कांवड़ यात्रा व बारावफात को लेकर मोहनलालगंज सर्किल पुलिस अलर्ट

मोहनलालगंज,निगोहां,नगराम थानो में आयोजित पीस कमेटी की बैठकों में शांति-सौहार्द बनाए रखने की अपील

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • आपत्तिजनक या भ्रामक पोस्ट साझा करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई 

मोहनलालगंज, लखनऊ । आगामी कांवड़ यात्रा, चेहल्लुम एवं बारावफात के मद्देनजर क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से बुधवार को मोहनलालगंज, निगोहां और नगराम थानों में पीस कमेटी की बैठकें आयोजित की गईं। बैठकों में दोनों समुदायों के संभ्रांत नागरिकों, धर्मगुरुओं व जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। पुलिस अधिकारियों ने सभी से आपसी भाईचारा, सौहार्द और शांति के साथ पर्व मनाने की अपील करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।मोहनलालगंज कोतवाली में आयोजित पीस कमेटी की बैठक की अध्यक्षता सहायक पुलिस आयुक्त आर.के. सिंह ने की। 

उन्होंने कहा कि सभी पर्व आपसी प्रेम, सद्भाव और सामाजिक समरसता का संदेश देते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और यदि कोई संदिग्ध गतिविधि या विवाद की स्थिति उत्पन्न होती है तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। उन्होंने स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया पर भड़काऊ, आपत्तिजनक या भ्रामक पोस्ट साझा करने वालों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

जिलों में बनेगा 'यूथ अड्डा ', मिलेगा लोन व रोजगार  ये खबर भी पढ़े : जिलों में बनेगा 'यूथ अड्डा ', मिलेगा लोन व रोजगार 

एसीपी आर.के. सिंह ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान निर्धारित मार्गों का पालन किया जाए, डीजे व ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग शासन के निर्धारित मानकों के अनुरूप ही किया जाए तथा धार्मिक आयोजनों में अनुशासन और मर्यादा बनाए रखी जाए। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन सभी आयोजनों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह सतर्क है और संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।

बैठक में मौजूद वरिष्ठ उपनिरीक्षक यशवंत सिंह ने कहा कि त्योहारों में खलल डालने, सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने या अफवाह फैलाने वाले अराजक तत्वों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी अपुष्ट सूचना को सोशल मीडिया पर साझा न करें और किसी भी समस्या की जानकारी तत्काल पुलिस को दें।वहीं, निगोहां थाने में थाना प्रभारी रविन्द्र कुमार ने पीस कमेटी की बैठक में कहा कि सभी लोग आपसी भाईचारे और सहयोग की भावना से पर्व मनाएं।

उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान पुलिस लगातार गश्त करेगी तथा संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा। किसी भी प्रकार की अफवाह या विवाद की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।नगराम थाने में आयोजित बैठक में थाना प्रभारी अंजनी कुमार सिंह ने कहा कि सभी धार्मिक आयोजनों के लिए प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करना अनिवार्य है।

उन्होंने आयोजकों से अपील की कि जुलूस एवं कार्यक्रम निर्धारित समय और मार्ग के अनुसार ही संपन्न कराएं। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और शांति भंग करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।बैठकों के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने तथा क्षेत्र में शांति, सौहार्द और भाईचारा बनाए रखते हुए सभी पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने का भरोसा दिलाया।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

परमार्थ निकेतन में दिव्यता व भव्यता के साथ मनाया गुरू पूजन-पादुका पूजन

परमार्थ गुरूकुल के नन्हे नन्हे ऋषिकुमारों ने गुरू शिष्य परम्परा की दिव्यता को किया आत्मसात गुरु पूर्णिमा पर्व पर पूज्य...
उत्तराखंड 
परमार्थ निकेतन में दिव्यता व भव्यता के साथ मनाया गुरू पूजन-पादुका पूजन

तामेश्वरनाथ शिव मन्दिर का किया गया निरीक्षण, संबंधित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश

संत कबीर नगर, आगामी सावन मास दृष्टिगत पुलिस महानिरीक्षक, बस्ती परिक्षेत्र बस्ती  संजीव त्यागी* द्वारा आगामी कांवड़ यात्रा को सुरक्षित...
उत्तर प्रदेश 
तामेश्वरनाथ शिव मन्दिर का किया गया निरीक्षण, संबंधित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश

प्रौद्योगिकी, अवसंरचना उन्नयन और बेहतर रखरखाव के माध्यम से रेल सुरक्षा को मजबूती; 2026-27 में अब तक केवल 2 बड़ी ट्रेन दुर्घटनाएं

दिल्ली-मुंबई और दिल्ली-हावड़ा के घनी आबादी वाले मार्गों को कवर करते हुए 2,569 किलोमीटर के मार्ग पर कवच 4.0 का...
प्रौद्योगिकी, अवसंरचना उन्नयन और बेहतर रखरखाव के माध्यम से रेल सुरक्षा को मजबूती; 2026-27 में अब तक केवल 2 बड़ी ट्रेन दुर्घटनाएं

डीएम द्वारा विभिन्न तालाबों का किया गया स्थलीय निरीक्षण

संत कबीर नगर, 29 जुलाई, 2026 (सूचना विभाग)।* जिलाधिकारी आलोक कुमार द्वारा आज जनपद के नाथनगर विकासखंड के विभिन्न ग्राम...
उत्तर प्रदेश 
डीएम द्वारा विभिन्न तालाबों का किया गया स्थलीय निरीक्षण

भारतीय रेलवे ने मिशन-मोड भर्ती के माध्यम से अपने कार्यबल को मजबूत किया

अश्विनी वैष्णव के अनुसार भारतीय रेलवे ने 2014 से जून 2026 तक 5.56 लाख भर्तियां की गई हैं, जिनमें दक्षिण...
भारतीय रेलवे ने मिशन-मोड भर्ती के माध्यम से अपने कार्यबल को मजबूत किया

उत्तर प्रदेश

तामेश्वरनाथ शिव मन्दिर का किया गया निरीक्षण, संबंधित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश

संत कबीर नगर, आगामी सावन मास दृष्टिगत पुलिस महानिरीक्षक, बस्ती परिक्षेत्र बस्ती  संजीव त्यागी* द्वारा आगामी कांवड़ यात्रा को सुरक्षित...
उत्तर प्रदेश 
तामेश्वरनाथ शिव मन्दिर का किया गया निरीक्षण, संबंधित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश

डीएम द्वारा विभिन्न तालाबों का किया गया स्थलीय निरीक्षण

संत कबीर नगर, 29 जुलाई, 2026 (सूचना विभाग)।* जिलाधिकारी आलोक कुमार द्वारा आज जनपद के नाथनगर विकासखंड के विभिन्न ग्राम...
उत्तर प्रदेश 
डीएम द्वारा विभिन्न तालाबों का किया गया स्थलीय निरीक्षण

सूदखोरों का आतंक, सीएम से गुहार

लखनऊ। सरकार हर जरूरतमंद को बैंक से कर्ज दिलाने का दावा करती है। इसके बावजूद कुछ लोगों को सिस्टम से...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सूदखोरों का आतंक, सीएम से गुहार

महिला कांग्रेस ने शिक्षा मंत्री का फूंका पुतला

लखनऊ । महिला कांग्रेस ने बुधवार को केन्द्रीय शिक्षा मंत्री प्रहलाद जोशी एवं भाजपा सांसद कंगना रनौत का यहा हैदरगंज...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
महिला कांग्रेस ने शिक्षा मंत्री का फूंका पुतला