विधानसभा: चर्चा से दूर, आरोपों की बौछार 

मानसूत्र सत्र के पहले सदन रहा शांत, बाहर हंगामा 

Published By Rajesh Singh
On
Rajesh Singh Picture


लखनऊ। सूबे की सबसे बड़ी पंचायत यानी विधानसभा में जब सत्र आयोजित होता है तो सदस्यों को अपने क्षेत्र के उन मुद्दों को रखने का मौका मिलता है, जिसका सामान्यत: वह कहीं जिक्र नहीं  कर पाते। क्योंकि सत्र के दौरान सरकार एवं लगभग सभी विभागों के प्रमुख अफसर मौजूद रहते हैं। किंतु बीते कुछ वर्षो से सदन की शुरुआत हंगामे के साथ होती आ रही है। ऐसा ही सोमवार को मानसून सत्र के  पहले दिन दिखा। सार्थक एवं जनहित के मुद्दों पर नहीं बल्कि पक्ष एवं विपक्ष के मध्य आरोप- प्रत्यारोंपों के बौछारों के बीच शक्ति प्रदर्शन होता रहा। 
विधानसभा में आज आजमगढ़ के सपा विधायक आलम बदी को श्रद्धाजंलि अपर्ति की गयी। इस पर नेता सदन एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पाण्डेय सहित सभी दलीय नेताओं ने शोक संवदेना व्यक्त करते हुए अपने विचार रखे। इसके उपरांत परंपरा के अनुसार सदन की कार्यवाही 4 अगस्त को सुबह 11 बजे तक स्थगित कर दी गयी है। इससे पूर्व सपा सदस्य विधानभवन परिसर में पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर प्रदर्शन करते रहे। उन्होंने राम मंदिर में चंदा चोरी पेपर लीक जैसे कई मुद्दों पर सरकार के खिलाफ नारे बाजी करते हुए विरोध दर्ज कराया।

इसी बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानभवन पोर्टिकों में सपा पर तीखा हमला बोला। कहा कि जिन लोगों ने राम मंदिर निर्माण में एक रुपया दान नहीं दिया और जयश्रीराम बोलने पर लाठियां तथा करसेवा करने पर गोली चलाने वाले चंदा चोरी की बात कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार हर मुद्दे पर सदन में चर्चा करने को तैयार है। इस तरह विधानभवन परिसर में दोपहर गहमा गहमी बनी रही। खास बात यह रही कि जनहित एवं विकास से जुड़े मु्दों पर न तो सत्ता पक्ष ने चर्चा  किया और न हीं विपक्ष ने। लोकसभा जैसा दृश्य यहां विधानसभा में देखने को मिला।

बृजभूषण शरण सिंह के बरी होने पर जरवल में समर्थकों ने बांटी मिठाई ये खबर भी पढ़े : बृजभूषण शरण सिंह के बरी होने पर जरवल में समर्थकों ने बांटी मिठाई

सूत्रों के अनुसार प्रमुख विपक्षी दल सपा कल मंगलवार को सदन में सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने की तैयारी कर रही है। हालाकि कल सरकार अनुपूरक बजट सहित कई विधेयकों को सदन में पेश करेगी। वहीं जनता इस हंगामे को ठीक नहीं मानती उसका मानना है कि जनहित एवं विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होनी चाहिए, आरोप प्रत्यारोप के लिए बहुत से मंच है। चार दिवसीय इस सत्र का अधिकांश समय तो हंगामे में निकलना गलत है। 

