पीएम मोदी करेंगे अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन, 18 हजार करोड़ की परियोजनाओं के उपहार

सेमीकंडक्टर और नवीकरणीय ऊर्जा से जुड़ी बड़ी परियोजनाओं की शुरुआत।

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में बने अल्लूरी सीताराम राजू अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन करेंगे।

इस हवाई अड्डे के निर्माण पर करीब 5,000 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। आंध्र प्रदेश सरकार इस आधुनिक हवाई अड्डे को पूरे उत्तर आंध्र क्षेत्र के विकास के लिए बहुत अहम मान रही है।

कारगिल विजय दिवस पर सीएम सरमा ने वीर शहीदों को दी श्रद्धांजलि ये खबर भी पढ़े : कारगिल विजय दिवस पर सीएम सरमा ने वीर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

सुबह करीब 11 बजे प्रधानमंत्री हवाई अड्डे के टर्मिनल भवन का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वह राज्यपाल एस. अब्दुल नजीर और मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के साथ हवाई अड्डे का निरीक्षण करेंगे।

इसके बाद प्रधानमंत्री खुली छत वाले वाहन से जनसभा स्थल जाएंगे। वहां जनजातीय समुदाय की 13,500 से अधिक महिलाएं और छात्र-छात्राएं भव्य ढिमसा नृत्य करके उनका स्वागत करेंगे।

सरकारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इस हवाई अड्डे की योजना उद्योगों के विकास, रोजगार बढ़ाने, निर्यात, कौशल विकास और शोध को बढ़ावा देने के लिए बनाई गई है।

हवाई अड्डे के पहले चरण में हर साल 60 लाख यात्रियों को संभालने की क्षमता है। भविष्य में इसकी क्षमता बढ़ाकर 4 करोड़ यात्रियों प्रति वर्ष करने की योजना भी तैयार की गई है।

प्रेस सूचना ब्यूरो (पीआईबी) की विज्ञप्ति के अनुसार, इस हवाई अड्डे में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), बिल्डिंग इन्फॉर्मेशन मॉडलिंग (बीआईएम), एयरसाइड 4.0 तकनीक, एयरपोर्ट प्रेडिक्टिव ऑपरेशंस सेंटर (एपीओसी) और बायोमेट्रिक यात्री प्रक्रिया जैसी आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल किया गया है।

हवाई अड्डे का डिजाइन आंध्र प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत से प्रेरित है। टर्मिनल की छत की बनावट पारंपरिक चुट्टिलु झोपड़ियों और अराकू घाटी के प्राकृतिक दृश्यों से प्रेरित है।

इसकी लहरदार आकृति उड़ती हुई मछली की सुंदर चाल को दर्शाती है। प्रधानमंत्री मोदी आज राज्य में करीब 18 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे और कई नई परियोजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे।

वह विशाखापत्तनम में 460 करोड़ रुपये की लागत वाली एएसआईपी सेमीकंडक्टर परियोजना की आधारशिला रखेंगे। इस परियोजना को एएसआईपी टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड और दक्षिण कोरिया की एपीएसीटी की साझेदारी में बनाया जा रहा है।

यह आंध्र प्रदेश की पहली सेमीकंडक्टर निर्माण इकाई होगी, जिसे इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन के तहत मंजूरी मिली है। यहां हर साल करीब 9.6 करोड़ सेमीकंडक्टर चिप बनाई जाएंगी। इससे सेमीकंडक्टर उद्योग से जुड़े अन्य छोटे और सहायक उद्योगों को भी बढ़ावा मिलेगा।

इसी तरह प्रधानमंत्री कुरनूल-4 नवीकरणीय ऊर्जा परियोजना (4.5 गीगावाट) के लिए बिजली पहुंचाने वाली नई ट्रांसमिशन लाइन की आधारशिला रखेंगे। यह परियोजना पावरग्रिड बना रहा है।

इस पर करीब 5,550 करोड़ रुपये खर्च होंगे। प्रधानमंत्री कुरनूल के पवन और सौर ऊर्जा क्षेत्रों के लिए बनाई गई बिजली ट्रांसमिशन लाइन का भी उद्घाटन करेंगे। इस परियोजना पर करीब 3,550 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं।

इसके अलावा, प्रधानमंत्री अनंतपुरम और कुरनूल के सौर ऊर्जा परियोजनाओं के लिए बनाई गई बिजली ट्रांसमिशन लाइन का उद्घाटन करेंगे। इस परियोजना को पावरग्रिड ने 820 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनाया है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

34 साल का इंतजार खत्म: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय जूडो का ऐतिहासिक दिन, एक ही दिन में दो स्वर्ण और एक रजत पदक

ग्लास्गो। स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 भारतीय जूडो के इतिहास में स्वर्णिम अध्याय बन गया। जिस खेल...
राष्ट्रीय  खेल 
34 साल का इंतजार खत्म: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय जूडो का ऐतिहासिक दिन, एक ही दिन में दो स्वर्ण और एक रजत पदक

शाहजहांपुर में युवक की चाकू मारकर हत्या, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, कई संदिग्ध हिरासत में

शाहजहांपुर: शाहजहांपुर के कांट थाना क्षेत्र में कमलनैनपुर गांव निवासी साइकिल मिस्त्री गौतम मौर्य (20 वर्ष) की शुक्रवार रात चाकू...
उत्तर प्रदेश 
शाहजहांपुर में युवक की चाकू मारकर हत्या, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, कई संदिग्ध हिरासत में

कॉमनवेल्थ में भारत का भाला चला! नीरज ने जीता सिल्वर, यशवीर ने ब्रॉन्ज से बढ़ाया देश का मान

  ग्लास्गो।  स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में आज भारतीय खिलाड़ियों ने यादगार प्रदर्शन किए। कॉमनवेल्थ गेम्स नीरज...
खेल 
कॉमनवेल्थ में भारत का भाला चला! नीरज ने जीता सिल्वर, यशवीर ने ब्रॉन्ज से बढ़ाया देश का मान

यवतमाल में बाढ़ का कहर: पुल पार करते समय बही SUV, महिला और दो बेटियों की मौत

महाराष्ट्र: महाराष्ट्र के यवतमाल जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया। यहां एक महिला और उसकी दो बेटियों...
महाराष्ट्र 
यवतमाल में बाढ़ का कहर: पुल पार करते समय बही SUV, महिला और दो बेटियों की मौत

पीएम मोदी करेंगे अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन, 18 हजार करोड़ की परियोजनाओं के उपहार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में बने अल्लूरी सीताराम राजू अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे...
राष्ट्रीय 
पीएम मोदी करेंगे अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन, 18 हजार करोड़ की परियोजनाओं के उपहार

उत्तर प्रदेश

शाहजहांपुर में युवक की चाकू मारकर हत्या, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, कई संदिग्ध हिरासत में

शाहजहांपुर: शाहजहांपुर के कांट थाना क्षेत्र में कमलनैनपुर गांव निवासी साइकिल मिस्त्री गौतम मौर्य (20 वर्ष) की शुक्रवार रात चाकू...
उत्तर प्रदेश 
शाहजहांपुर में युवक की चाकू मारकर हत्या, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, कई संदिग्ध हिरासत में

महराजगंज में संपत्ति विवाद बना हत्या की वजह, बहू पर ससुर की हत्या का आरोप

उत्तर प्रदेश: मामला उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के फरेंदा थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव का है. मृतक की पहचान...
उत्तर प्रदेश 
महराजगंज में संपत्ति विवाद बना हत्या की वजह, बहू पर ससुर की हत्या का आरोप

पॉक्सो मामले का वारंटी आरोपी गिरफ्तार, अलीगंज पुलिस ने घर से दबोचा

लखनऊ। अलीगंज थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म के मामले में वांछित एक वारंटी आरोपी को गिरफ्तार किया है।...
उत्तर प्रदेश 
पॉक्सो मामले का वारंटी आरोपी गिरफ्तार, अलीगंज पुलिस ने घर से दबोचा

एक साल से फरार गैर इरादतन हत्या का आरोपी गिरफ्तार, महिगवां पुलिस को मिली सफलता

लखनऊ। महिगवां थाना पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के एक मामले में पिछले लगभग एक वर्ष से फरार चल रहे...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
एक साल से फरार गैर इरादतन हत्या का आरोपी गिरफ्तार, महिगवां पुलिस को मिली सफलता