डीएम द्वारा गो-आश्रय स्थल जिगिना एवं गो-आश्रय स्थल भगौसा का किया गया निरीक्षण

Published By Dayanidhi Tripathi
On
Dayanidhi Tripathi Picture

संत कबीर नगर ।  जिलाधिकारी आलोक कुमार द्वारा सेमरियांवा विकास खण्ड अन्तर्गत गो-आश्रय स्थल जिगिना का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा 14 गोवंशों को गो-आश्रय स्थल शिवापार में शिफ्ट किए जाने हेतु मुख्य विकास अधिकारी एवं मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान गौशाला में तीन गोवंश बीमार पाए गए जिनका पशु चिकित्सक द्वारा इलाज किया जा रहा है। गौशाला में तीन केयरटेकर कार्यरत हैं।
 
निरीक्षण के दौरान गो-आश्रय स्थल जिगिना के बगल में यू0पी0सिडको द्वारा निर्माणाधीन नाली की गुणवत्ता सतोषजनक नहीं पाए जाने पर जिलाधिकारी ने संबंधित खंड विकास अधिकारी को जांच टीम गठित कर जांच आख्या उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान जिगिना गो-आश्रय स्थल के पीछे स्वास्थ्य केंद्र की जमीन मौके पर खाली पाए जाने पर गौशाला के उपयोग हेतु मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया। इस संबंध में उन्होंने खंड विकास अधिकारी को इसका प्रस्ताव बनाकर प्रस्तुत किए जाने हेतु निर्देशित किया है।
 
निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी द्वारा विकासखंड बेलहर कला अंतर्गत गो-आश्रय स्थल भगौसा का भी स्थलीय निरीक्षण कर गोवंशों के स्वास्थ्य, भूसा, चारा, पानी एवं साफ-सफाई का निरीक्षण किया गया। गौशाला में 6 केयर टेकर कार्यरत हैं। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि गौशाला में गोबर की खाद रखी गई है जिसे जिलाधिकारी द्वारा ग्राम प्रधान को निर्देशित किया गया कि रखी गई गोबर की खाद को वन विभाग, उद्यान विभाग अथवा नर्सरी से संपर्क कर उसमें भिजवा दें अथवा प्राइवेट लोगों को यदि जरूरत है तो इसे बेंच दिया जाए। 
गो-आश्रय स्थल में निरीक्षण के दौरान साफ सफाई का अभाव पाए जाने पर जिलाधिकारी ने नियमित साफ सफाई का निर्देश देते हुए कहा कि गौशाला में ब्लीचिंग पाउडर, फिनायल आदि से साफ सफाई कराई जाए। 
जिलाधिकारी द्वारा गो-आश्रय स्थल भगौसा के सामने उपलब्ध बंजर की जमीन की पैमाइश किए जाने हेतु संबंधित उप जिला अधिकारी एवं तहसीलदार को निर्देशित किया कि दो दिन के अंदर जमीन की पैमाइश कर आख्या उपलब्ध करायें। 

लेखक के बारे में

Dayanidhi Tripathi Picture

पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखने वाले दयानिधि त्रिपाठी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के संत कबीर नगर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

नवीनतम

युवाओं को मिलेगा एआई कौशल प्रशिक्षण और रोजगार

लखनऊ। युवाओं को रोजगार, कौशल और आत्मनिर्भर बनाने को  गति देते हुए सोमवार को आईबीएम इंडिया सीएसआर  के सहयोग से...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
युवाओं को मिलेगा एआई कौशल प्रशिक्षण और रोजगार

विधानसभा: चर्चा से दूर, आरोपों की बौछार 

लखनऊ। सूबे की सबसे बड़ी पंचायत यानी विधानसभा में जब सत्र आयोजित होता है तो सदस्यों को अपने क्षेत्र के...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
विधानसभा: चर्चा से दूर, आरोपों की बौछार 

विवादित ढांचे में जलाभिषेक करने पहुंची लाखन आर्मी, बैरिकेडिंग से रोक 

तीन थानों की पुलिस ने बैरिकेड लगाकर रोका लखनऊ। सोमवार सावन के पहले दिन कसमंडी कलां गांव के शिव मंदिर...
उत्तर प्रदेश 
विवादित ढांचे में जलाभिषेक करने पहुंची लाखन आर्मी, बैरिकेडिंग से रोक 

बच्ची पर हमले के बाद नगर निगम ने अभियान चलाकर पकड़े 48 छुट्टा पशु

लखनऊ। शनिवार अर्जुनगंज इलाके में बच्ची पर हमले के बाद नगर निगम सक्रीय हो गया। सोमवार नगर निगम के पशु...
उत्तर प्रदेश 
बच्ची पर हमले के बाद नगर निगम ने अभियान चलाकर पकड़े 48 छुट्टा पशु

सुलतानपुर में तेज रफ्तार कार का कहर, टक्कर से दो युवतियों की मौत

कार चालक घटना के बाद मौके से फरार हो गया