वृत्तचित्र दिखाकर विद्यार्थियों को नशे के खिलाफ किया जागरूक
ब्यूरो रिपोर्ट
शाहजहांपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा रविवार को 'नशा मुक्त युवा - विकसित भारत संकल्प अभियान' का शुभारंभ किया था, जिसके अंतर्गत आयोजित किए जा रहे कार्यक्रमों के क्रम में आज स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों को वृत्तचित्रों के माध्यम से नशा मुक्ति अभियान के प्रति जागरूक किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा आयोजित व डा.कविता भटनागर के संचालन में हुए कार्यक्रम में कला संकायाध्यक्ष प्रो आलोक मिश्रा ने कहा कि युवा किसी भी राष्ट्र की ऊर्जा, आशा और भविष्य का प्रतीक होते हैं।
यदि युवा नशे की गिरफ्त में आ जाएं तो केवल उनका भविष्य ही नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र की प्रगति भी प्रभावित होती है। डा.प्रमोद यादव ने कहा कि नशा किसी भी समस्या का समाधान नहीं, आज का युवा यदि अपने समय, ऊर्जा और क्षमता का उपयोग ज्ञान, नवाचार, उद्यमिता तथा राष्ट्रसेवा में करे तो वह स्वयं भी सफल होगा और देश को भी नई दिशा देगा। इस मौके पर प्रो पूनम, प्रो मधुकर श्याम शुक्ला, डा बरखा सक्सेना, डा विकास खुराना, डा बलवीर शर्मा,डा प्रतिभा शर्मा, डा पूजा बाजपेई, डा रामशंकर पाण्डेय, डा श्रीकांत मिश्रा सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
आफ़वां खान उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जनपद के ब्यूरो प्रमुख हैं। इनकी पत्रकारिता के करीब हर बिन्दुओं पर गहरी पकड़ है।
