रायबरेली: पति-पत्नी ने प्रेमी की हत्या कर घर के भीतर दफ़नाया शव, महिला हिरासत में...

दुर्गंध आने पर ग्रामीणों ने पुलिस को दी सूचना

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

रायबरेली: रायबरेली के डलमऊ थाना क्षेत्र के पूरे रजऊ मजरे मुस्तफाबाद बेलहनी गांव में बड़ी वारदात सामने आई है। यहां एक महिला और उसके पति ने मिलकर महिला के प्रेमी की कथित तौर पर हत्या कर दी।

वारदात के बाद शव को घर के भीतर ही दफना दिया गया। कई दिनों बाद शव से बदबू आने पर मामला उजागर हुआ, जिसके बाद पुलिस ने खुदाई कर शव बरामद किया।

कांवड़ यात्रा मार्ग पर खाद्य सुरक्षा टीम सक्रिय   ये खबर भी पढ़े : कांवड़ यात्रा मार्ग पर खाद्य सुरक्षा टीम सक्रिय  

जानकारी के अनुसार, महिला रीता अपने मायके में प्रेमी अमित के साथ रह रही थी। इस दौरान उसका पति राम प्रकाश भी अक्सर वहां आता-जाता था।

बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर अमित का रीता और राम प्रकाश से विवाद हो गया। विवाद के बाद दोनों ने मिलकर अमित की हत्या कर दी और साक्ष्य छिपाने के लिए शव को घर के अंदर दफना दिया।

कई दिन बाद घर से तेज दुर्गंध आने पर ग्रामीणों को शक हुआ और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घर में खुदाई कर शव बरामद किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस ने आरोपी महिला रीता को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, जबकि उसके पति राम प्रकाश की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट व पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

प्रेमी ने शादी से किया इनकार...तो प्रेमिका ने गला घोंटकर उतारा मौत के घाट

मध्य प्रदेश से गिरफ्तारी, पुलिस जांच में बड़ा खुलासा फरीदाबाद। गांव अनंगपुर में प्रेमी द्वारा शादी से मना करने से...
उत्तर प्रदेश 
प्रेमी ने शादी से किया इनकार...तो  प्रेमिका ने गला घोंटकर उतारा मौत के घाट

कंधे पर कांवर, हाथों में तिरंगा; कांवड़ियों ने दिया जल संरक्षण का अनूठा संदेश

बम-बम भोले और हर-हर महादेव के जयकारों के साथ गूंजा गंगा घाट वाराणसी। उत्तर प्रदेश की धार्मिक नगरी वाराणसी में...
उत्तर प्रदेश 
कंधे पर कांवर, हाथों में तिरंगा; कांवड़ियों ने दिया जल संरक्षण का अनूठा संदेश

लॉ कॉलेजों के मानकों की होगी जांच, मां विन्ध्यवासिनी विवि ने बनाई टीम

मीरजापुर। मां विन्ध्यवासिनी विश्वविद्यालय से संबद्ध मीरजापुर और सोनभद्र के लॉ कॉलेजों में बार काउंसिल ऑफ इंडिया के मानकों की...
उत्तर प्रदेश 
लॉ कॉलेजों के मानकों की होगी जांच, मां विन्ध्यवासिनी विवि ने बनाई टीम

कुत्ते को बचाने के लिए नहर में कूदा युवक डूबा, गोताखोर तलाश में जुटे

हरियाणा राज्य के राेहतक का मामला  रोहतक। पहरावर हेड में कुत्ते को बचाने के लिए नहर उतरा युवक नहर में...
हरियाणा 
कुत्ते को बचाने के लिए नहर में कूदा युवक डूबा, गोताखोर तलाश में जुटे

उत्तर प्रदेश

प्रेमी ने शादी से किया इनकार...तो प्रेमिका ने गला घोंटकर उतारा मौत के घाट

मध्य प्रदेश से गिरफ्तारी, पुलिस जांच में बड़ा खुलासा फरीदाबाद। गांव अनंगपुर में प्रेमी द्वारा शादी से मना करने से...
उत्तर प्रदेश 
प्रेमी ने शादी से किया इनकार...तो  प्रेमिका ने गला घोंटकर उतारा मौत के घाट

कंधे पर कांवर, हाथों में तिरंगा; कांवड़ियों ने दिया जल संरक्षण का अनूठा संदेश

बम-बम भोले और हर-हर महादेव के जयकारों के साथ गूंजा गंगा घाट वाराणसी। उत्तर प्रदेश की धार्मिक नगरी वाराणसी में...
उत्तर प्रदेश 
कंधे पर कांवर, हाथों में तिरंगा; कांवड़ियों ने दिया जल संरक्षण का अनूठा संदेश

लॉ कॉलेजों के मानकों की होगी जांच, मां विन्ध्यवासिनी विवि ने बनाई टीम

मीरजापुर। मां विन्ध्यवासिनी विश्वविद्यालय से संबद्ध मीरजापुर और सोनभद्र के लॉ कॉलेजों में बार काउंसिल ऑफ इंडिया के मानकों की...
उत्तर प्रदेश 
लॉ कॉलेजों के मानकों की होगी जांच, मां विन्ध्यवासिनी विवि ने बनाई टीम

तालाब का बढ़ा जलस्तर बना खतरा, घरों के पास मगरमच्छ दिखने से दहशत

यूपी के औरैया का मामला औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में अजीतमल तहसील क्षेत्र के अयाना थाना क्षेत्र के...
उत्तर प्रदेश 
तालाब का बढ़ा जलस्तर बना खतरा, घरों के पास मगरमच्छ दिखने से दहशत