 राजस्व अदालत गठन की मांग 
 विधान परिषद में भाजपा सदस्य विजय बहादुर पाठक ने प्रदेश में लोक अदालत की तर्ज पर राजस्व जन अदालत की मांग रखी। घरौनी का वितरण हो या भूमि विवाद संबंधित प्रकरण अधिकारियों की जवाबदेही तय कर समाधान निकाले जा रहे है । किन्तु नामांतरण, बटवारा, सीमांकन, कब्जा, बेदखली सर्वजनिक सम्पतियों पर अवैध ढंग से कब्जे आदि से संबंधित वाद बडी़ संख्या में लंम्बित हैं। इन मामलों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश है किन्तु उपजिलाधिकारी, तहसीलदार नायब तहसीलदारों पर अत्यधिक प्रशासनिक दायित्वों के कारण वर्षों से लंबित वादों के निस्तारण की गति मंद है। उन्होंने कहा कि कई बार भूमि संबंधीत विवाद इस सीमा तक बढ जा रहे है कि वे कानून व्यवस्था तक के लिए चुनौती बन जाते है। प्रदेश में राजस्व न्यायालयों में लंम्बित वादों के समयबद्ध निस्तारण के लिए लोक अदालत की तर्ज पर राजस्व जन अदालत शुरू करने की आवश्यकता है। 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Rajesh Singh Picture

राजेश कुमार सिंह को पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से बीएससी, एलएलबी और मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। वर्तमान में वह हिंदी दैनिक ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। राजनीतिक, प्रशासनिक और शासन से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी समझ है। 

नवीनतम

कुछ मांगों पर सहमति बनी कुछ पर नहीं :पाण्डेय 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री देवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने सोमवार को बताया कि...
उत्तर प्रदेश 
कुछ मांगों पर सहमति बनी कुछ पर नहीं :पाण्डेय 

श्रावण माह के पहले सोमवार को बाबा घुइसरनाथ धाम में उमड़े श्रद्धालु

लालगंज, प्रतापगढ़। श्रावण माह के पहले सोमवार को बाबा घुइसरनाथ धाम में शिव भक्तों का सैलाब उमड़ा दिखा। भोर में...
श्रावण माह के पहले सोमवार को बाबा घुइसरनाथ धाम में उमड़े श्रद्धालु

फार्मासिस्ट फेडरेशन ने सरकार को भेजे सुझाव 

लखनऊ। भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा देश में फार्मेसी शिक्षा, पंजीकरण एवं पेशेवर नियमन को आधुनिक...
उत्तर प्रदेश 
फार्मासिस्ट फेडरेशन ने सरकार को भेजे सुझाव 

भाजपा के मुख्य प्रवक्ता दिनेश प्रताप सिंह का भाजपा कार्यालय पर प्रथम आगमन, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

प्रतापगढ़। भारतीय जनता पार्टी प्रतापगढ़ के कार्यालय पर उत्तर प्रदेश भाजपा के मुख्य प्रवक्ता दिनेश प्रताप सिंह का प्रथम आगमन...
भाजपा के मुख्य प्रवक्ता दिनेश प्रताप सिंह का भाजपा कार्यालय पर प्रथम आगमन, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

केजीएमयू में बोन व टिश्यू बैंक का शुभारंभ

लखनऊ। चिकित्सा विज्ञान एवं पुनर्निर्माण शल्य चिकित्सा के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय...
उत्तर प्रदेश 
केजीएमयू में बोन व टिश्यू बैंक का शुभारंभ

उत्तर प्रदेश

कुछ मांगों पर सहमति बनी कुछ पर नहीं :पाण्डेय 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री देवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने सोमवार को बताया कि...
उत्तर प्रदेश 
कुछ मांगों पर सहमति बनी कुछ पर नहीं :पाण्डेय 

फार्मासिस्ट फेडरेशन ने सरकार को भेजे सुझाव 

लखनऊ। भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा देश में फार्मेसी शिक्षा, पंजीकरण एवं पेशेवर नियमन को आधुनिक...
उत्तर प्रदेश 
फार्मासिस्ट फेडरेशन ने सरकार को भेजे सुझाव 

केजीएमयू में बोन व टिश्यू बैंक का शुभारंभ

लखनऊ। चिकित्सा विज्ञान एवं पुनर्निर्माण शल्य चिकित्सा के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय...
उत्तर प्रदेश 
केजीएमयू में बोन व टिश्यू बैंक का शुभारंभ

पुलिस अधीक्षक द्वारा सीताराम धाम का निरीक्षण कर यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

प्रतापगढ़।श्रावण माह के प्रथम सोमवार के दृष्टिगत श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम यातायात एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़...
उत्तर प्रदेश 
पुलिस अधीक्षक द्वारा सीताराम धाम का निरीक्षण कर यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा