पालम अग्निकांड जांच रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, MCD और दमकल विभाग की लापरवाही से गईं 9 जानें

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

दिल्ली: दिल्ली के पालम इलाके में 18 मार्च को हुए दर्दनाक अग्निकांड की मजिस्ट्रियल जांच रिपोर्ट सामने आ गई है. इस हादसे में नौ लोगों की जान चली गई थी. दक्षिण-पश्चिम जिले के जिला मजिस्ट्रेट ने दिल्ली सरकार के गृह विभाग को 85 पन्नों की रिपोर्ट सौंप दी है. 

जांच रिपोर्ट में दिल्ली नगर निगम और दिल्ली फायर सर्विस की गंभीर लापरवाहियों को हादसे की असल वजहों में शामिल किया गया है. 

'चलो संसद' मार्च हिंसक: कई पुलिसकर्मी घायल, 60 से ज्यादा प्रदर्शनकारी भी जख्मी, 70 हिरासत में ये खबर भी पढ़े : 'चलो संसद' मार्च हिंसक: कई पुलिसकर्मी घायल, 60 से ज्यादा प्रदर्शनकारी भी जख्मी, 70 हिरासत में

इसके साथ ही कानूनी जांच करने वाले असिस्टेंट इलेक्ट्रिकल इंस्पेक्टर की टेक्निकल एलिजिबिलिटी पर भी सवाल उठाए गए हैं.

रिपोर्ट के मुताबिक, इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर लगे MCB बॉक्स के पास हुआ शॉर्ट सर्किट ही आग लगने का सबसे संभावित कारण था. 

शुरुआती चिंगारी के बाद इमारत में भारी मात्रा में रखे कॉस्मेटिक सामानों ने आग में घी का काम किया. इस वजह से देखते ही देखते पूरी इमारत आग का गोला बन गई.

जांच में ये बात भी सामने आई कि हादसे की कानूनी जांच का नेतृत्व करने वाले असिस्टेंट इलेक्ट्रिकल इंस्पेक्टर के पास जरूरी टेक्निकल ट्रेनिंग की कमी थी. 

उन्होंने इससे पहले जिन 6 आग की घटनाओं की जांच की थी, उनमें से किसी में भी आग का असली कारण पता नहीं चल सका था. ऐसे में उनकी जांच प्रक्रिया और टेक्निकल केपेबिलिटी पर रिपोर्ट में कई सवाल खड़े किए गए हैं.

मजिस्ट्रियल जांच रिपोर्ट में नगर निगम की कमियों और हवा में लटकते अवैध बिजली के तारों का जिक्र किया गया है. 

इमारत में सिक्योरिटी स्टैंडर्ड्स की अनदेखी की गई थी, जिससे आग तेजी से फैली. इसके अलावा दमकल विभाग की तैयारियों पर भी रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ है. 

ऊंची इमारतों के लिए इस्तेमाल होने वाला एरियल प्लेटफॉर्म 'ब्रोंटो स्काईलिफ्ट' समय पर तो पहुंच गया था, लेकिन बूम में केबल या तार फंसने की वजह से वो मौके पर ही खराब हो गया. 

दमकल अधिकारियों के पास कोई बैकअप या अलटर्नेटिव प्लान मौजूद नहीं था. जब तक दूसरी स्काईलिफ्ट बुलाई गई, तब तक बहुत देर हो चुकी थी और कई जिंदगियां नहीं बचाई जा सकीं.

दिल्ली सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया है कि रिपोर्ट में उजागर हुई कमियों के आधार पर सख्त कदम उठाए जाएंगे.

अग्निशमन विभाग को मजबूत करने के लिए 500 से ज्यादा नए कर्मचारियों की भर्ती की गई है. साथ ही एडवांस टूल्स खरीदने और मौजूदा मशीनों की नियमित तकनीकी जांच के कड़े निर्देश दिए गए हैं.

सूत्रों के मुताबिक, मालवीय नगर मामले की रिपोर्ट भी जल्द सरकार को सौंपी जाएगी, जिसके बाद जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की तय की जाएगी.

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

संभल के पुष्पेंद्र ने रचा इतिहास, IFTM विश्वविद्यालय से जूलॉजी में पहली पीएचडी हासिल

संभल । जनपद के ग्राम रीठ तहसील चन्दौसी निवासी पुष्पेन्द्र कुमार मौर्य (पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अखिल...
उत्तर प्रदेश 
संभल के पुष्पेंद्र ने रचा इतिहास, IFTM विश्वविद्यालय से जूलॉजी में पहली पीएचडी हासिल

पाकिस्तान के ब्रॉड पीक पर हिमस्खलन, नेपाली पर्वतारोही निर्मल पुर्जा समेत 10 लापता

काठमांडू। नेपाल के प्रसिद्ध पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) पाकिस्तान के ब्रॉड पीक पर भीषण हिमस्खलन के बाद लापता बताए...
अंतर्राष्ट्रीय 
पाकिस्तान के ब्रॉड पीक पर हिमस्खलन, नेपाली पर्वतारोही निर्मल पुर्जा समेत 10 लापता

व्यापारी कल्याण दिवस कार्यक्रम के दौरान गिरी लिफ्ट, बैंक्विट हॉल संचालक समेत तीन पर केस

नोएडा। उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल द्वारा पांचवा व्यापारी कल्याण दिवस नोएडा के सेक्टर 51 स्थित वेडिंग विला बैंक्विट हॉल...
उत्तर प्रदेश 
व्यापारी कल्याण दिवस कार्यक्रम के दौरान गिरी लिफ्ट, बैंक्विट हॉल संचालक समेत तीन पर केस

मध्य प्रदेश: इंदौर-उज्जैन संभाग में अगले 48 घंटे भारी बारिश की चेतावनी, आज 12 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में सक्रिय तीन मजबूत मानसूनी सिस्टम के असर से प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में बारिश का दौर...
मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश: इंदौर-उज्जैन संभाग में अगले 48 घंटे भारी बारिश की चेतावनी, आज 12 जिलों में अलर्ट

आरक्षण के खिलाफ सवर्ण आर्मी का बड़ा ऐलान, 15 अगस्त के बाद जंतर-मंतर पर आंदोलन की चेतावनी

लखनऊ। सवर्ण आर्मी भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरज प्रसाद चौबे ने संगठन के जनसंपर्क अभियान के दौरान पदाधिकारियों को संबोधित...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
आरक्षण के खिलाफ सवर्ण आर्मी का बड़ा ऐलान, 15 अगस्त के बाद जंतर-मंतर पर आंदोलन की चेतावनी

उत्तर प्रदेश

संभल के पुष्पेंद्र ने रचा इतिहास, IFTM विश्वविद्यालय से जूलॉजी में पहली पीएचडी हासिल

संभल । जनपद के ग्राम रीठ तहसील चन्दौसी निवासी पुष्पेन्द्र कुमार मौर्य (पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अखिल...
उत्तर प्रदेश 
संभल के पुष्पेंद्र ने रचा इतिहास, IFTM विश्वविद्यालय से जूलॉजी में पहली पीएचडी हासिल

व्यापारी कल्याण दिवस कार्यक्रम के दौरान गिरी लिफ्ट, बैंक्विट हॉल संचालक समेत तीन पर केस

नोएडा। उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल द्वारा पांचवा व्यापारी कल्याण दिवस नोएडा के सेक्टर 51 स्थित वेडिंग विला बैंक्विट हॉल...
उत्तर प्रदेश 
व्यापारी कल्याण दिवस कार्यक्रम के दौरान गिरी लिफ्ट, बैंक्विट हॉल संचालक समेत तीन पर केस

आरक्षण के खिलाफ सवर्ण आर्मी का बड़ा ऐलान, 15 अगस्त के बाद जंतर-मंतर पर आंदोलन की चेतावनी

लखनऊ। सवर्ण आर्मी भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरज प्रसाद चौबे ने संगठन के जनसंपर्क अभियान के दौरान पदाधिकारियों को संबोधित...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
आरक्षण के खिलाफ सवर्ण आर्मी का बड़ा ऐलान, 15 अगस्त के बाद जंतर-मंतर पर आंदोलन की चेतावनी

श्रावण मास और कांवड़ यात्रा: लखनऊ में हाई अलर्ट, शिवालयों पर कड़ी सुरक्षा और 24 घंटे निगरानी

लखनऊ। श्रावण मास और कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट ने शहर में व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए हैं। 30...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
श्रावण मास और कांवड़ यात्रा: लखनऊ में हाई अलर्ट, शिवालयों पर कड़ी सुरक्षा और 24 घंटे निगरानी