संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना* के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर सुशील कुमार सिंह* के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी मेहंदावल सर्वदवन सिंह* के निकट पर्यवेक्षण में थाना बखिरा पुलिस द्वारा अभियुक्त अमरेश उर्फ गोर्रे पुत्र बिफई निवासी ग्राम केरौना थाना रुधौली जनपद बस्ती को दुर्गजोत चौराहे से गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया ।
विदित हो कि वादी धमालु पुत्र राम अधारे निवासी कोड़री थाना बखिरा जनपद संतकबीरनगर द्वारा दिनाँक 03.08.2026 को थाना बखिरा पर प्रार्थना पत्र दिया कि वादी की पुत्री बबिता को उक्त अभियुक्त द्वारा आत्महत्या के लिए उकसाने पर आत्महत्या कर लिया गया । प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना बखिरा द्वारा अभियोग पंजीकृत कर साक्ष्य संकलन के आधार पर कार्यवाही करते हुए आज दिनाँक 04.08.2026 को घटना में संलिप्त उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया ।