बस्ती : मार्ग दुर्घटना में कांग्रेस नेता के पुत्र समेत दो की मौत

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

बस्ती। उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में नगर कोतवाली थाना क्षेत्र में बीती रात बुधवार को हुए भीषण सड़क हादसे में जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व जिलाध्यक्ष इकलौते और एक बाइक सवार समेत दो लोगों की मौत हो गई। वहीं हादसे में मृत कांग्रेस नेता के बेटे का ममेरा भाई गंभीर रूप से घायल है। उसे उपचार के लिए लखनऊ रेफर किया गया है।

अपर पुलिस अधीक्षक श्याम कांत ने गुरुवार को बताया कि नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बसहवा फ्लाई ओवर के पास बस्ती से अयोध्या मार्ग पर बीती रात दो पहिया वाहन व चार पहिया वाहन में टक्कर हो गई। इस दुर्घटना के चलते कार की टक्कर सामने से आए एक तेज रफ्तार ट्रक से हो गई। हादसे के बाद मौके से ट्रक चालक फरार हो गया। इस दुर्घटना में दो पहिया चालक संदीप कुमार प्रजापति (२२)पुत्र राम उजागर प्रजापति ग्राम पिलखाए थाना कप्तानगंज व चार पहिया वाहन संख्या यूपी 51 बीजेड 8319 सवार हर्ष गुप्ता पुत्र नीरज कुमार गुप्ता, कांग्रेस नेता एवं पूर्व जिलाध्यक्ष ज्ञानेंद्र पांडेय का बेटा शिवांश पांडे (28) निवासी ग्राम पिकौरा बक्श थाना कोतवाली तथा शिवांश के मामा भूषण कुमार मिश्रा का बेटा तपिश मिश्रा निवासी तपसी धाम घायल हो गए।

मायके में विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान, गांव में मचा कोहराम  ये खबर भी पढ़े : मायके में विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान, गांव में मचा कोहराम 

दुर्घटना की सूचना मिलते ही तत्काल चौकी प्रभारी फुटहिया मय हमराह पुलिस कर्मियों के साथ पहुंचे और सभी को घायल हालत में एंबुलेंस द्वारा इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया। अस्पताल में कार सवार कांग्रेस नेता का बेटा शिवांश पांडेय व बाइक चालक संदीप कुमार प्रजापति की मृत्यु हो गई। वहीं तपीश कुमार मिश्रा की गम्भीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद इलाज के लिए लखनऊ रेफर कर दिया गया है। इस हादसे में कार सवार हर्ष गुप्ता चोटिल हुए हैं, जिन्हें घर भेज दिया गया है।

एएसपी ने बताया घटना में क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाते हुए यातायात सामान्य कराया। मृतकों के शवों का पंचनामा करते हुए पोस्टमार्टम भेजते हुए अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पी0एम0 राहत योजना की बैठक सम्पन्न

पीएम राहत योजना के तहत 7 दिनों के लिए 1.5 लाख तक का कैशलेस इलाज-जिलाधिकारी
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पी0एम0 राहत योजना की बैठक सम्पन्न

संविदा कर्मियों की पुनर्बहाली और कार्रवाई वापसी की संघर्ष समिति ने उठाई मांग

लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश ने ऊर्जा निगमों में कार्यरत नियमित, संविदा एवं आउटसोर्स कर्मचारियों में लगातार...
उत्तर प्रदेश 
संविदा कर्मियों की पुनर्बहाली और कार्रवाई वापसी की संघर्ष समिति ने उठाई मांग

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का होटल ट्युलिप में हुआ भव्य आयोजन

विधायक, जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी ने द्वीप प्रज्वलित कर किया शुभारम्भ, वर-वधुओं को उपहार प्रदान कर दिया आर्शीवाद
उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का होटल ट्युलिप में हुआ भव्य आयोजन

बदायूं में अखिलेश यादव का भाजपा पर हमला, युवाओं और रोजगार के मुद्दे पर सरकार को घेरा

संत रविदास के नाम पर की गई राजनीति और स्थानों के नाम बदलने को लेकर भी उन्होंने सरकार पर निशाना...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बदायूं में अखिलेश यादव का भाजपा पर हमला, युवाओं और रोजगार के मुद्दे पर सरकार को घेरा

परमार्थ निकेतन पहुंचे मंत्री सुरेश खन्ना, मां गंगा की पूजा कर स्वामी चिदानन्द से की भेंट

सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में कांवड़ यात्रा की उत्कृष्ट व्यवस्थाओं हेतु उत्तर प्रदेश सरकार एवं प्रशासन का किया अभिनंदन...
उत्तराखंड 
परमार्थ निकेतन पहुंचे मंत्री सुरेश खन्ना, मां गंगा की पूजा कर स्वामी चिदानन्द से की भेंट

उत्तर प्रदेश

संविदा कर्मियों की पुनर्बहाली और कार्रवाई वापसी की संघर्ष समिति ने उठाई मांग

लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश ने ऊर्जा निगमों में कार्यरत नियमित, संविदा एवं आउटसोर्स कर्मचारियों में लगातार...
उत्तर प्रदेश 
संविदा कर्मियों की पुनर्बहाली और कार्रवाई वापसी की संघर्ष समिति ने उठाई मांग

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का होटल ट्युलिप में हुआ भव्य आयोजन

विधायक, जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी ने द्वीप प्रज्वलित कर किया शुभारम्भ, वर-वधुओं को उपहार प्रदान कर दिया आर्शीवाद
उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का होटल ट्युलिप में हुआ भव्य आयोजन

बदायूं में अखिलेश यादव का भाजपा पर हमला, युवाओं और रोजगार के मुद्दे पर सरकार को घेरा

संत रविदास के नाम पर की गई राजनीति और स्थानों के नाम बदलने को लेकर भी उन्होंने सरकार पर निशाना...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बदायूं में अखिलेश यादव का भाजपा पर हमला, युवाओं और रोजगार के मुद्दे पर सरकार को घेरा

RWA फेडरेशन, गाजियाबाद की नव-निर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह, गुलमोहर एन्क्लेव में होगा भव्य आयोजन

गाजियाबाद। RWA फेडरेशन, गाजियाबाद की नव-निर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह शुक्रवार, 31 जुलाई 2026 को गुलमोहर एन्क्लेव सोसायटी के...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
RWA फेडरेशन, गाजियाबाद की नव-निर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह, गुलमोहर एन्क्लेव में होगा भव्य आयोजन