विभाग, उत्तर प्रदेश शासन को मुख्य कार्यपालक अधिकारी उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण बनाया गया है।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

मुझे नहीं पता कि छात्रों को माफ करने वाले पीएम कौन होते हैं?: राहुल

'वाइको इन पार्लियामेंट' के लोकार्पण में राहुल गांधी ने साधा सरकार पर निशाना नई दिल्ली। लोकसभा में विपक्ष के नेता...
राष्ट्रीय 
मुझे नहीं पता कि छात्रों को माफ करने वाले पीएम कौन होते हैं?: राहुल

छह अगस्त को राजकीय आईटीआई, सहादतपुर में लगेगा दिव्यांगजन रोजगार मेला

मऊ ।उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के तत्वावधान में दिव्यांगजनों को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से...
उत्तर प्रदेश 
छह अगस्त को राजकीय आईटीआई, सहादतपुर में लगेगा दिव्यांगजन रोजगार मेला

उत्तर प्रदेश

छह अगस्त को राजकीय आईटीआई, सहादतपुर में लगेगा दिव्यांगजन रोजगार मेला

मऊ ।उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के तत्वावधान में दिव्यांगजनों को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से...
उत्तर प्रदेश 
छह अगस्त को राजकीय आईटीआई, सहादतपुर में लगेगा दिव्यांगजन रोजगार मेला