खबर का असर: डीएम से शिकायत के बाद SP-1 टावर की छत से निजी मोटर हटाई

अब डायरेक्ट पाइप लाइन हटाने की मांग तेज

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

गाजियाबाद। राकेश मार्ग स्थित गुलमोहर एन्क्लेव सोसायटी के SP-1 टावर की ओवरहेड पानी की टंकी से निजी मोटर लगाकर सीधे पानी लेने के मामले में निवासी एवं RWA फेडरेशन गाजियाबाद के मीडिया प्रभारी गौरव बंसल द्वारा जिलाधिकारी से की गई शिकायत और समाचार प्रकाशित होने के बाद मामला तूल पकड़ गया। इसके बाद RWA ने कार्रवाई करते हुए टंकी पर लगी निजी मोटर हटवा दी तथा मोटर संबंधित फ्लैट पर भिजवा दी।
निवासियों का आरोप है कि SP-1/603 टावर निवासी विनम्र जैन ने अपने सोसायटी सचिव के कार्यकाल के दौरान अपने फ्लैट के लिए ओवरहेड पानी की टंकी से निजी पाइप लाइन जोड़कर मोटर लगवाई थी। उनका कहना है कि साझा जलापूर्ति व्यवस्था से इस प्रकार निजी कनेक्शन लेना नियमों के विपरीत है और इससे अन्य निवासियों के हित प्रभावित हो रही थी ।
हालांकि मोटर हटाए जाने के बाद भी कई निवासियों का कहना है कि टंकी से संबंधित फ्लैट तक जाने वाली निजी (डायरेक्ट) पाइप लाइन अभी भी जुड़ी हुई है। उनका आरोप है कि जब तक इस अवैध लाइन को नहीं हटाया जाएगा, तब तक भविष्य में दोबारा मोटर लगाकर पानी लेने की संभावना बनी रहेगी।
निवासियों ने मांग की है कि RWA इस मामले में आधी-अधूरी कार्रवाई करने के बजाय निजी पाइप लाइन को भी तत्काल हटवाए, ताकि सोसायटी की जलापूर्ति व्यवस्था पूरी तरह पारदर्शी और सभी निवासियों के लिए समान बनी रहे।
निवासियों का कहना है कि यदि निजी डायरेक्ट पाइप लाइन नहीं हटाई गई तो गौरव बंसल पुनः जिलाधिकारी गाजियाबाद से शिकायत कर पूरे मामले की जांच कराने और आवश्यक कार्रवाई की मांग करेंगे। उनका कहना है कि सोसायटी के साझा संसाधनों का किसी भी व्यक्ति द्वारा निजी उपयोग स्वीकार नहीं किया जा सकता और ऐसे मामलों में निष्पक्ष कार्रवाई होनी चाहिए।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

पीलीभीत में 10 हजार की रिश्वत लेते राजस्व निरीक्षक गिरफ्तार

बरेली । भ्रष्टाचार निवारण संगठन (एंटी करप्शन) बरेली की टीम ने मंगलवार को पीलीभीत जिले की बीसलपुर तहसील में तैनात...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पीलीभीत में 10 हजार की रिश्वत लेते राजस्व निरीक्षक गिरफ्तार

शेख हसीना के वर्चुअल संवाद से सरकार का कोई संबंध नहीं: विदेश मंत्रालय

नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि दक्षिण एशिया के विदेशी संवाददाताओं के क्लब की ओर से 5...
राष्ट्रीय 
शेख हसीना के वर्चुअल संवाद से सरकार का कोई संबंध नहीं: विदेश मंत्रालय

राज्यसभा से पारित हुआ जन्म-मृत्यु पंजीकरण संशोधन बिल

राष्ट्रपति की मंजूरी अभी बाकी नई दिल्ली। राज्यसभा ने मंगलवार को विपक्षी दलों के हंगामे के बीच जन्म एवं मृत्यु...
राष्ट्रीय 
राज्यसभा से पारित हुआ जन्म-मृत्यु पंजीकरण संशोधन बिल

वृत्तचित्र दिखाकर विद्यार्थियों को नशे के खिलाफ किया जागरूक

शाहजहांपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा रविवार को  'नशा मुक्त युवा - विकसित भारत संकल्प अभियान' का शुभारंभ किया था,...
उत्तर प्रदेश 