गाजियाबाद में RWA फेडरेशन की बैठक, बढ़े हाउस टैक्स पर पुनर्विचार की मांग

RWA फेडरेशन गाजियाबाद के चेयरमैन आर के गर्ग का भव्य स्वागत

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

गाजियाबाद। स्वदेशी चौक, विजयनगर स्थित लाइनपार फेडरेशन कार्यालय में RWA फेडरेशन गाजियाबाद के चेयरमैन आर के गर्ग का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर  पदाधिकारियों के बीच शहर की प्रमुख जनसमस्याओं, विशेषकर बढ़े हुए हाउस टैक्स को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।
लाइनपार फेडरेशन के अध्यक्ष आरके आर्या ने  कहा कि बढ़ा हुआ हाउस टैक्स शहर के आम नागरिकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाल रहा है। उन्होंने मांग की कि नगर निगम इस विषय पर पुनर्विचार करे तथा जनहित में उचित निर्णय लिया जाए। उन्होंने कहा कि शहर की विभिन्न नागरिक समस्याओं के समाधान के लिए सभी आरडब्ल्यूए को एकजुट होकर कार्य करना होगा।
इस अवसर पर RWA फेडरेशन गाजियाबाद के चेयरमैन आरके गर्ग ने कहा कि फेडरेशन बढ़े हुए हाउस टैक्स सहित शहर की विभिन्न समस्याओं को गंभीरता से उठाएगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही जनसंपर्क अभियान चलाकर विभिन्न क्षेत्रों की समस्याओं का संकलन किया जाएगा और संबंधित अधिकारियों के समक्ष उन्हें प्रभावी ढंग से उठाकर शीघ्र समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि फेडरेशन का उद्देश्य शहरवासियों की आवाज़ को मजबूती से प्रशासन तक पहुंचाना है।
इस अवसर पर पूनम सिंह, आरके आर्या, रामकिशन शर्मा, नेपाल चौधरी, राजीव अग्रवाल तथा RWA फेडरेशन गाजियाबाद के मीडिया प्रभारी गौरव बंसल सहित अन्य पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने शहरहित के मुद्दों पर मिलकर कार्य करने और जनसमस्याओं के समाधान के लिए संयुक्त प्रयास करने का संकल्प लिया।

 

ये खबर भी पढ़े : रोजगार योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने पर डीएम का जोर

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

शेख हसीना के वर्चुअल संवाद से सरकार का कोई संबंध नहीं: विदेश मंत्रालय

नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि दक्षिण एशिया के विदेशी संवाददाताओं के क्लब की ओर से 5...
राष्ट्रीय 
शेख हसीना के वर्चुअल संवाद से सरकार का कोई संबंध नहीं: विदेश मंत्रालय

राज्यसभा से पारित हुआ जन्म-मृत्यु पंजीकरण संशोधन बिल

राष्ट्रपति की मंजूरी अभी बाकी नई दिल्ली। राज्यसभा ने मंगलवार को विपक्षी दलों के हंगामे के बीच जन्म एवं मृत्यु...
राष्ट्रीय 
राज्यसभा से पारित हुआ जन्म-मृत्यु पंजीकरण संशोधन बिल

वृत्तचित्र दिखाकर विद्यार्थियों को नशे के खिलाफ किया जागरूक

शाहजहांपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा रविवार को  'नशा मुक्त युवा - विकसित भारत संकल्प अभियान' का शुभारंभ किया था,...
उत्तर प्रदेश 
वृत्तचित्र दिखाकर विद्यार्थियों को नशे के खिलाफ किया जागरूक

मुझे नहीं पता कि छात्रों को माफ करने वाले पीएम कौन होते हैं?: राहुल

'वाइको इन पार्लियामेंट' के लोकार्पण में राहुल गांधी ने साधा सरकार पर निशाना नई दिल्ली। लोकसभा में विपक्ष के नेता...
राष्ट्रीय 
मुझे नहीं पता कि छात्रों को माफ करने वाले पीएम कौन होते हैं?: राहुल

उत्तर प्रदेश

वृत्तचित्र दिखाकर विद्यार्थियों को नशे के खिलाफ किया जागरूक

शाहजहांपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा रविवार को  'नशा मुक्त युवा - विकसित भारत संकल्प अभियान' का शुभारंभ किया था,...
उत्तर प्रदेश 
वृत्तचित्र दिखाकर विद्यार्थियों को नशे के खिलाफ किया जागरूक