रहीमाबाद में नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट में भेजा गया जेल
16 वर्षीय किशोरी से छेड़छाड़, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप; पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपी को दबोचा
लखनऊ। रहीमाबाद थाना पुलिस ने नाबालिग किशोरी से छेड़छाड़, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के मामले में नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।पुलिस के अनुसार, 29 जुलाई 2026 को पीड़िता की मां ने थाना रहीमाबाद में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी करीब 16 वर्षीय पुत्री के साथ सचिन नामक युवक ने छेड़छाड़ की, गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। शिकायत के आधार पर थाना रहीमाबाद में मुकदमा संख्या 113/2026 के तहत धारा 74, 352, 351(3) बीएनएस तथा 7/8 पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज किया गया।
मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की। 30 जुलाई को मुखबिर की सूचना पर उपनिरीक्षक उमेश यादव और पुलिस टीम ने आरोपी के घर पर दबिश दी, जहां से उसे गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के दौरान सुप्रीम कोर्ट और मानवाधिकार आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन किया गया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान सचिन (20) पुत्र शिव नारायण निवासी ग्राम अमृतखेड़ा, मजरा उमरावल, थाना रहीमाबाद, जनपद लखनऊ के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश कर दिया है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।
