साइबर अपराधियों पर करारा प्रहार, पीड़ितों के चेहरों पर लौटी मुस्कान
संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना* के कुशल निर्देशन में जनपद में संचालित *"क्रैक साइबर क्राइम"* अभियान के अंतर्गत साइबर अपराधों की रोकथाम एवं पीड़ितों को त्वरित राहत उपलब्ध कराने के उद्देश्य से साइबर सेल थाना कोतवाली खलीलाबाद द्वारा निरंतर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है ।
इसी क्रम में साइबर सेल टीम ने विभिन्न बैंकों, भुगतान गेटवे एवं संबंधित संस्थाओं से सतत समन्वय एवं प्रभावी पैरवी करते हुए साइबर ठगी के 10 पीड़ितों को कुल करीब 05 लाख रुपये की धनराशि उनके बैंक खातों में सफलतापूर्वक वापस कराई । धनराशि वापस मिलने पर पीड़ितों के चेहरे पर मुस्कान लौट आई तथा उन्होंने संतकबीरनगर पुलिस का आभार व्यक्त किया ।
*घटनाओं का संक्षिप्त विवरण:-*
1. सुरेन्द्र कुमार
दिनांक 22.05.2026 को शिकायत दर्ज कराई कि अज्ञात साइबर अपराधी द्वारा मोबाइल फोन हैक कर उनके बैंक खाते से ₹75,000 निकाल लिए गए। साइबर सेल की त्वरित कार्रवाई से पूरे ₹75,000 वापस कराए गए ।
2. अजीज अहमद
दिनांक 11.06.2026 को शिकायत दी कि संदिग्ध APK फ़ाइल डाउनलोड करने के बाद मोबाइल हैक हो गया तथा खाते से ₹65,000 की साइबर ठगी हो गई। प्रभावी पैरवी के बाद ₹65,000 वापस कराए गए ।
3. हरिवंश
दिनांक 22.05.2026 को शिकायत दी कि स्वयं को पुलिस अधिकारी बताकर आपत्तिजनक वीडियो का भय दिखाते हुए साइबर अपराधियों ने ₹29,800 ठग लिए। साइबर सेल ने पूरी धनराशि ₹29,800 वापस कराई ।
4. बंशु
मोबाइल फोन गुम होने के बाद उसके दुरुपयोग से बैंक खाते से ₹2,22,895 की धोखाधड़ी की गई। अब तक साइबर सेल द्वारा ₹1,800 वापस कराए गए, शेष धनराशि की कार्रवाई जारी है ।
5. अष्टाभुजा प्रसाद चौधरी
मोबाइल फोन हैक कर बैंक खाते से ₹88,200 निकाल लिए गए। साइबर सेल की कार्रवाई से पूरे ₹88,200 वापस कराए गए ।
6. अनन्या आर्या
स्वयं को पुलिस अधिकारी बताकर मुकदमे में फंसाने का भय दिखाते हुए ₹38,000 की ठगी की गई। साइबर सेल ने ₹32,073 वापस कराए ।
7. गौतम राजभर
मोबाइल फोन हैक कर ₹19,000 की साइबर ठगी की गई। प्रभावी कार्रवाई के बाद पूरे ₹19,000 वापस कराए गए ।
8. सूरज
अधिक लाभ का झांसा देकर ₹13,000 की साइबर ठगी की गई। साइबर सेल ने पूरी धनराशि ₹13,000 वापस कराई ।
9. अंकित चौधरी
अधिक धन कमाने का लालच देकर ₹1,920 की ठगी की गई। कार्रवाई के उपरांत ₹886.79 वापस कराए गए ।
10. नीरज पाण्डेय
ऑनलाइन गेम 'तीन पत्ती' खेलने के नाम पर ₹9,24,000 की साइबर ठगी हुई। साइबर सेल द्वारा अब तक ₹1,71,717 वापस कराए जा चुके हैं तथा शेष धनराशि वापस कराने की प्रक्रिया प्रचलित है जनहित में अपील:-*
किसी भी अनजान कॉल, लिंक, ओटीपी, क्यूआर कोड अथवा संदिग्ध APK फ़ाइल पर विश्वास न करें ।
पुलिस, बैंक अधिकारी, कस्टमर केयर या सरकारी अधिकारी बनकर धन की मांग करने वालों से सतर्क रहें ।
लालच, निवेश, ऑनलाइन गेम, डिजिटल अरेस्ट, KYC अपडेट अथवा ब्लैकमेलिंग जैसे साइबर अपराधों से सावधान रहें ।
यदि आप साइबर ठगी के शिकार हो जाएं तो तत्काल 1930 साइबर हेल्पलाइन पर कॉल करें अथवा www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें। समय पर शिकायत करने से धनराशि वापस मिलने की संभावना काफी बढ़ जाती है ।
*"सतर्क नागरिक ही सुरक्षित नागरिक- साइबर अपराध के विरुद्ध संतकबीरनगर पुलिस सदैव आपके साथ ।"*
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखने वाले दयानिधि त्रिपाठी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के संत कबीर नगर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।
