आरआरबी भर्ती परीक्षा के लिए तैयारियां पूरी, 52 लाख से अधिक अभ्यर्थी देंगे सीबीटी

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

प्रयागराज। रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) की लेवल-1 भर्ती परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

उत्तर मध्य रेलवे के 24 परीक्षा केंद्रों पर 3 से 25 अगस्त तक होगी सीबीटी परीक्षा, सुरक्षा और अभ्यर्थियों की सुविधा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। यह जानकारी शनिवार को उमरे के जनसंपर्क अधिकारी अमित मालवीय ने दी।

उन्होंने बताया कि परीक्षा के दौरान सुरक्षा, पारदर्शिता और अभ्यर्थियों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। सभी परीक्षा केंद्रों पर रेलवे अधिकारियों की तैनाती, सीसीटीवी निगरानी और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के जवानों की विशेष व्यवस्था की गई है।

उन्होंने बताया कि कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) 3 अगस्त से 25 अगस्त 2026 तक कुल 16 परीक्षा दिवसों में 48 पारियों में आयोजित होगी।

रायबरेली: पति-पत्नी ने प्रेमी की हत्या कर घर के भीतर दफ़नाया शव, महिला हिरासत में... ये खबर भी पढ़े : रायबरेली: पति-पत्नी ने प्रेमी की हत्या कर घर के भीतर दफ़नाया शव, महिला हिरासत में...

इस भर्ती अभियान के तहत देशभर में 22,195 पदों पर भर्ती की जाएगी। परीक्षा के लिए 144 शहरों के 335 केंद्रों पर 52.39 लाख से अधिक अभ्यर्थी पंजीकृत हैं।

अमित मालवीय ने बताया कि आरआरबी प्रयागराज के क्षेत्राधिकार में कुल 28 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें उत्तर प्रदेश के प्रयागराज, कानपुर, अलीगढ़, आगरा, झांसी और मुरादाबाद में 25 केंद्र, जबकि उत्तराखंड के रुड़की और देहरादून में 3 केंद्र स्थापित किए गए हैं।

इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से उत्तर मध्य रेलवे के तीनों मंडलों और वर्कशॉप में 1,183 रिक्त पदों पर चयन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि प्रयागराज में 10, कानपुर में 4 , अलीगढ़ में 2, आगरा में 7 और झांसी में 1 परीक्षा केंद्र बनाया गया है। प्रत्येक केंद्र पर रेलवे अधिकारियों को समन्वयक के रूप में तैनात किया गया है, जबकि बड़े केंद्रों पर दो-दो अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि परीक्षा को पूरी तरह सुरक्षित और पारदर्शी बनाने के लिए सभी केंद्रों पर 100 प्रतिशत सीसीटीवी निगरानी, कंट्रोल रूम की व्यवस्था तथा आरपीएफ के जवानों की तैनाती की गई है।

अभ्यर्थियों की सहायता और परीक्षा संचालन के लिए पर्याप्त कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। परीक्षा में शामिल होने वाले सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को पहले ही आवश्यक प्रशिक्षण दिया जा चुका है।

उन्होंने बताया कि परीक्षा के दौरान कानून-व्यवस्था, यातायात नियंत्रण और अभ्यर्थियों की सुगम आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए संबंधित जिला प्रशासन और पुलिस विभाग के साथ समन्वय स्थापित किया गया है।

अमित मालवीय ने सभी अभ्यर्थियों से अपील की कि वे अपने ई-कॉल लेटर में दिए गए निर्देशों का पालन करें, निर्धारित समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचें और निष्पक्ष एवं पारदर्शी परीक्षा कराने में रेलवे का सहयोग करें।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

वैशाली समाज कल्याण संस्थान ने बच्चों की ट्रैफिकिंग के खिलाफ किया निर्णायक जंग का ऐलान 

वैशाली समाज कल्याण संस्थान ने बच्चों की ट्रैफिकिंग के खिलाफ किया निर्णायक जंग का ऐलान  विश्व मानव दुर्व्यापार विरोधी दिवस...
वैशाली समाज कल्याण संस्थान ने बच्चों की ट्रैफिकिंग के खिलाफ किया निर्णायक जंग का ऐलान 

