महराजगंज में संपत्ति विवाद बना हत्या की वजह, बहू पर ससुर की हत्या का आरोप

हत्या के बाद शव को खाली प्लॉट में फेंककर सबूत मिटाने की कोशिश

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

उत्तर प्रदेश: मामला उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के फरेंदा थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव का है. मृतक की पहचान सच्चाराम गुप्ता के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार, उनके दो बेटे हैं.

आरोप है कि बड़ी बहू शोभा गुप्ता लंबे समय से ससुर पर अपनी संपत्ति उसके नाम करने का दबाव बना रही थी. सच्चाराम गुप्ता दोनों बेटों को बराबर हिस्सा देने की बात कहते थे.

SSC परीक्षा धांधली गैंग पर STF का शिकंजा, राजस्थान से वांछित आरोपी लोकेश गिरफ्तार ये खबर भी पढ़े : SSC परीक्षा धांधली गैंग पर STF का शिकंजा, राजस्थान से वांछित आरोपी लोकेश गिरफ्तार

इसी को लेकर परिवार में लंबे समय से विवाद चल रहा था. मामला दीवानी अदालत तक भी पहुंच चुका था, लेकिन विवाद खत्म नहीं हुआ.

पुलिस की जांच के मुताबिक, आरोपी बहू ने कथित तौर पर साजिश के तहत सच्चाराम गुप्ता को बंटवारे पर बातचीत के बहाने अपने घर बुलाया. वहां पहले से रमेश गुप्ता और एक कथित झोलाछाप डॉक्टर धनई यादव मौजूद थे.

आरोप है कि बातचीत के दौरान विवाद बढ़ा तो शोभा गुप्ता ने सच्चाराम की आंखों में मिर्च पाउडर डाल दिया. आंखों में तेज जलन होने से वह जमीन पर गिर पड़े.

इसके बाद दोनों अन्य आरोपियों ने उन्हें पकड़ लिया और शोभा ने फावड़े के लकड़ी वाले डंडे से उनके सिर पर कई वार किए. गंभीर चोटों के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई.

पुलिस के अनुसार, हत्या के बाद आरोपियों ने घटना को छिपाने की कोशिश की. कथित तौर पर धनई यादव ने सच्चाराम को मृत घोषित किया और फिर सभी रात होने का इंतजार करने लगे.

आरोप है कि बाद में श्रीकांत चौहान नाम के व्यक्ति को भी बुलाया गया. शव का चेहरा कपड़े से बांधा गया और उसे घसीटकर घर के बाहर एक खाली प्लॉट में फेंक दिया गया, ताकि सबूत मिटाए जा सकें और हत्या का शक किसी पर न जाए.

घटना की सूचना मिलने के बाद फरेंदा थाना पुलिस ने जांच शुरू की. महराजगंज के एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि पुलिस ने चार घंटे के भीतर मामले का खुलासा कर दिया. पुलिस ने मुख्य आरोपी बहू समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है.

पूछताछ में संपत्ति विवाद को हत्या की वजह बताया गया है. पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल फावड़े का डंडा और अन्य सबूत बरामद कर लिए हैं.

एसपी के मुताबिक, सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. आरोपियों से पूछताछ की जा रही है.

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

यवतमाल में बाढ़ का कहर: पुल पार करते समय बही SUV, महिला और दो बेटियों की मौत

महाराष्ट्र: महाराष्ट्र के यवतमाल जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया। यहां एक महिला और उसकी दो बेटियों...
महाराष्ट्र 
यवतमाल में बाढ़ का कहर: पुल पार करते समय बही SUV, महिला और दो बेटियों की मौत

पीएम मोदी करेंगे अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन, 18 हजार करोड़ की परियोजनाओं के उपहार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में बने अल्लूरी सीताराम राजू अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे...
राष्ट्रीय 
पीएम मोदी करेंगे अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन, 18 हजार करोड़ की परियोजनाओं के उपहार

महराजगंज में संपत्ति विवाद बना हत्या की वजह, बहू पर ससुर की हत्या का आरोप

उत्तर प्रदेश: मामला उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के फरेंदा थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव का है. मृतक की पहचान...
उत्तर प्रदेश 
महराजगंज में संपत्ति विवाद बना हत्या की वजह, बहू पर ससुर की हत्या का आरोप

कमर्शियल LPG सिलेंडर हुआ ₹200 से ज्यादा सस्ता, होटल-रेस्टोरेंट कारोबारियों को बड़ी राहत

नई दिल्ली। नए महीने के पहले दिन आम लोगों के बजाय होटल, रेस्टोरेंट और छोटे कारोबारियों के लिए बड़ी राहत...
राष्ट्रीय  कारोबार  राज्य 
कमर्शियल LPG सिलेंडर हुआ ₹200 से ज्यादा सस्ता, होटल-रेस्टोरेंट कारोबारियों को बड़ी राहत

पॉक्सो मामले का वारंटी आरोपी गिरफ्तार, अलीगंज पुलिस ने घर से दबोचा

लखनऊ। अलीगंज थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म के मामले में वांछित एक वारंटी आरोपी को गिरफ्तार किया है।...
उत्तर प्रदेश 
पॉक्सो मामले का वारंटी आरोपी गिरफ्तार, अलीगंज पुलिस ने घर से दबोचा

उत्तर प्रदेश

महराजगंज में संपत्ति विवाद बना हत्या की वजह, बहू पर ससुर की हत्या का आरोप

उत्तर प्रदेश: मामला उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के फरेंदा थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव का है. मृतक की पहचान...
उत्तर प्रदेश 
महराजगंज में संपत्ति विवाद बना हत्या की वजह, बहू पर ससुर की हत्या का आरोप

पॉक्सो मामले का वारंटी आरोपी गिरफ्तार, अलीगंज पुलिस ने घर से दबोचा

लखनऊ। अलीगंज थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म के मामले में वांछित एक वारंटी आरोपी को गिरफ्तार किया है।...
उत्तर प्रदेश 
पॉक्सो मामले का वारंटी आरोपी गिरफ्तार, अलीगंज पुलिस ने घर से दबोचा

एक साल से फरार गैर इरादतन हत्या का आरोपी गिरफ्तार, महिगवां पुलिस को मिली सफलता

लखनऊ। महिगवां थाना पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के एक मामले में पिछले लगभग एक वर्ष से फरार चल रहे...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
एक साल से फरार गैर इरादतन हत्या का आरोपी गिरफ्तार, महिगवां पुलिस को मिली सफलता

4 साल पुरानी फोटो बनी गिरफ्तारी की वजह, अवैध तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार

लखनऊ। कोतवाली दुबग्गा पुलिस ने अवैध हथियार रखने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
4 साल पुरानी फोटो बनी गिरफ्तारी की वजह, अवैध तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार