शाहजहांपुर में युवक की चाकू मारकर हत्या, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, कई संदिग्ध हिरासत में

वायरल वीडियो और अन्य साक्ष्यों की जांच जारी

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

शाहजहांपुर: शाहजहांपुर के कांट थाना क्षेत्र में कमलनैनपुर गांव निवासी साइकिल मिस्त्री गौतम मौर्य (20 वर्ष) की शुक्रवार रात चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई।

वारदात के बाद ग्रामीणों ने एक आरोपी समीर को पकड़कर पीटने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने चार अन्य संदिग्धों को हिरासत में लिया है। वहीं आरोपी का एक वीडियो भी सामने आया है, इसमें वह अकेले ही हत्या करने की बात कह रहा है।

आरक्षण के खिलाफ सवर्ण आर्मी का बड़ा ऐलान, 15 अगस्त के बाद जंतर-मंतर पर आंदोलन की चेतावनी ये खबर भी पढ़े : आरक्षण के खिलाफ सवर्ण आर्मी का बड़ा ऐलान, 15 अगस्त के बाद जंतर-मंतर पर आंदोलन की चेतावनी

गौतम मौर्य जलालाबाद रोड पर नहर कोठी के पास साइकिल की दुकान में काम करता था। उसका दिलावरपुर चौराहे के पास खेत है।

वह रोजाना दुकान बंद करने के बाद चौराहे की ओर अपने खेत पर खड़ी धान की फसल को देखते हुए आता था। शुक्रवार की रात करीब दस बजे दूसरे समुदाय के चार युवक दिलावर चौराहे से गौतम मौर्य को लेकर गए थे।

आरोप है कि गौतम के ऊपर चाकू से हमला कर दिया। चाकू के वार उसके सिर, गले और कंधे पर लगे थे। विवाद के दौरान दूसरे युवक के भी सिर पर चोट आई है।

घटना के बाद आरोपी उसे सड़क किनारे फेंक कर भागने लगे। शोर-शराबा होने पर ग्रामीणों ने घायल आरोपी को घेरकर पीट दिया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल गौतम को सीएचसी भेजा, जहां से राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। रास्ते में उसकी मौत हो गई।

एसपी सौरभ दीक्षित ने राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचकर घटना की जानकारी ली। एसपी ने बताया कि आरोपी समीर को गिरफ्तार किया गया है।

चार अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया गया है। घटना के खुलासे के लिए एसपी सिटी देवेंद्र कुमार की अगुवाई में दो टीमों का गठन किया गया है।

सैलून चलाने वाले आरोपी समीर ने ही कॉल कर गौतम को बुलाया और घटना को अंजाम दिया। बाइक से भाग रहे आरोपी को लोगों ने घेर लिया।

किसी ने वीडियो बनाया तो आरोपी समीर कह रहा है कि उसने अकेले ही वारदात को अंजाम दिया है। घटना के बाद काफी संख्या में पुलिस बल आरोपी की गली में तैनात किया गया है।
 
समीर और गौतम के घर के बीच करीब पांच सौ मीटर का फासला है। गौतम अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। शनिवार को समीर ने कॉल कर गौतम को बुलाया था। उसने पूरी प्लानिंग के साथ अपने तीन से चार साथियों को इकट्ठा किया। 
 
वारदात के बाद अन्य आरोपी भाग गए, जबकि ग्रामीणों ने समीर को पकड़कर पीट दिया। उसका एक मिनट 44 सेकंड का वीडियो वायरल हो रहा है, इसमें वह बेखौफ होकर कह रहा है कि उसकी बहन के साथ गौतम गलत कर रहा था, तभी वारदात को अंजाम दिया।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

‘भैया कब आएगा?’ , मासूम की मौत की गुत्थी बरकरार, फोरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार.....

मथुरा: मथुरा के बलदेव में मासूम माधव की मौत के बाद पूरा परिवार परेशान है। पांच वर्षीय साक्षी घर में...
उत्तर प्रदेश 
‘भैया कब आएगा?’ , मासूम की मौत की गुत्थी बरकरार, फोरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार.....

34 साल का इंतजार खत्म: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय जूडो का ऐतिहासिक दिन, एक ही दिन में दो स्वर्ण और एक रजत पदक

ग्लास्गो। स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 भारतीय जूडो के इतिहास में स्वर्णिम अध्याय बन गया। जिस खेल...
राष्ट्रीय  खेल 
34 साल का इंतजार खत्म: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय जूडो का ऐतिहासिक दिन, एक ही दिन में दो स्वर्ण और एक रजत पदक

शाहजहांपुर में युवक की चाकू मारकर हत्या, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, कई संदिग्ध हिरासत में

शाहजहांपुर: शाहजहांपुर के कांट थाना क्षेत्र में कमलनैनपुर गांव निवासी साइकिल मिस्त्री गौतम मौर्य (20 वर्ष) की शुक्रवार रात चाकू...
उत्तर प्रदेश 
शाहजहांपुर में युवक की चाकू मारकर हत्या, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, कई संदिग्ध हिरासत में

कॉमनवेल्थ में भारत का भाला चला! नीरज ने जीता सिल्वर, यशवीर ने ब्रॉन्ज से बढ़ाया देश का मान

  ग्लास्गो।  स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में आज भारतीय खिलाड़ियों ने यादगार प्रदर्शन किए। कॉमनवेल्थ गेम्स नीरज...
खेल 
कॉमनवेल्थ में भारत का भाला चला! नीरज ने जीता सिल्वर, यशवीर ने ब्रॉन्ज से बढ़ाया देश का मान

उत्तर प्रदेश

‘भैया कब आएगा?’ , मासूम की मौत की गुत्थी बरकरार, फोरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार.....

मथुरा: मथुरा के बलदेव में मासूम माधव की मौत के बाद पूरा परिवार परेशान है। पांच वर्षीय साक्षी घर में...
उत्तर प्रदेश 
‘भैया कब आएगा?’ , मासूम की मौत की गुत्थी बरकरार, फोरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार.....

शाहजहांपुर में युवक की चाकू मारकर हत्या, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, कई संदिग्ध हिरासत में

शाहजहांपुर: शाहजहांपुर के कांट थाना क्षेत्र में कमलनैनपुर गांव निवासी साइकिल मिस्त्री गौतम मौर्य (20 वर्ष) की शुक्रवार रात चाकू...
उत्तर प्रदेश 
शाहजहांपुर में युवक की चाकू मारकर हत्या, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, कई संदिग्ध हिरासत में

महराजगंज में संपत्ति विवाद बना हत्या की वजह, बहू पर ससुर की हत्या का आरोप

उत्तर प्रदेश: मामला उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के फरेंदा थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव का है. मृतक की पहचान...
उत्तर प्रदेश 
महराजगंज में संपत्ति विवाद बना हत्या की वजह, बहू पर ससुर की हत्या का आरोप