अवैध हथियार रखने के मामले में पूर्व मंत्री मंजू वर्मा और उनके पति चन्द्रशेखर वर्मा को मिली 7-7 वर्षों की सश्रम कारावास 

अवैध हथियार रखने के मामले में पूर्व मंत्री मंजू वर्मा और उनके पति चन्द्रशेखर वर्मा को मिली 7-7 वर्षों की...
अवैध हथियार रखने के मामले में पूर्व मंत्री मंजू वर्मा और उनके पति चन्द्रशेखर वर्मा को मिली 7-7 वर्षों की सश्रम कारावास 

जुलाई-2026 की आईजीआरएस रैंकिंग में अम्बेडकरनगर पुलिस का प्रदेश में प्रथम स्थान 

  अम्बेडकरनगर । जनपद पुलिस ने जनशिकायतों के गुणवत्तापूर्ण, समयबद्ध एवं प्रभावी निस्तारण में उत्कृष्ट कार्य करते हुए जुलाई-2026 की यह...
उत्तर प्रदेश 
जुलाई-2026 की आईजीआरएस रैंकिंग में अम्बेडकरनगर पुलिस का प्रदेश में प्रथम स्थान 

जबलपुरः मुख्यमंत्री ने हाईटेक तिलवारा थाना भवन सहित तीन परियोजनाओं का किया लोकार्पण

जबलपुर। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को जबलपुर प्रवास के दौरान पुलिस अधोसंरचना को सुदृढ़ करने...
मध्य प्रदेश 
जबलपुरः मुख्यमंत्री ने हाईटेक तिलवारा थाना भवन सहित तीन परियोजनाओं का किया लोकार्पण

सीजेआई सूर्यकांत बोले- हर विवाद का समाधान कोर्ट नहीं, जरूरत समझने से निकलता है

जयपुर। सीजेआई सूर्यकांत ने कहा कि यदि शुरुआत में ही व्यक्ति की वास्तविक जरूरत जान ली जाए तो विवाद ही...
राजस्थान 
सीजेआई सूर्यकांत बोले- हर विवाद का समाधान कोर्ट नहीं, जरूरत समझने से निकलता है

उत्तर प्रदेश

जुलाई-2026 की आईजीआरएस रैंकिंग में अम्बेडकरनगर पुलिस का प्रदेश में प्रथम स्थान 

  अम्बेडकरनगर । जनपद पुलिस ने जनशिकायतों के गुणवत्तापूर्ण, समयबद्ध एवं प्रभावी निस्तारण में उत्कृष्ट कार्य करते हुए जुलाई-2026 की यह...
उत्तर प्रदेश 
जुलाई-2026 की आईजीआरएस रैंकिंग में अम्बेडकरनगर पुलिस का प्रदेश में प्रथम स्थान 

आरआरबी भर्ती परीक्षा के लिए तैयारियां पूरी, 52 लाख से अधिक अभ्यर्थी देंगे सीबीटी

प्रयागराज। रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) की लेवल-1 भर्ती परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए...
शिक्षा-रोजगार  उत्तर प्रदेश 
आरआरबी भर्ती परीक्षा के लिए तैयारियां पूरी, 52 लाख से अधिक अभ्यर्थी देंगे सीबीटी

साइबर अपराधियों पर करारा प्रहार, पीड़ितों के चेहरों पर लौटी मुस्कान

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के कुशल निर्देशन में जनपद में संचालित *"क्रैक साइबर क्राइम"* अभियान...
उत्तर प्रदेश 
साइबर अपराधियों पर करारा प्रहार, पीड़ितों के चेहरों पर लौटी मुस्कान

सेवा, सुरक्षा एवं संवेदना की मिसाल बनी महुली पुलिस

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना* के कुशल निर्देशन में उत्तर प्रदेश पुलिस की *"सेवा, सुरक्षा एवं...
उत्तर प्रदेश 
सेवा, सुरक्षा एवं संवेदना की मिसाल बनी महुली पुलिस