छह अगस्त को राजकीय आईटीआई, सहादतपुर में लगेगा दिव्यांगजन रोजगार मेला
मऊ ।उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के तत्वावधान में दिव्यांगजनों को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 06 अगस्त 2026 को प्रातः 10:00 बजे राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), सहादतपुर, मऊ परिसर में एक दिवसीय दिव्यांगजन रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। जिला समन्वयक, उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन ने बताया कि मिशन निदेशक, उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन, लखनऊ के निर्देशानुसार आयोजित होने वाले इस रोजगार मेले में विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियां एवं अधिष्ठान प्रतिभाग करेंगे।
मेले के माध्यम से दिव्यांगजन अभ्यर्थियों को उनकी योग्यता एवं कौशल के अनुरूप रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने जनपद के सभी इच्छुक दिव्यांगजन अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे अपने शैक्षिक प्रमाण-पत्रों की छायाप्रति, दिव्यांगजन प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, बैंक पासबुक तथा दो पासपोर्ट आकार के रंगीन फोटोग्राफ के साथ 06 अगस्त 2026 को प्रातः 10:00 बजे राजकीय आईटीआई, सहादतपुर, मऊ में उपस्थित होकर रोजगार मेले का लाभ प्राप्त करें। जिला समन्वयक ने बताया कि इस रोजगार मेले का उद्देश्य दिव्यांगजनों को स्वरोजगार एवं निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना तथा समाज की मुख्यधारा से जोड़ना है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
आनन्द कुमार मिश्र मऊ जनपद के जाने - माने पत्रकार हैं। आनन्द कुमार को पत्रकारिता का 10 सालों का अनुभव है, यह कई मीडिया संस्थानों अपनी सेवा दे चुके हैं। वर्तमान में तरुणमित्र के मऊ जनपद के ब्यूरो प्रमुख के रुप में कार्यरत हैं।
